NDTV के इस विशेष जयपुर लाइव पन्ने (Jaipur LIVE page) पर आपका स्वागत है. इस पन्ने पर आप राजस्थान की राजधानी जयपुर से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबरें पाएंगे. यह पन्ना पूरे दिन अपडेट होता रहेगा जिससे आप जयपुर के हर बड़े घटनाक्रम को एक साथ इस लाइव पन्ने पर पढ़ सकेंगे. प्रदेश में देर रात 178 RAS अधिकारियों के तबादलों की सूची जारी की गई. इस ट्रांसफर लिस्ट में कई ऐसे अधिकारी भी शामिल हैं, जिनकी पोस्टिंग और विवाद दोनों सुर्खियों में रहे हैं. कैबिनेट मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा के एसीबी को लिखे लेटर के बाद सियासी हलचल तेज हो गई है. उन्होंने एसीबी से स्थिति स्पष्ट करने के लिए कहा है. किरोड़ी लाल मीणा के पत्र के बाद तेज हुई सियासत पर आज प्रतिक्रिया देखने को मिल सकती है. राजस्थान में आंधी-बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. ऐसी कई अहम खबरें हमारे इस स्पेशल लाइव पेज पर एक साथ उपलब्ध रहेंगी और यह पन्ना लगातार अपडेट होता रहेगा. जयपुर में NDTV के संवाददाताओं तथा अन्य स्रोतों के माध्यम से हम शहर की हर बड़ी खबर आप तक पहुंचाते रहेंगे. तो जयपुर की ताजातरीन खबरों पर नजर रखने के लिए जुड़े रहें NDTV के इस लाइव पेज से.
Here are the Live Updates of Jaipur News Today:
जयपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी, सतपाल फौजी 40 लाख रुपये के साथ गिरफ्तार
जयपुर पश्चिम पुलिस ने अंतर्राज्यीय नकबजन गिरोह का पर्दाफाश करते हुए कुख्यात सतपाल सिंह उर्फ 'फौजी' और उसके साथी पवन सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. ये शातिर अपराधी सूने फ्लैटों को निशाना बनाकर लाखों की चोरी करते थे. पुलिस ने इनके पास से 40 लाख रुपये नकद और कीमती आभूषण बरामद किए हैं. अपनी पहचान छुपाने के लिए सतपाल फौजी ने हुलिया बदलने वाले मुखौटे (मास्क) बनवाने हेतु एक दोस्त को 2 लाख रुपये भी दिए थे. आरोपी के खिलाफ देश भर में 70 से अधिक मामले दर्ज हैं, जिसने पूछताछ में आधा दर्जन वारदातों को स्वीकार किया है.
जयपुर: सुभाष चौक में अवैध पटाखों का बड़ा जखीरा पकड़ा गया
जयपुर के पानो का दरीबा इलाके में पुलिस ने एक चार मंजिला मकान में चल रहे अवैध पटाखा गोदाम का भंडाफोड़ किया है. मुखबिर की सूचना पर सुभाष चौक थाना पुलिस ने छापेमारी कर भारी मात्रा में पटाखे बरामद किए. रिहायशी इलाके में पटाखों का जखीरा होने से बड़ा खतरा बना हुआ था. फिलहाल पुलिस मौके पर कार्रवाई कर रही है.

जयपुर में राहत की बारिश, कई जिलों में तेज आंधी और बरसात का अलर्ट
जयपुर में अचानक बदले मौसम ने शहरवासियों को बड़ी राहत दी है. बादलों की लुका-छिपी के बीच कई इलाकों में हुई बारिश से भीषण गर्मी और उमस का दौर खत्म हो गया. आज जयपुर का अधिकतम तापमान 37°C और न्यूनतम 29°C दर्ज किया गया. प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी तापमान में गिरावट आई है, हालांकि अलवर 40.2°C के साथ सबसे गर्म रहा. वहीं, माउंट आबू में पारा 27.2°C तक लुढ़क गया. मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों में जयपुर सहित राज्य के कई जिलों में तेज हवाओं और मेघगर्जन के साथ बारिश की संभावना जताई है.

