NDTV के इस विशेष जयपुर लाइव पन्ने (Jaipur LIVE page) पर आपका स्वागत है. इस पन्ने पर आप राजस्थान की राजधानी जयपुर से जुड़ी हर महत्वपूर्ण खबरें पाएंगे. यह पन्ना पूरे दिन अपडेट होता रहेगा जिससे आप जयपुर के हर बड़े घटनाक्रम को एक साथ इस लाइव पन्ने पर पढ़ सकेंगे. कल, 26 जून को जयपुर के बस्सी में जमीन विवाद में हिंसक झड़प का मामला सामने आया. पथराव के बाद 4 गाड़ियां फूंक दी. बड़ी चौपड़ पर मोहर्रम जुलूस के दौरान कुरैशियान ताजिया में आग लगने के बाद अफरा-तफरी मच गई. मदन दिलावर और गोविंद डोटासरा के बीच जुबानी जंग में सियासत गरमाई हुई है.
ऐसी कई अहम खबरें हमारे इस स्पेशल लाइव पेज पर एक साथ उपलब्ध रहेंगी और यह पन्ना लगातार अपडेट होता रहेगा. जयपुर में NDTV के संवाददाताओं तथा अन्य स्रोतों के माध्यम से हम शहर की हर बड़ी खबर आप तक पहुंचाते रहेंगे. तो जयपुर की ताजातरीन खबरों पर नजर रखने के लिए जुड़े रहें NDTV के इस लाइव पेज से.
कल की अहम खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.
Here are the Live Updates of Jaipur News Today:
जयपुर: अलवर से तस्करी कर लाया गया 420 किलो सड़ा-गला पनीर जब्त, मौके पर नष्ट
राजस्थान सरकार के 'शुद्ध आहार-मिलावट पर वार' अभियान के तहत खाद्य सुरक्षा विभाग ने शुक्रवार को अलवर से जयपुर लाई जा रही 420 किलोग्राम पनीर की एक बड़ी खेप जब्त की. टीम ने पनीर को जांच के लिए नमूने लिए, जबकि शेष 419 किलोग्राम पनीर खट्टा और बदबूदार पाए जाने पर तुरंत मौके पर ही नष्ट कर दिया गया.
जैश-ए-मोहम्मद की स्लीपर सेल 'खदीजा' को 7 दिन रिमांड के बाद जेल भेजा
राजस्थान एटीएस द्वारा गिरफ्तार बबीता धाकड़ उर्फ 'खदीजा' को 7 दिन की रिमांड पूरी होने के बाद कोर्ट ने न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया है. जयपुर के वाटिका से गिरफ्तार हुई बबीता सोशल मीडिया के जरिए प्रतिबंधित आतंकी संगठन 'जैश-ए-मोहम्मद' के संपर्क में आई थी. पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं कि उसने ऑनलाइन कलमा पढ़कर धर्म परिवर्तन किया और खुद को 'खदीजा' नाम दिया. वह संगठन के इशारे पर कट्टरपंथ की राह पर चल रही थी. एटीएस अब उसके नेटवर्क से जुड़े अन्य संदिग्धों की तलाश में जुटी है, जिससे बड़े आतंकी मंसूबों का पता चल सके.
भीलवाड़ा: रिश्वतखोर पटवारी एसीबी के हत्थे चढ़ा, 1000 रुपये रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) भीलवाड़ा की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पटवार हल्का चिलेश्वर के पटवारी लोकेश जोशी को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है. आरोपी पटवारी को 1,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा गया. एसीबी मुख्यालय के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई से विभाग में हड़कंप मच गया है.
Jaipur Live: हस्तशिल्प, इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर सेक्टर के लिए बड़ा ऐलान
एमएसएमई दिवस पर सीएम भजनलाल शर्मा ने ऐलान किया कि हस्तशिल्प और सूक्ष्म उद्यमों के उत्पादन को प्रोत्साहित किया जाएगा. पीपीपी मॉडल पर हाटों का विकास और संचालन किया जाएगा. पहले चरण में पुष्कर, नाथद्वारा, जैसलमेर और अलवर में हाट विकास होंगे. पंच गौरव की चिन्हित प्रजातियों के लिए प्रसंस्करण इकाईयों को भी वित्तीय सहायता मिलेगा. वन डिस्ट्रिक्ट-वन प्रोडक्ट के तहत वित्तीय सहायता दी जाएगी. राजस्थान निर्यात प्रोत्साहन योजना के तहत MSM को दी जाने वाली कैपिटल सब्सिडी की अवधि 10 साल की बजाय 7 साल की जाएगी. ताकि उद्यमियों को जल्द वित्तीय सहायता मिल सके.
