विज्ञापन

वसुंधरा राजे के गढ़ झालावाड़ में कांटे की टक्कर, 1 सीट पर फंसा पेंच, पंचायत चुनाव समिति में बीजेपी-कांग्रेस में बाड़ेबंदी

Jhalawar Zila Parishad Election Results: झालावाड़ जिला परिषद चुनाव के नतीजों में बीजेपी और कांग्रेस में कड़ी टक्कर दिखी है. नतीजों के बाद वशुंधरा राजे के गढ़ में बाड़ेबंदी शुरू हो गई है.

वसुंधरा राजे के गढ़ झालावाड़ में कांटे की टक्कर, 1 सीट पर फंसा पेंच, पंचायत चुनाव समिति में बीजेपी-कांग्रेस में बाड़ेबंदी
वसुंधरा राजे के गढ़ झालावाड़ में कांटे की टक्कर, यहां बाड़ेबंदी शुरू(फाइल फोटो)
  • झालावाड़ जिला परिषद चुनाव में कांग्रेस ने भाजपा को कड़ी टक्कर दी और पिछले 20 सालों की एकतरफा जीत को चुनौती दी.
  • जिला परिषद में भाजपा को 17 सीटें मिलीं जबकि कांग्रेस को सोलह सीटें प्राप्त हुईं, जिससे मुकाबला बेहद करीब रहा.
  • पंचायत समिति चुनाव में आठ में से छह पंचायत समितियों पर कांग्रेस का कब्जा रहा और वह मजबूत स्थिति में है.

Jhalawar Panchayat Election Results: राजस्थान जिला परिषद चुनाव के नतीजों में कांग्रेस ने कई जिलों में चौंकाया है. जिसमें बीजेपी की दिग्गज नेता और पूर्व सीएम वशुंधरा राजे का गृह जिला झालावाड़ भी शामिल है. झालावाड़ में कांग्रेस ने इस बार जोरदार वापसी की है. झालावाड़ जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव के नतीजों ने राजस्थान की राजनीति में भूचाल ला दिया है, पिछले 20 सालों से जहां भारतीय जनता पार्टी एकतरफा जीत दर्ज करती आ रही थी, वहां इस बार कांग्रेस ने जबरदस्त वापसी की है. नतीजों के बाद जिला प्रमुख कौन बनेगा? मुकाबला इतना नजदीकी है कि दोनों ही पार्टियों को क्रॉस वोटिंग का डर सता रहा है. इसीलिए जीतने वाले सदस्यों की बाड़ाबंदी चाक-चौबंद कर दी गई है. प्रधानों के नाम को लेकर भी चर्चाओं का बाजार गर्म है और सियासी समीकरण बनने-बिगड़ने लगे हैं. यहां बाड़ाबंदी शुरू हो गई है.  

झालावाड़ जिला परिषद में क्यों फंसा मुकाबला

झालावाड़ जिला परिषद में मुकाबला फंसा हुआ है. जिससे बीजेपी और कांग्रेस में बाड़ेबंदी शुरू हो चुकी है. पंचायत समिति चुनाव के परिणाम में जहां जिले की आठ पंचायत समितियां में से 6 पर कांग्रेस सरकार जा रहा वहीं जिला परिषद सदस्यों के तटचुनाव परिणाम बेहद नजदीकी होने के साथ-साथ कांग्रेस का विरोध भी देखने को मिल रहा है, जिला परिषद में जहां भाजपा को 17 सीटें मिली है वहीं कांग्रेस को 16 सीटे मिली हैं, कांग्रेस कार्यकर्ताओं की तरफ से पूरे मामले में गड़बड़ी के आरोप भी लगाए गए हैं, इसको लेकर विधायक सुरेश गुर्जर के नेतृत्व में धरना और भी हुआ है. 

झालावाड़ में कांग्रेस की जोरदार वापसी

‎पिछले 20 सालों में भारतीय जनता पार्टी जहां एक तरफा जीत दर्ज करती आई थी वहां इस बार कांग्रेस ने जबरदस्त वापसी की है, जिसके चलते कई राजनीतिक हस्तियों की प्रतिष्ठा एवं वजूद पर सवालियां निशान लग गया है. वहीं ‎भारतीय जनता पार्टी की तरफ से जिला प्रमुख के उम्मीदवारों के रूप में मीनाक्षी झाला एवं वर्षा झाला के नाम पर चर्चा है, जबकि कांग्रेस की तरफ से पूर्व महिला जिला अध्यक्ष कुसुम लता मीणा एवं पिंकी कंवर उम्मीदवार हो सकती है.

झालावाड़ में बाड़ेबंदी शुरू

दोनों ही पार्टियों को क्रॉस वोटिंग का डर सता रहा है ऐसे में प्रत्याशियों की बाड़ाबंदी चाक चोबंद कर दी गई है, वहीं दूसरी तरफ पंचायत समितियां के प्रधानों के नाम को लेकर भी चर्चाओं का बाजार गर्म है तथा सियासी समीकरण बनने लगे हैं.

झालावाड़ में वसुंधरा राजे सिंधिया पर जिम्मेदारी

दोनों ही पार्टियों के यदि बड़े चेहरों की बात करें तो भारतीय जनता पार्टी का सारा दारोमदार झालावाड़ जिले में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सिंधिया और उनके सांसद पुत्र दुष्यंत सिंह से है. वही कांग्रेस में पूर्व मंत्री प्रमोद जैन भाया का बड़ा दखल माना जाता है. लेकिन पिछले चुनावों के नतीजों में झालावाड़ के खानपुर से कांग्रेस विधायक सुरेश गुर्जर कांग्रेस की रीड की हड्डी बनकर उभरे हैं, खानपुर नगर पालिका में कांग्रेस की बड़ी जीत और खानपुर और बकानी पंचायत समितियां में कांग्रेस की धमाकेदार जीत के बाद विधायक सुरेश गुर्जर के कद में भी काफी बढ़ोतरी हुई है. ‎चुनाव परिणाम के बाद जहां आठ में से 6 पंचायत समितियां में कांग्रेस का प्रधान बनना तय है वही जिला प्रमुख कौन होगा इस बात पर सभी की नजरे टिकी हुई हैं. 

ये भी पढे़ंः राजस्थान जिला परिषद चुनाव: कांग्रेस 23 जिलों में जीती, BJP को 5 में बहुमत; 8 में निर्दलीय किंगमेकर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jhalawar News, Rajasthan Panchayat Election Results, Rajasthan Panchayat Election Results 2026, Vasundhara Raje, Vasundhara Raje Jhalawar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com