Jaipur Health News: जेके लोन हॉस्पिटल को मिली नई नर्सिंग अधीक्षक
राज्य सरकार के पदोन्नति आदेशों के तहत जेके लोन चिकित्सालय के अधीक्षक डॉ. आर.एन सेहरा ने नीलम नावरिया को पद और कार्य ग्रहण करवाया. नीलम नावरिया को राज्य सरकार की मां योजना को यूनिट में बेहतर तरीके से संचालित करने पर चिकित्सा अधीक्षक द्वारा सम्मानित किया गया.
Jaipur Police: जयपुर पुलिस का एग्जाम सेंटर्स पर सर्च ऑपरेशन
NEET री-एग्जाम को लेकर राजस्थान पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर जयपुर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर व्यापक जांच अभियान चलाया गया. परीक्षा से एक दिन पहले पुलिस प्रशासन की ओर से शहर के अलग-अलग केंद्रों पर सर्च ऑपरेशन किया गया. नकल पर रोक लगाने के लिए सभी केंद्रों पर सीसीटीवी कैमरे और जैमर लगाए गए हैं. जयपुर के कई परीक्षा केंद्रों पर पुलिस प्रशासन, शिक्षा विभाग और अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी पहुंचे और तैयारियों का जायजा लिया. ब्रह्मपुरी क्षेत्र स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में भी अधिकारियों ने व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया.
एसएचओ हेमंत ने बताया कि जांच के दौरान अभ्यर्थियों की एंट्री प्रक्रिया, सुरक्षा जांच, बायोमैट्रिक सत्यापन, प्रश्न-पत्रों की सुरक्षा और आपातकालीन व्यवस्थाओं की गहन समीक्षा की गई. इसके साथ ही केंद्रों पर तैनात स्टाफ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए, ताकि परीक्षा के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो.
Jaipur News: जयपुर में नीट के 103 परीक्षा केंद्र, 24 मजिस्ट्रेट नियुक्त
जयपुर के कलेक्टर जयपुर संदेश नायक ने बताया कि शहर में नीट को लेकर 103 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. सभी केंद्र अधीक्षकों को परीक्षा की पूरी जानकारी दे दी गई है. परीक्षा के लिए तमाम तैयारियां पूरी कर ली गई है. 24 मजिस्ट्रेट पूरे शहर में नियुक्त किए हैं. सभी मजिस्ट्रेट करीब 4-4 परीक्षा केंद्रों पर क्लस्टर के हिसाब से निगरानी रखेंगे. परीक्षा का प्रश्न-पत्र सीएपीएफ की निगरानी में रखा गया है.
जयपुर में ऑरेंज अलर्ट, धूलभरी आंधी के साथ बारिश की भी चेतावनी
मौसम विभाग ने जयपुर, अजमेर, टोंक और दौसा के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है. इन जिलों में 80 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है. आंधी के साथ ओलावृष्टि और हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है. नागौर, डीडवाना-कुचामन, सीकर, कोटपुतली-बहरोड़ समेत 15 जिलों में येलो अलर्ट भी जारी किया गया है.