इसके साथ ही प्रदेश में इलेक्ट्रॉनिक्स और सेमीकंडक्टर क्षेत्र को नई गति देने के लिए सीएम ने घोषणा की. मैन्यूफैक्चरिंग पैकेज के तहत चयनित कम्पोनेन्ट श्रेणियों के लिए रिप्स 2024 में न्यूनतम निवेश की सीमा घटाकर 15 करोड़ रूपए की जाएगी. वर्तमान में रिप्स-2024 के तहत अधिकतम 3 चरणों में निवेश की अनुमति है. इसे भी बदलकर 5 चरणों में निवेश की अनुमति दी गई. कौशल एवं प्रशिक्षण को बढ़ावा देने के लिए महिला और दिव्यांग कर्मचारियों का भत्ता 4 से बढ़ाकर 6 हज़ार प्रतिमाह करने की घोषणा की है. राजस्थान वेन्चर कैपिटल फण्ड के जरिए इस साल 25 नये स्टार्टअप्स को वित्तीय सहायता सरकार मुहैया कराएगी.
BJP Jaipur: बीजेपी प्रदेश ऑफिस के बाहर सरकारी कर्मचारियों की भारी भीड़
भाजपा प्रदेश कार्यालय में सरकारी कर्मचारियों का जमावड़ा लगा हुआ है. तबादले के आवेदन लेकर भारी संख्या में कार्मिक बीजेपी दफ्तर पहुंचे. प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के निर्देश पर व्यवस्था भी की गई है. ट्रांसफर के इच्छुक कर्मचारी और उनके परिजनों के आवेदन लेने के लिए लिए कार्यकर्ताओं की ड्यूटी लगा रखी है. आवेदन के लिए 2 प्रदेश पदाधिकारियों को खास तौर पर जिम्मेदारी दी गई है. एप्लीकेशन लेने के बाद संगठन की ओर से विभागवार लिस्ट तैयार की जा रही है, जिसे संबंधित मंत्री को भेजा जाएगा.

Jaipur Today Live: राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह ने की मुलाकात
भारतीय सेना की दक्षिण पश्चिमी कमान के जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ लेफ्टिनेंट जनरल मनजिंदर सिंह शनिवार (27 जून) को लोकभवन पहुंचे. उन्होंने राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागडे से मुलाकात की. इस दौरान विभिन्न विषयों पर संवाद भी किया.

RCA Election: राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन पर बड़ा अपडेट
#BreakingNews : राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन पर बड़ा अपडेट#RajasthanCricketAssociationElection pic.twitter.com/pKKMcpiGUq
— NDTV Rajasthan (@NDTV_Rajasthan) June 27, 2026
PM Modi Visit:पीएम मोदी के राजस्थान दौरे की तैयारी तेज
पीएम मोदी का 4 जुलाई को राजस्थान दौरे , पचपदरा रिफाइनरी का करेंगे उद्घाटन#PMModi #PachpadraRefinery #Balotra #Development #EnergySector
— NDTV Rajasthan (@NDTV_Rajasthan) June 27, 2026
@BhajanlalBjp @DIPRRajasthan @PMOIndia @RajasthanGov @rajasthanpolice @anchorkaushal pic.twitter.com/ghQddKLuoU
Babita: जैश-ए-मोहम्मद की स्लीपर सेल सदस्य बबीता को कोर्ट ने कस्टडी में भेजा
जैश ए मोहम्मद से जुड़ी बबीता कोर्ट में पेशी के बाद मुंह छिपाते हुए नजर आई. एटीएस की रिमांड खत्म होने के बाद आज उसकी पेशी थी. विशेष कोर्ट ने उसे ज्यूडिशियल कस्टडी में भेजा है. पेशी के बाद मीडिया के कैमरे देखकर बबीता चेहरा छिपाने लगी.

Jaipur Update Live: जयपुर में 29 जून को होगा राज्य स्तरीय भामाशाह सम्मान समारोह
राजस्थान में 30वां राज्य स्तरीय भामाशाह सम्मान समारोह-2026 का आयोजन 29 जून को होगा. जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में सम्मान समारोह होगा. इसमें शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 276 से अधिक भामाशाह, प्रेरक और एनआरआई दानदाता सम्मानित होंगे.
30वें राज्य स्तरीय भामाशाह सम्मान समारोह-2026 का आयोजन 29 जून को
— सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग, राजस्थान सरकार (@DIPRRajasthan) June 26, 2026
जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में होगा सम्मान समारोह आयोजित
मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा होंगे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि
शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले 276 से अधिक भामाशाह, प्रेरक एवं एनआरआई दानदाता…
Jaipur Live: जैश की स्लीपर सेल की सदस्य बबीता की कोर्ट में पेशी
जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ी जासूसी की आरोपी बबीता को कोर्ट में पेश किया गया. बबीता की 7 दिन की रिमांड अवधि पूरी हो चुकी है.

