विज्ञापन

राहुल गांधी के बाद गहलोत-डोटासरा भी पुलिस हिरासत में, जयपुर में कांग्रेस के नेताओं का धरना

नीट पेपर लीक के मुद्दे पर जयपुर समेत पूरे राजस्थान में कांग्रेस का प्रदर्शन जारी है. वहीं, अशोक गहलोत और गोविंद सिंह डोटासरा समेत कई कांग्रेसी नेताओं को विद्याधर थाने लाया गया है.

राहुल गांधी के बाद गहलोत-डोटासरा भी पुलिस हिरासत में, जयपुर में कांग्रेस के नेताओं का धरना
जयपुर में विद्याधर पुलिस थाना में मौजूद अशोक गहलोत, गोविंद डोटासरा और रफीक खान

जयपुर में मंगलवार शाम कांग्रेस ने NEET पेपर लीक और अनियमितताओं के विरोध में जोरदार प्रदर्शन किया. केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता अंबेडकर सर्किल पर धरने पर बैठे. कांग्रेस ने यह प्रदर्शन दिल्ली में राहुल गांधी और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के नेतृत्व में प्रधानमंत्री आवास के बाहर चल रहे विरोध प्रदर्शन के समर्थन में किया. इस धरने में राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा सहित कांग्रेस के कई नेता प्रदर्शन में शामिल हुए. कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की. प्रदर्शन के चलते विधानसभा रोड पर ट्रैफिक प्रभावित हुआ और पुलिस ने ट्रैफिक को डायवर्ट किया. 

राहुल गांधी को हिरासत में लिया, डोटासरा का रिएक्शन

पूरे राजस्थान में कांग्रेस का धरना-प्रदर्शन

प्रदेश कांग्रेस की तरफ से सभी जिला मुख्यालयों पर भी धरना और पुतला दहन किया गया. इसी दौरान जयपुर में भी भारी तादाद में कार्यकर्ता जुटे, जिसे देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया. पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे अशोक गहलोत और गोविंद सिंह डोटासरा को हिरासत में लिया. बता दें कि दिल्ली में मंगलवार को (21 जुलाई) प्रधानमंत्री आवास के बाहर कांग्रेस ने प्रदर्शन किया. इस धरने में राहुल गांधी समेत कई बड़े नेता मौजूद रहे. आलाकमान के आह्वान पर राजस्थान में भी प्रदर्शन बुलाया गया था. 

यह भी पढ़ेंः IAS-IPS समेत राजस्थान के कई अधिकारियों का 15 अगस्त से पहले होगा तबादला! ट्रांसफर लिस्ट को लेकर बड़ा आदेश


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rahul Gandhi Protest, Ashok Gehlot, Govind Dotasara, Neet Paper Leak Protest, Jaipur News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com