विज्ञापन

जोधपुर का जीशान अब NIA की गिरफ्त में, ISIS कनेक्शन; देशद्रोह और UAPA के तहत केस दर्ज 

जोधपुर के जीशान का ISIS से संबंधों और युवाओं को भड़काने के आरोप में आंध्र प्रदेश पुलिस के बाद अब NIA ने उसे शिकंजे में ले लिया है. उस पर देशद्रोह और UAPA जैसी संगीन धाराएं दर्ज की गई हैं.

जोधपुर का जीशान अब NIA की गिरफ्त में, ISIS कनेक्शन; देशद्रोह और UAPA के तहत केस दर्ज 
जोधपुर के जीशान को अब NIA ने कस्टडी में ले लिया है.

Rajasthan News: राजस्थान में जोधपुर के नई सड़क इलाके में छोटी-मोटी चीजें बेचकर गुजारा करने वाला जीशान अब राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) के रडार पर है. उसे हाल ही में आंध्र प्रदेश पुलिस ने हिरासत में लिया था, लेकिन अब मामला आतंकी गतिविधियों से जुड़ा होने के कारण NIA ने मोर्चा संभाल लिया है.

एजेंसियों का दावा है कि जीशान का संबंध प्रतिबंधित आतंकी संगठन ISIS से है. वह पेशे से थैले और बेल्ट बेचने का काम करता था, लेकिन जांच में सामने आया है कि वह इस आड़ में सोशल मीडिया के जरिए युवाओं का ब्रेनवाश कर रहा था. उसका मुख्य मकसद युवाओं को कट्टरवाद की ओर धकेलना और धार्मिक उन्माद फैलाना था.

माता-पिता से भी हुई पूछताछ

मामले की गंभीरता को देखते हुए NIA की टीम पांच दिन पहले जोधपुर पहुंची थी. जांच के दौरान सामने आया कि जीशान जिन मोबाइल सिम कार्ड का इस्तेमाल करता था, वे उसके माता-पिता के नाम पर थे. टीम ने उसके घर जाकर माता-पिता से भी गहन पूछताछ की.

देशद्रोह और UAPA का केस

NIA विशाखापत्तनम ने जीशान के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है. उस पर देशद्रोह और सख्त गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम यानी UAPA के तहत गंभीर धाराएं लगाई गई हैं. फिलहाल, NIA के एडिशनल एसपी स्तर के अधिकारी इस पूरे मामले की कमान संभाले हुए हैं.

यह भी पढ़ें- 

दिल्ली में पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी ISI के आतंकी नेटवर्क का भंडाफोड़, 7 गिरफ्तार, बड़ी साजिश नाकाम

ISI-अंडरवर्ल्ड टेरर मॉड्यूल: ब्रेनवॉश, ब्लैक मनी, PAK गैंगस्टर भट्टी से आदेश... पुलिस हिरासत में 4 आरोपी

महाराष्ट्र: आतंकी नेटवर्क और मुंबई अंडरवर्ल्ड कनेक्शन के शक में 4 लोग हिरासत में, 10 घंटे से पूछताछ कर रही ATS

यूपी ATS ने ISI के एक और संदिग्ध आतंकी को किया गिरफ्तार, भट्टी गैंग ने ले रहा था ऑर्डर

लेखक के बारे में
img
अरुण हर्ष
संवाददाता, जोधपुर
अरुण हर्ष राजस्थान के जोधपुर में NDTV के ब्यूरो चीफ हैं और टीवी तथा वेबसाइट के लिए रिपोर्टिंग करते हैं. अरुण पिछले 34 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में... और पढ़ें
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jodhpur News, NIA Action Against ISIS Network, Anti Terrorism
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com