विज्ञापन

मां की हत्या कर बहन को फोन कर कहा- मैंने मार दिया; फिर बगल में लेट गया PWD में क्लर्क बेटा

पीडब्लूडी में यूडीसी के पद पर तैनात बेटे ने अपनी बहन को फोन करके बताया कि उसने अपनी मां को मार डाला है. बहन व अन्य परिजन तुरंत घर पहुंचे और महिला को अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

मां की हत्या कर बहन को फोन कर कहा- मैंने मार दिया; फिर बगल में लेट गया PWD में क्लर्क बेटा
बेटे ने मां की हत्या कर बहन को लगाया फोन (बाएं- मृतका मां और दाएं आरोपी बेटा)

बीते दिनों जयपुर में एक बेटे द्वारा मां की हत्या करवाने की बात सामने आई थी. अब राजस्थान के झुंझुनूं जिले में एक बेटे ने अपनी मां को चाकू से गोदकर मौत के घाट उतार दिया. आरोपी बेटा लोक निर्माण विभाग (PWD) में यूडीसी (UDC) के पद पर कार्यरत है और उसे पिता की मौत के बाद अनुकंपा नौकरी मिली थी. झुंझुनूं में पीडब्लूडी में सीनियर क्लर्क बेटे द्वारा मां की हत्या की घटना में एक चौंकाने वाली बात सामने आई है. आरोपी ने मां की हत्या के बाद अपनी बहन को फोन करके कहा कि मैंने मां को मार दिया है. फिलहाल पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया और हत्या की जांच में जुट गई है. 

चाकू मारकर बेटे ने की मां की हत्या

दरअसल झुंझुनूं जिले के नवलगढ़ के सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) में कार्यरत क्लर्क राजवीर डूडी ने कृषि उपज मंडी के पास कॉलोनी स्थित अपने घर में बुधवार रात चाकू से गोदकर अपनी मां की हत्या कर दी. इसके बाद उसने नवलगढ़ के दुर्जनपुरा में रहने वाली अपनी बहन अनिता को 10.58 बजे फोन किया और बताया कि मैंने मां को मार दिया. इस पर अनिता ने नवलगढ़ दुर्जनपुरा में ही रहने वाली बड़ी बहन व बहनोई को बताया, जिस पर बहनोई शिवकुमार, अनिता की मां प्रभाती देवी का भतीजा सुरेश सहित अन्य लोग दुर्जनपुरा की कॉलोनी में राजवीर के घर पहुंचे.

सिंगनोर का मूल रूप से निवासी परिवार

जहां खिडक़ी से झांककर देखा तो राजवीर की मां फर्स पर लहूलुहान पड़ी थी और राजवीर भी पास में फर्स पर लेटा हुआ था. मृतका की पहचान प्रभाती देवी(59) पत्नी शीशराम के रूप में हुई है. परिवार मूल रूप से गुढ़ा थाना क्षेत्र के सिंगनोर गांव का रहने वाला है, लेकिन वर्तमान में नवलगढ़ में कृषि उपज मंडी के सामने निवास कर रहा था.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: NDTV

जानकाकी के मुताबिक, झुंझुनूं जिले के गुढागौडज़ी थाना क्षेत्र के गांव सिंगनौर निवासी शीशराम डूडी सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) में कार्यरत थे. वर्ष 1997 में उस समय शीशराम डूडी की दिल का दौरा पडऩे से मृत्यु हो गई. उस समय बेटे राजवीर मात्र 6 महीने का था. 5 भाई बहनों में सबसे छोटे राजवीर को भविष्य के सपनों के साथ मां प्रभाती देवी ने संघर्ष करके पाला. राजवीर 18 वर्ष का हुआ तो पिता की जगह उन्हीं के विभाग पीडब्ल्यूडी नवलगढ़ में अनुकंपा नौकरी मिली. नौकरी के कुछ साल बाद वर्ष 2020 में शादी हुई.

पत्नी और मां से मारपीट करता था राजवीर

नवलगढ़ में नौकरी होने के कारण यहीं पर पहले किराये के मकान में रहने लगा. शादी के बाद खुद का मकान बनाकर नवलगढ़ के कृषि उपज मंडी के पास कॉलोनी में शिफ्ट हो गया, लेकिन शराब के नशे का आदी राजवीर रोजाना पत्नी व मां के साथ नशे में मारपीट व गाली गलौज करता रहता था. इसी कारण पिछले कुछ समय से राजवीर की पत्नी 5 वर्षीय पुत्र के साथ सीकर जिले के दादिया थानांतर्गत अपने पिता के घर तारपुरा में रह रही थी. बुधवार रात को घटना के समय राजवीर व उसकी मां दो ही जने घर में थे.

इसी दौरान दोनों में कुछ कहासुनी हुई और राजवीर ने घर की रसोई में रखा चाकू उठाकर अपनी मां पर ताबड़तोड़ वार कर दिए. मां निढाल होकर घर में फर्स पर गिर गई तो खुद भी मां के पास लेट गया. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने राजवीर को उसके घर से ही हिरासत में लिया. पुलिस ने मौके से वारदात में काम में लिया गया चाकू भी बरामद किया. साथ ही घर के अंदर फर्स पर फैले खून का सैंपल लेने के लिए टाइल का टुकड़ा काटकर साथ ले गए

(झुंझुनूं से रवींद्र कुमार की रिपोर्ट)
 

यह भी पढे़ं-

सरकारी नौकरी पाने के लिए बेटी ने मां को गाड़ी से कुचलवाया, ताऊ के साथ मिलकर दिया 7 लाख का कॉन्ट्रैक्ट

अमायरा ने क्यों उठाया खौफनाक कदम? मालिक, प्रिंसिपल, टीचर पर चार्जशीट के बाद भी नहीं मिल रहा जवाब

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajasthan Crime, Rajasthan News, Jaipur News, Jaipur Crime, Jhunjhunu News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com