Jaipur News: मानसून में देरी के बीच सूखने लगे बांध, जोधपुर में संकट, जानिए पूरे राजस्थान की स्थिति
जयपुर का ऐतिहासिक रामगढ़ बांध और डीग का सीकरी बांध पूरी तरह सूखे पड़े हैं और इनका जलस्तर शून्य पर बना हुआ है. टोंक की लाइफलाइन बीसलपुर बांध फिलहाल 65.24% भरा हुआ है. कोटा का राणा प्रताप सागर बांध 66.66%, कोटा बैराज लगभग पूरा यानी 98.41%, बांसवाड़ा का माही बजाज सागर 43.76% और प्रतापगढ़ का जखम बांध 44.46% क्षमता पर है. जल संसाधन विभाग की ज़ोन-वार रिपोर्ट पर नज़र डालें तो कोटा संभाग पानी के मामले में सबसे समृद्ध स्थिति में है, जबकि जोधपुर ज़ोन में पानी की भारी किल्लत देखी जा रही है.
जयपुर ज़ोन: इस क्षेत्र के 186 बांधों में 46.53% पानी है, जो पिछले साल 35.10% की तुलना में बेहतर स्थिति को दर्शाता है.
कोटा ज़ोन: 81 बांधों में उनकी कुल क्षमता का सर्वाधिक 54.93% पानी उपलब्ध है. पिछले साल के 75.34% के मुकाबले काफी कम है.
बांसवाड़ा ज़ोन: 63 बांधों में 43.09% पानी संचित है.
उदयपुर ज़ोन: 178 बांधों में 35.93% जलस्तर रिकॉर्ड किया गया है.
भरतपुर ज़ोन: 68 बांधों में पानी का स्तर घटकर केवल 23.38% रह गया है.
जोधपुर ज़ोन: पानी का संकट सबसे गहरा है, जहां 117 बांधों में उनकी कुल क्षमता का महज 18.68% पानी ही बचा है.
Rajasthan News: मानसून की धीमी शुरुआत के बीच बांधों में पानी की स्थिति से चिंता
राजस्थान में इस साल मानसून की धीमी शुरुआत और कम बारिश के चलते प्रदेश के बांधों में पानी की स्थिति चिंताजनक होती जा रही है. जल संसाधन विभाग द्वारा जारी 23 जून 2026 की ताजा रिपोर्ट के अनुसार, राजस्थान के कुल 693 बांधों में उनकी कुल क्षमता का केवल 44.22% पानी ही उपलब्ध है, जो कि पिछले साल इसी अवधि में 46.59% था. पिछले 24 घंटों में ही प्रदेश के बांधों के कुल जलस्तर में 11.88 मिलियन क्यूबिक मीटर की भारी कमी दर्ज की गई है.
राज्य के जल भंडार का एक बड़ा हिस्सा बड़े बांधों के भरोसे टिका हुआ है. प्रदेश के 23 प्रमुख बड़े बांधों में फिलहाल 56.09% पानी मौजूद है. इसके विपरीत, 263 मध्यम और छोटे बांधों 4.25 Mcum से अधिक क्षमता वाले बांध में केवल 26.27% पानी बचा है. जबकि 407 सबसे छोटे बांधों 4.25 Mcum से कम क्षमता वाले बांध की स्थिति सबसे बदतर है, जहां मात्र 13.50% पानी ही शेष रह गया है. आंकड़ों के मुताबिक, राज्य के कुल 693 बांधों में से 307 बांध पूरी तरह से सूख चुके हैं, 381 आंशिक रूप से भरे हैं और केवल 5 छोटे बांध ही पूरी तरह लबालब हो पाए हैं.
RCA के चुनाव फिर टले, 3 महीने की डेडलाइन भी दी गई
राजस्थान क्रिकेट एसोसिएशन यानी आरसीएम में एक बार फिर चुनाव टाले जाने की खबर हैं. एडहॉक केमटी का कार्यकाल अगले तीन महीनों के लिए बढ़ा दिया गया है. राजस्थान क्रीड़ा अधिनियम, 2005 की धारा 24 (1) (क) के तहत रजिस्ट्रार ने समिति की अवधि को आगे बढ़ाने का फैसला लिया है. इससे पहले मार्च-2024 में चुनाव कराने के उद्देश्य से समिति का गठन किया गया था, लेकिन कई तकनीकी कारणों से समय सीमा के भीतर चुनाव संपन्न नहीं हो सके. इसके बाद से लगातार 3-3 महीनों के लिए समिति का कार्यकाल बढ़ाया जा रहा है. ताजा आदेश के बाद समिति को अगले तीन महीनों के भीतर अनिवार्य रूप से चुनाव प्रक्रिया पूरी करने के सख्त निर्देश दिए गए हैं.
Monsoon 2026: राजस्थान में 3 दिन बाद होगी मानसून की एंट्री
राजस्थान में प्री-मानसून बारिश का दौर जारी है. मानसून के लिए अभी 3 दिन का इंतजार करना होगा. फिलहाल मानसून गुजरात और मध्यप्रदेश के भागों में आगे बढ़ा है. जुलाई के पहले सप्ताह तक पूरे प्रदेश को मानसून कवर कर लेगा. पूरी डिटेल जानने के लिए यहां क्लिक करिए.