Rajasthan Weather Alert: राजस्थान में बारिश से तापमान कम हो गया है. पिछले 36 घंटों में बांसवाड़ा में 17 सेंटीमीटर बारिश हुई. पूर्वी राजस्थान में ज्यादातर जगहों पर पानी भर गया. दक्षिणी भागों में कहीं-कहीं अतिभारी बारिश का अलर्ट है. आज ऊपरी परिसंचरण तंत्र दक्षिण पूर्वी राजस्थान और आसपास के क्षेत्र के ऊपर अवस्थित है. मानसून ट्रफ लाइन आज जैसलमेर कोटा से होकर गुजर रही है, और सक्रिय है. साथ ही वायुमंडल के ऊपरी स्तरों में पूर्व-पश्चिम शियर (Shear Zone) जोन भी राज्य के दक्षिणी भागों के ऊपर सक्रिय है.
हल्की से मध्यम बारिश की संभावना
आज अजमेर, कोटा, जोधपुर और उदयपुर संभाग में दर्ज होने की संभावना है. जयपुर, भरतपुर और बीकानेर संभाग के कुछ भागों में भी हल्की से मध्यम बारिश होगी.
— मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर (@IMDJaipur) July 24, 2026
भीलवाड़ा में 16 सेंटीमीटर बारिश
भीलवाड़ा में 16 सेंटीमीटर, अजमेर में 12 सेंटीमीटर, श्रीगंगानगर में सादुलशहर में 11 सेंटीमीटर, प्रतापगढ़ में 10 सेंटीमीटर, झालावाड़ और हनुमानगढ़ में 8-8 सेंटीमीटर बारिश हुई. डूंगरपुर में 6 सेंटीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई.
अगले 4-5 दिनों तक सक्रिय रहेगा मॉनसून
राजसमंद, बारां, जोधपुर, पाली, बूंदी और सिरोही जिलों में भी 24 घंटों के दौरान 1 सेमी से 5 सेमी तक बारिश हुई. मौसम विभाग के अनुसार, अगले 4-5 दिनों तक राज्य के ज़्यादातर हिस्सों में मॉनसून सक्रिय रहने की संभावना है. विभाग ने इस दौरान दक्षिणी और दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में कुछ जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान भी जताया है.
यह भी पढ़ें: ऑनलाइन रस्सी मंगवाई, 20 बार कैब बुक की... लोन चुकाने के लिए चाहिए थे पैसे, बनाया खतरनाक प्लान
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं