विज्ञापन

अजमेर दरगाह के पास अवैध बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, अब तक 57 घुसपैठियों की हो चुकी है पहचान

मोहम्मद चांद खां बांग्लादेश से अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने के बाद दिल्ली, हरिद्वार होते हुए अजमेर पहुंचा और ख्वाजा गरीब नवाज दरगाह क्षेत्र में खानाबदोश के रूप में रहकर जीवनयापन कर रहा था. 

अजमेर दरगाह के पास अवैध बांग्लादेशी नागरिक गिरफ्तार, अब तक 57 घुसपैठियों की हो चुकी है पहचान
अजमेर में अवैध बांग्लादेशी गिरफ्तार (NDTV)
Rajasthan:

अजमेर जिले में दरगाह क्षेत्र में बांग्लादेशी नागरिकों को पकड़े के लिए पुलिस स्पेशल टास्क फोर्स बनाकर अभियान चला रही है. जिसमें अवैध रूप से रह रहे विदेश नागरिकों को पकड़ा जा रहा है. अब एक और अवैध बांग्लादेशी नागरिक को फोर्स ने दस्तयाब किया है. खास बात यह है कि पकड़ा गया 60 वर्षीय मोहम्मद चांद खां बांग्लादेश से अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने के बाद दिल्ली, हरिद्वार होते हुए अजमेर पहुंचा और ख्वाजा गरीब नवाज दरगाह क्षेत्र में खानाबदोश के रूप में रहकर जीवनयापन कर रहा था. 

मेघालय के बाघमारा बॉर्डर से भारत में हुई थी एंट्री

पुलिस के अनुसार वह दरगाह बाजार क्षेत्र में संदिग्ध अवस्था में घूमता मिला, जिसके बाद उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की गई. प्रारंभिक पूछताछ में उसने स्वयं को बांग्लादेशी नागरिक बताते हुए मेघालय के बाघमारा बॉर्डर से अवैध रूप से भारत में प्रवेश करना स्वीकार किया. उससे गहन पूछताछ जारी है.

दरगाह क्षेत्र में चली सघन तलाशी

पुलिस मुख्यालय और आईजी अजमेर रेंज के निर्देश पर पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला के नेतृत्व में जिले में अवैध बांग्लादेशी और रोहिंग्या नागरिकों की पहचान के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है. अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक हिमांशु जांगिड़ और वृत्ताधिकारी लक्ष्मणराम के निर्देशन में गठित टीम ने दरगाह बाजार, अन्दरकोट, नई सड़क, तारागढ़, सिलावट मोहल्ला, त्रिपोलिया गेट और आसपास के क्षेत्रों में सघन तलाशी अभियान चलाकर कई संदिग्धों से पूछताछ की. 

बताया जा रहा है कि इस इस कार्रवाई के साथ ही अजमेर जिले में अब तक कुल 57 अवैध बांग्लादेशी नागरिकों की पहचान कर उन्हें दस्तयाब किया जा चुका है. पुलिस का कहना है कि अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा.

यह भी पढ़ेंः शादी के बाद पति को छोड़ा, लड़कियों पर टारगेट; जैश-ए-मोहम्मद से जुड़ी जयपुर की बबीता का क्या था प्लान?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ajmer Dargah, Illegal Bangladeshi Arrested, Ajmer News, Ajmer Police, Rajasthan News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com