Ashok Gehlot: जोधपुर में आपसी रंजिश के चलते मर्डर, अशोक गहलोत की प्रतिक्रिया
प्रदेश के इतिहास में पहली बार ऐसी स्थिति बनी है जब गृह विभाग पूरी तरह विफल हो गया है।
— Ashok Gehlot (@ashokgehlot51) June 20, 2026
जोधपुर में आपसी रंजिश के चलते एक व्यक्ति को सरेआम दौड़ा-दौड़ाकर बेरहमी से पीटना और फिर गोली मारकर हत्या कर देना, इस बात का जीता-जागता सबूत है कि पूरे प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त…
Jaipur E- Bus: जयपुर को मिली इलेक्ट्रिक बस की सौगात, सीएम ने दिखाई हरी झंडी
ईवी बसों को हरी झंडी दिखाकर शुभारंभ | अमर जवान ज्योति, जयपुर | 20.06.2026 @BhajanlalBjp@KumariDiya@DrPremBairwa@RajCMO@RajGovOfficial#DIPRRajasthan #Rajasthan #RajasthanNews #आपणो_अग्रणी_राजस्थानhttps://t.co/Nde2flfyVE
— सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, राजस्थान सरकार (@DIPRRajasthan) June 20, 2026
कई सोशल मीडिया ग्रुप के एडमिन से IB की पूछताछ
IB और राजस्थान पुलिस अलर्ट मोड पर है. कई सोशल मीडिया ग्रुप की गतिविधियों की भी मॉनिटरिंग की जा रही हैं. अब तक ऐसे कई संदिग्धों से इंटेलिजेंस की टीम पूछताछ कर चुकी है. इस पूरे मामले की हकीकत जानने के लिए क्लिक कर पढ़िए पूरी खबर.
NEET Re-Exam 2026: नीट री-एग्जाम से पहले तैयारियों में बदलाव
नीट एग्जाम में पेपर लीक के बाद एनटीए ने व्यवस्था में बदलाव किए हैं. पहली बार घड़ियां भी एजेंसी की ओर से भेजी गई हैं. इसके साथ ही एनटीए के भेजे ही कैमरे एग्जाम सेंटर्स पर लेंगेगे. NEET UG री-एग्जाम को लेकर जयपुर में क्या तैयारियां है, यहां क्लिक कर जानिए.
satish Poonia: सतीश पूनिया की राज्यपाल से मुलाकात
सतीश पूनिया ने राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से शिष्टाचार भेंट की. राज्यसभा चुनाव में विजयी होने के बाद पूनिया पहली बार लोकभवन पहुंचे थे.

Jaipur Today Live: राजस्थान पुलिस की यूनिट के साथ सीएम भजनलाल शर्मा का योगाभ्यास
सीएम भजनलाल शर्मा ने आज मुख्यमंत्री निवास पर राजस्थान पुलिस की कालिका पेट्रोलिंग यूनिट के साथ योगाभ्यास किया.
मुख्यमंत्री श्री @BhajanlalBjp ने आज मुख्यमंत्री निवास पर राजस्थान पुलिस की कालिका पेट्रोलिंग यूनिट एवं राजस्थान पुलिस अकादमी की प्रशिक्षु बहनों के साथ योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन और अनुशासित दिनचर्या का संदेश दिया।
— BJP Rajasthan (@BJP4Rajasthan) June 20, 2026
माननीय प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी के प्रयासों से योग आज… pic.twitter.com/x3TZYmQ5ke
Jaipur Live News: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार राजस्थान दौरे पर
भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार दो दिवसीय राजस्थान दौरे पर रहेंगे. आज राज्य के बूथ-स्तरीय अधिकारियों (BLO) और सुपरवाइजर्स के साथ संवाद होगा.
👉#भारत के मुख्य निर्वाचन आयुक्त माननीय श्री ज्ञानेश कुमार आज से दो दिवसीय राजस्थान दौरे पर
— CEO RAJASTHAN (@CeoRajasthan) June 20, 2026
👉 वे आज राज्य के बूथ-स्तरीय अधिकारियों (#BLO) व सुपरवाइजर्स के साथ करेंगे संवाद ✨
👉 निर्वाचन विभाग, #राजस्थान द्वारा अभिनंदन -@CeoRajasthan ✨#ECI @SpokespersonECI @ECISVEEP… pic.twitter.com/5QjFD5btH6
NEET Re-Exam: आईबी और राजस्थान पुलिस की एक दर्जन से अधिक लोगों पर नजर
नीट री-एग्जाम से पहले सुरक्षा एजेंसियां भी अलर्ट पर है. आईबी और राजस्थान पुलिस की इंटेलिजेंस टीम नजर रख रही है. सोशल मीडिया पर भी मॉनिटरिंग की जा रही है. करीब एक दर्जन से अधिक लोगों पर नजर है. कई संदिग्धों से पूछताछ की भी जानकारी सामने आ रही है. एजेंसियों ने साफ किया है कि किसी तरह की अफवाह फैलाने वालों पर कार्रवाई होगी.
