विज्ञापन
38 minutes ago

NDTV के इस विशेष जयपुर लाइव पन्ने (Jaipur LIVE page) पर आपका स्वागत है. इस पन्ने पर आप राजस्थान की राजधानी जयपुर से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबरें पाएंगे. यह पन्ना पूरे दिन अपडेट होता रहेगा जिससे आप जयपुर के हर बड़े घटनाक्रम को एक साथ इस लाइव  पन्ने पर पढ़ सकेंगे. प्रदेश में देर रात 178 RAS अधिकारियों के तबादलों की सूची जारी की गई. इस ट्रांसफर लिस्ट में कई ऐसे अधिकारी भी शामिल हैं, जिनकी पोस्टिंग और विवाद दोनों सुर्खियों में रहे हैं. कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा के एसीबी को लिखे लेटर के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है. उन्होंने एसीबी से स्थिति स्पष्ट करने के लिए कहा है. किरोड़ी लाल मीणा के पत्र के बाद तेज हुई सियासत पर आज प्रतिक्रिया देखने को मिल सकती है. राजस्थान में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. ऐसी कई अहम खबरें हमारे इस स्पेशल लाइव पेज पर एक साथ उपलब्ध रहेंगी और यह पन्ना लगातार अपडेट होता रहेगा. जयपुर में NDTV के संवाददाताओं तथा अन्य स्रोतों के माध्यम से हम शहर की हर बड़ी खबर आप तक पहुंचाते रहेंगे. तो जयपुर की ताजातरीन खबरों पर नजर रखने के लिए जुड़े रहें NDTV के इस लाइव पेज से.

Here are the Live Updates of Jaipur News Today: 

बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष ने उदयपुर के गोवर्धन सागर में किया योगाभ्यास

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले कई जगह योगाभ्यास चल रहे हैं. भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष शंकर गोरा ने भी योग किया. उदयपुर के गोवर्धन सागर में इस अनोखे आयोजन के जरिए लोगों को योग के जरिए स्वास्थ्य जीवन का संदेश दिया गया. गोरा ने टीम के साथ योग से स्वस्थ जीवन, सकारात्मक सोच और अनुशासित दिनचर्या का संकल्प लिया. पानी पर हुए योग के दौरान भाजयुमो की टीम के लोग बोट्स के साथ भी मौजूद रहे. भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में योग आज एक वैश्विक जनआंदोलन बन चुका है. योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा के संतुलन का माध्यम है, जो हमें स्वस्थ, ऊर्जावान और आत्मविश्वासी बनाता है.

Jaipur Rain Alert: जयपुर में बारिश का अलर्ट

जयपुर और आसपास के क्षेत्रों में बारिश का अलर्ट है. इसके अलावा बीकानेर संभाग, शेखावाटी क्षेत्र, भरतपुर और अजमेर संभाग के साथ मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है. राजस्थान के 31 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 18 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. यहां पढ़िए मौसम का ताजा हाल.

कल योग दिवस के मौके पर आबूराज में होगा राज्य स्तरीय कार्यक्रम

12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर 21 जून को आबूराज (सिरोही) में राज्य स्तरीय समारोह होगा. इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सीएम भजनलाल शर्मा शिरकत करेंगे.  

विवादों से घिरे कई अधिकारियों का तबादला, RAS ट्रांसफर की पूरी लिस्ट

राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की निजी सहायक शिवाक्षी खांडल का भी ट्रांसफर सूची में नाम है. वहीं, इस लिस्ट में पिंकी मीणा को भी अहम जिम्मेदारी दी गई हैं, जिन्हें घूसकांड के आरोप के चलते निलंबन झेलना पड़ा. एक नाम डॉ. विभु कौशिक का भी है, जिन्हें स्वास्थ्य मंत्री के विशिष्ट सहायक के रूप में पोस्टिंग दी गई है. IAS नेहा गिरी और उनके बीच विवाद भी प्रशासनिक गलियारों में काफी चर्चा में रहा था. यहां क्लिक कर देखिए पूरी लिस्ट

250 साल पुरानी दरगाह को नोटिस, कांग्रेस की प्रतिक्रिया

जैसलमेर में 250 साल पुरानी मेहमूद शाह पीर जिलानी दरगाह को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस का रिएक्शन भी सामने आया है. कांग्रेस की ओर से प्रशासन से संवेदनशीलता बरतने की अपील की है.  

दरअसल, 'बॉर्डर क्लीन अभियान' के नोटिस जारी करते हुए 22 जून तक का वक्त दिया गया है. प्रशासन ने साफ किया है कि अगर डेडलाइन के भीतर संतोषजनक जवाब नहीं मिला, तो 23 जून की दोपहर 12 बजे के बाद प्रशासन के जरिए नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है. इसका असर ना सिर्फ रेगिस्तानी इलाके में, बल्कि जयपुर तक देखने को मिल सकता है. आखिर क्या पूरा मामला, जानने के लिए यहां क्लिक करिए.

PHED में अरविंद सारस्वत और बीज निगम में गोपाल सुंदरीदेवी को जिम्मा

देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 178 राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) अधिकारियों के तबादले कर दिए. अरविंद सारस्वत को संयुक्त शासन सचिव, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग,  गोपाल सुंदरीदेवी राजस्थान बीज निगम में प्रबंध निदेशक और प्रवीण कुमार लेखरा का तबादला  राजस्थान सिविल सेवा अपीलीय अधिकरण में रजिस्ट्रार के पद पर किया गया है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Jaipur News Live, Jaipur News Latest, RAS Transfer Full List, Jaipur Breaking News, Jaipur Politics
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com