विज्ञापन

राजस्थान निकाय चुनाव: बगावत रोकने के लिए कांग्रेस का सीक्रेट प्लान, गहलोत-पायलट सुलझाएंगे फंसा पेंच!

राजस्थान निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस ने 90% सीटों पर टिकटों पर सहमति बना ली है. साथ ही बगावत रोकने के लिए गोविंद सिंह डोटासरा ने सीक्रेट प्लान तैयार किया है.

राजस्थान निकाय चुनाव: बगावत रोकने के लिए कांग्रेस का सीक्रेट प्लान, गहलोत-पायलट सुलझाएंगे फंसा पेंच!
राजस्थान निकाय चुनाव के लिए कांग्रेस गोविंद सिंह डोटासरा
X-@GovindDotasra
  • कांग्रेस ने करीब 90 फीसदी विधानसभा क्षेत्रों में उम्मीदवारों के नाम तय कर लिए हैं.
  • कांग्रेस पार्टी ने राजस्थान निकाय चुनाव में बगावत रोकने के लिए सीक्रेट प्लान तैयार किया है.
  • कांग्रेस टिकट वितरण में सिफारिश के बजाय जीतने की क्षमता को प्राथमिकता दे रही है.

राजस्थान में निकाय चुनाव की सियासी बिसात बिछ चुकी है. टिकट को लेकर भाजपा और कांग्रेस दोनों में बैठकों का दौर जारी है. कांग्रेस ने करीब 90 फीसदी विधानसभा क्षेत्रों में संभावित उम्मीदवारों के नामों पर सहमति बनने का दावा किया है. पार्टी के प्रभारियों के जरिए जिलों तक सिंबल पहुंचाए जा रहे हैं. कांग्रेस की रणनीति है कि उम्मीदवारों के नाम नामांकन की अंतिम तारीख के आसपास जिला स्तर पर घोषित किए जाएं ताकि टिकट नहीं मिलने वाले दावेदारों के बगावत करने की गुंजाइश कम हो. हालांकि जिन उम्मीदवारों की टिकट लगभग तय मानी जा रही है, उन्हें नामांकन दाखिल करने का संकेत दे दिया गया है. 

कोऑर्डिनेटर से फीडबैक

जयपुर सहित कई शहरों में दावेदारों ने प्रचार भी शुरू कर दिया है. पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने बताया कि टिकट को लेकर सामने आए ज्यादातर विवादों को सुलझा लिया गया है. डोटासरा ने बताया कि प्रदेश की सभी 200 विधानसभा सीटों पर कोऑर्डिनेटर भेजकर फीडबैक लिया गया था. रिपोर्ट आने के बाद करीब 90 फीसदी विधानसभा क्षेत्रों में संभावित प्रत्याशियों के नामों पर सहमति बन गई है.

निकाय चुनाव: बगावत रोकने के लिए कांग्रेस का सीक्रेट प्लान, गहलोत-पायलट सुलझाएंगे फंसा हुआ पेंच

गोविंद सिंह डोटासरा
Photo Credit: IANS

जिन क्षेत्रों में अभी भी टिकट को लेकर विवाद या खींचतान है. वहां पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से चर्चा के बाद फैसला होगा. इनमें पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, सचिन पायलट, भंवर जितेंद्र सिंह, हरीश चौधरी और सीपी जोशी समेत वरिष्ठ नेताओं की राय ली जाएगी.

टिकट के लिए नो सिफारिश 

कांग्रेस इस बार टिकट वितरण में सिफारिश के बजाय उम्मीदवार की चुनाव जीतने की क्षमता को प्राथमिकता देने का दावा कर रही है. पार्टी का फोकस ‘जिताऊ और टिकाऊ' चेहरे पर है. युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, एनएसयूआई, सेवादल और जमीनी कार्यकर्ताओं से भी संभावित नाम लिए गए हैं. कांग्रेस ऐसे चेहरों पर दांव लगाने की तैयारी में है, जिनकी इलाके में पकड़ हो और संगठन में सक्रियता भी.

बगावत रोकने के लिए भी प्लान तैयार

टिकट वितरण के बाद कांग्रेस के सामने बगावत से निपटने की बड़ी चुनौती रहेगी. पार्टी ने इसकी तैयारी भी शुरू कर दी है. नाराज दावेदारों को मनाने की जिम्मेदारी स्थानीय नेताओं के साथ-साथ पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को भी दी जाएगी. जिन सीटों पर टिकट को लेकर ज्यादा विरोध है, वहां वरिष्ठ नेता सीधे दावेदारों से बात कर उन्हें समझाने और पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी के पक्ष में लाने की कोशिश करेंगे.

राजस्थान निकाय चुनाव: बगावत रोकने के लिए कांग्रेस का सीक्रेट प्लान

Photo Credit: IANS

टिकट वितरण के साथ कांग्रेस ने निकाय चुनाव के मुद्दों पर भी सरकार पर निशाना साधने का काम शुरू कर दिया है. नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने जयपुर की बदहाल व्यवस्थाओं को लेकर सरकार पर निशाना साधा. जूली ने स्मार्ट सिटी के नाम पर हुए खर्च, सफाई व्यवस्था, जलभराव और सीवर की समस्याओं को मुद्दा बनाने के संकेत दिए. उन्होंने दावा किया कि इस बार जयपुर नगर निगम में भी कांग्रेस का बोर्ड बनेगा.

कुल मिलाकर कांग्रेस एक तरफ टिकट वितरण को अंतिम रूप देने में जुटी है, वहीं दूसरी तरफ भाजपा के असंतुष्ट नेताओं को अपने पाले में लाने और स्थानीय मुद्दों को चुनावी हथियार बनाने की रणनीति पर काम कर रही है. अब असली चुनौती टिकट घोषित होने के बाद शुरू होगी. कांग्रेस के सामने जहां जिताऊ चेहरों को मैदान में उतारने की चुनौती है, वहीं टिकट से वंचित दावेदारों को बगावत से रोकना भी बड़ी परीक्षा होगी.

यह भी पढे़ं-

नवलगढ़ में कांग्रेस ने 37 वार्डों में घोषित किए प्रत्याशी, देखें पूरी ल‍िस्‍ट 

नगर न‍िकाय चुनाव: कांग्रेस ने बाड़मेर में 40 और भिवाड़ी में 28 प्रत्‍याश‍ियों की सूची जारी की

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajasthan Nagar Nikay Chunav, Rajasthan Nagar Nikay Chunav 2026, Rajasthan Nagar Nikay Election, Rajasthan Nagar Nikay Election 2026, Congress Candidate List
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com