NEET mock drill: नीट री-एग्जाम को लेकर NTA की मॉक ड्रिल आज
21 जून को होने वाली NEET UG री-एग्जाम को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में हैं. जयपुर समेत राजस्थान के 602 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा होगी. परीक्षा का समय दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक रहेगा. NEET री-एग्जाम से पहले देशभर में मॉक ड्रिल शुरू होगी. मॉकड्रिल के जरिए परीक्षा से पहले व्यवस्थाओं में कमी को दूर किया जाएगा. सुबह 9 बजे से मॉक ड्रिल शुरू हुई है. इसके तहत परीक्षा केंद्रों पर तैयारियों की जांच होगी. सुरक्षा व्यवस्था, प्रश्न पत्र की सुरक्षा और परीक्षा संचालन की समीक्षा की जाएगी. मॉकड्रिल से जुड़ी तमाम जानकारी को गोपनीय रखा गया है. सभी विभागों तक केवल उनसे जुड़ी जानकारी ही साझा की जाएगी.
जयपुर में शुक्रवार (19 जून) को इंडियन एयरफोर्स के हेलीकॉप्टर से नीट के पेपर जयपुर पहुंचे थे. सेंट्रल बैंकों में सुरक्षा घेरे में प्रश्न-पत्र रखे गए हैं. यहां तक कि कौनसा पेपर सेट कब और कहां जाएगा, इसकी जानकारी भी एग्जाम के दिन यानी कल ही एनटीए द्वारा दी जाएगी.
Jaipur E-Bus: जयपुर के लोगों के लिए खुशखबरी, ई-बसों को सीएम दिखाएंगे हरी झंडी
जयपुर शहर को आधुनिक और ईको-फ्रेंडली परिवहन की दिशा में आज बड़ी सौगात मिलेगी. मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा कुछ ही देर में PM इलेक्ट्रिक-बसों को हरी झंडी दिखाएंगे. भजनलाल शर्मा ई-बसों का शुभारंभ करेंगे. बस जनपथ विधानसभा से शुरू होगी. फिलहाल 150 में से 31 बसें जयपुर पहुंची हैं. 20 जून से स्टाफ की छुट्टियां भी रद्द कर दी गई है.
बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष ने उदयपुर के गोवर्धन सागर में किया योगाभ्यास
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से पहले कई जगह योगाभ्यास चल रहे हैं. भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष शंकर गोरा ने भी योग किया. उदयपुर के गोवर्धन सागर में इस अनोखे आयोजन के जरिए लोगों को योग के जरिए स्वास्थ्य जीवन का संदेश दिया गया. गोरा ने टीम के साथ योग से स्वस्थ जीवन, सकारात्मक सोच और अनुशासित दिनचर्या का संकल्प लिया. पानी पर हुए योग के दौरान भाजयुमो की टीम के लोग बोट्स के साथ भी मौजूद रहे. भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में योग आज एक वैश्विक जनआंदोलन बन चुका है. योग केवल व्यायाम नहीं, बल्कि शरीर, मन और आत्मा के संतुलन का माध्यम है, जो हमें स्वस्थ, ऊर्जावान और आत्मविश्वासी बनाता है.

Jaipur Rain Alert: जयपुर में बारिश का अलर्ट
जयपुर और आसपास के क्षेत्रों में बारिश का अलर्ट है. इसके अलावा बीकानेर संभाग, शेखावाटी क्षेत्र, भरतपुर और अजमेर संभाग के साथ मध्यम से तेज बारिश होने की संभावना है. राजस्थान के 31 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट, 18 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. यहां पढ़िए मौसम का ताजा हाल.
