विज्ञापन

सोनिया गांधी की किताब विवाद पर गजेंद्र सिंह शेखावत का तंज, बोले- राजनीति छोड़ दूसरा प्रकाशक ढूंढे कांग्रेस

गजेंद्र सिंह शेखावत ने सोनिया गांधी की किताब विवाद पर कांग्रेस को घेरते हुए कहा कि सरकार को घसीटने के बजाय दूसरा प्रकाशक खोजना चाहिए था. साथ ही उन्होंने निकाय चुनावों में भाजपा की प्रचंड जीत का दावा कर अशोक गहलोत पर तंज कसा.

सोनिया गांधी की किताब विवाद पर गजेंद्र सिंह शेखावत का तंज, बोले- राजनीति छोड़ दूसरा प्रकाशक ढूंढे कांग्रेस
सोनिया गांधी की किताब विवाद पर गजेंद्र सिंह शेखावत का तंज

जयपुर में केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने सोनिया गांधी की पुस्तक के प्रकाशक विवाद को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है. उन्होंने कहा कि लेखक और प्रकाशक के बीच वैचारिक मतभेद होना स्वाभाविक है, ऐसे में इस पर राजनीति करने या भारत सरकार को बीच में घसीटने के बजाय कांग्रेस को किसी अन्य प्रकाशक को ढूंढ लेना चाहिए था. इसके साथ ही राजस्थान निकाय चुनाव के नतीजों पर 100 प्रतिशत विश्वास जताते हुए शेखावत ने दावा किया कि भाजपा पूरे प्रदेश में प्रचंड बहुमत से चुनाव जीतेगी और नतीजे आने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को अपनी पार्टी की स्थिति की फिर से समीक्षा करनी पड़ेगी.

राजनीति करना उचित नहीं है- शेखावत

शनिवार को जयपुर में शेखावत ने कहा कि यदि लेखक और प्रकाशक के बीच किसी मुद्दे को लेकर अंतरविरोध है तो दोनों पक्षों के अपने-अपने विचार और हित हो सकते हैं. ऐसे में इसका समाधान तलाशने के बजाय राजनीति करना उचित नहीं है. लेखक और प्रकाशक के बीच में कहीं अंतरविरोध हो, प्रकाशक का अपना प्रपोजिटिव हो सकता है और लेखक का अपना व्यू-प्वाइंट हो सकता है. ऐसे में उस पर राजनीति करने के बजाय किसी और प्रकाशक को ढूंढ लेते. इसमें भारत सरकार को बीच में लाने की कहां आवश्यकता है?

राजस्थान में निकाय चुनाव के नतीजों को लेकर शेखावत ने कहा कि उन्हें 100 प्रतिशत विश्वास है कि भारतीय जनता पार्टी केवल जयपुर ही नहीं, बल्कि पूरे राजस्थान में प्रचंड बहुमत के साथ चुनाव जीतने वाली है. भाजपा को जनता का व्यापक समर्थन मिल रहा है और आने वाले दिनों में तस्वीर पूरी तरह साफ हो जाएगी.

निकाय चुनाव पर शेखावत का बड़ा दावा

उन्होंने दावा किया कि अगले 10-12 दिनों में जब चुनाव परिणाम सामने आएंगे, तब कांग्रेस को अपनी स्थिति पर फिर से विचार करना पड़ेगा. पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत पर निशाना साधते हुए शेखावत ने कहा कि गहलोत साहब इस बार फिर समीक्षा करने के लिए तैयार रहें कि उनकी पार्टी में क्या सिर-फुटव्वल था कि उनके जो रुझान थे, वे गलत साबित हुए. उन्होंने कहा कि चुनाव परिणाम कांग्रेस के दावों और उसके आकलन की वास्तविकता सामने रख देंगे.

यह भी पढे़ं-

टिकट के लिए गहलोत-पायलट गुट में सिर फुटव्वल, BJP में राजस्थान निकाय चुनाव से पहले भगदड़

राजस्थान निकाय चुनाव: बगावत रोकने के लिए कांग्रेस का सीक्रेट प्लान, गहलोत-पायलट सुलझाएंगे फंसा पेंच!

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajasthan News, Rajasthan Politics, Gajendra Singh Shekhawat, Rajasthan Nikay Chunav 2026, Rajasthan Nikay Chunav
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com