विज्ञापन

जयपुर को मिला 219 करोड़ का पैकेज, ऑक्सीजन पार्क, सड़क और ड्रेनेज के लिए फंड को मंजूरी

जयपुर विकास प्राधिकरण के अधिकारियों ने कई प्रोजेक्ट से जुड़े प्रस्तावों पर चर्चा की. खास तौर पर फोकस पर्यटन और पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी योजनाओं पर रहा.

जयपुर को मिला 219 करोड़ का पैकेज, ऑक्सीजन पार्क, सड़क और ड्रेनेज के लिए फंड को मंजूरी
जयपुर में 219 करोड़ रुपये के विकास पैकेज को मंजूरी. (फाइल फोटो)

जयपुर में सड़क, ड्रेनेज, पार्क, सामुदायिक सुविधाओं के विकास के लिए 219 करोड़ के फंड को मंजूरी दी गई है. जयपुर विकास प्राधिकरण (JDA) ने डेवलपमेंट के मुद्दों पर मंगलवार (21 जुलाई) को बैठक की. आयुक्त सिद्धार्थ महाजन की अध्यक्षता में जेडीए मुख्यालय स्थित मंथन सभागार में पीडब्ल्यूसी की बैठक हुई. बैठक में शहर के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने, ट्रैफिक मैनेजमेंट में सुधार, जल निकासी, सड़क निर्माण, हरित विकास जैसे प्रस्तावों पर चर्चा हुई. इनसें जुड़ी हुई योजनाओं को प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति दी गई. 

गुलाबी नगरी में पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा

इन प्रोजेक्ट के जरिए हरित क्षेत्र के विस्तार, पर्यावरण संरक्षण, पर्यटन को बढ़ावा देने, आधुनिक और आकर्षक मनोरंजन स्थल विकसित करने पर फोकस है. अधिकारियों ने बताया कि इन तमाम परियोजनाओं का काम समय के साथ पूरा होगा. साथ ही निर्माण कार्य में क्वालिटी का ध्यान रखने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा. 

जेडीए मुख्यालय (Jaipur) में पीडब्ल्यूसी की बैठक.

जेडीए मुख्यालय (Jaipur) में पीडब्ल्यूसी की बैठक.

सवाई माधोपुर रेलवे लाइन से शिप्रा पथ तक निर्माण कार्य को मंजूरी

विद्याधर नगर के पास 'स्वर्ण जयंती ऑक्सीजन पार्क' के विकास के लिए 7.54 करोड़ रुपये की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति दी गई. साथ ही की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की गई. जोन-सी में सवाई माधोपुर रेलवे लाइन से शिप्रा पथ तक करतारपुरा नाले के पुनर्स्थापन और निर्माण कार्य के लिए 165.73 करोड़ रुपये मंजूर किया गया. 

जोन-7 और जोन-10 में नई सड़कों को मंजूरी

जोन-7 में अजमेर पुलिया से पुरानी चुंगी (मजार) तक एलिवेटेड रोड के नवीनीकरण के लिए 4.20 करोड़ रुपये दिए गए. जोन-10 के तहत सायपुरा, गुवाड़ी और पालेड़ा मोड़ से बालकृष्णपुरा तक नई सड़कों के लिए 3.95 करोड़ रुपए मंजूर किए गए. 

यह भी पढ़ेंः दिल्ली-महाराष्ट्र समेत देशभर में राजस्थान के 30 हजार लोगों को मिला मुफ्त इलाज, इन 2 राज्यों में नहीं है सुविधा


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jaipur News, Jaipur Development Authority, Jaipur Development, Rajasthan News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com