कल योग दिवस के मौके पर आबूराज में होगा राज्य स्तरीय कार्यक्रम
12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर 21 जून को आबूराज (सिरोही) में राज्य स्तरीय समारोह होगा. इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि सीएम भजनलाल शर्मा शिरकत करेंगे.
12वाँ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
— सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, राजस्थान सरकार (@DIPRRajasthan) June 20, 2026
21 जून, 2026
राज्य स्तरीय समारोह
मुख्य अतिथि - श्री भजनलाल शर्मा, माननीय मुख्यमंत्री
प्रातः 6:00 बजे
स्थान: आबूराज-सिरोही
राज्य के समस्त जिला, ब्लॉक, ग्राम पंचायत, शैक्षणिक संस्थान एवं आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर योग कार्यक्रम
अपने निकटतम योग स्थल… pic.twitter.com/0rUbWxq2ED
विवादों से घिरे कई अधिकारियों का तबादला, RAS ट्रांसफर की पूरी लिस्ट
राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली की निजी सहायक शिवाक्षी खांडल का भी ट्रांसफर सूची में नाम है. वहीं, इस लिस्ट में पिंकी मीणा को भी अहम जिम्मेदारी दी गई हैं, जिन्हें घूसकांड के आरोप के चलते निलंबन झेलना पड़ा. एक नाम डॉ. विभु कौशिक का भी है, जिन्हें स्वास्थ्य मंत्री के विशिष्ट सहायक के रूप में पोस्टिंग दी गई है. IAS नेहा गिरी और उनके बीच विवाद भी प्रशासनिक गलियारों में काफी चर्चा में रहा था. यहां क्लिक कर देखिए पूरी लिस्ट
#JaipurNews : 178 RAS अधिकारियों का तबादला , कई जिलों और विभागों मे प्रसाशनिक फेरबदल @RajGovOfficial #TransferPosting pic.twitter.com/KFa8RxAJ1o
— NDTV Rajasthan (@NDTV_Rajasthan) June 20, 2026
250 साल पुरानी दरगाह को नोटिस, कांग्रेस की प्रतिक्रिया
जैसलमेर में 250 साल पुरानी मेहमूद शाह पीर जिलानी दरगाह को नोटिस मिलने के बाद कांग्रेस का रिएक्शन भी सामने आया है. कांग्रेस की ओर से प्रशासन से संवेदनशीलता बरतने की अपील की है.
दरअसल, 'बॉर्डर क्लीन अभियान' के नोटिस जारी करते हुए 22 जून तक का वक्त दिया गया है. प्रशासन ने साफ किया है कि अगर डेडलाइन के भीतर संतोषजनक जवाब नहीं मिला, तो 23 जून की दोपहर 12 बजे के बाद प्रशासन के जरिए नियमानुसार कार्रवाई की जा सकती है. इसका असर ना सिर्फ रेगिस्तानी इलाके में, बल्कि जयपुर तक देखने को मिल सकता है. आखिर क्या पूरा मामला, जानने के लिए यहां क्लिक करिए.
मेहमूद शाह पीर जिलानी दरगाह को मिला नोटिस!#news #ndtv #breaking #rajasthan #ndtvindia pic.twitter.com/t8eY4KOdxW
— NDTV Rajasthan (@NDTV_Rajasthan) June 19, 2026
PHED में अरविंद सारस्वत और बीज निगम में गोपाल सुंदरीदेवी को जिम्मा
देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 178 राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) अधिकारियों के तबादले कर दिए. अरविंद सारस्वत को संयुक्त शासन सचिव, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग, गोपाल सुंदरीदेवी राजस्थान बीज निगम में प्रबंध निदेशक और प्रवीण कुमार लेखरा का तबादला राजस्थान सिविल सेवा अपीलीय अधिकरण में रजिस्ट्रार के पद पर किया गया है.