विज्ञापन

इमरजेंसी के दौरान ब्लेड से काटा गया था मदन राठौड़ के हाथ पर गुदा हुआ नाम, साधारण सुई-धागे से लगे थे 13 टांके

मदन राठौड़ के हाथ पर कभी उनका नाम पक्की स्याही से गुदा हुआ था लेकिन आज उस जगह कटे हुए पुराने निशान हैं. इमरजेंसी के दौरान नाम को हटाना पड़ा.

इमरजेंसी के दौरान ब्लेड से काटा गया था मदन राठौड़ के हाथ पर गुदा हुआ नाम, साधारण सुई-धागे से लगे थे 13 टांके
मदन राठौड़ (NDTV)
Rajasthan:

बीजेपी के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के हाथ पर कभी उनका नाम पक्की स्याही से गुदा हुआ था लेकिन आज उस जगह कटे हुए पुराने निशान हैं. मदन राठौड़ खुद इसका कारण बताते हुए कहते हैं कि यह सब परिस्थितियों का खेल है. इमरजेंसी के समय का वाकया याद करते हुए राठौड़ कहते हैं कि उस समय हमारा वारंट निकाल दिया था. मैं प्रचारक था, केवल 21 साल का था और जुनून से भरा था. कभी छोटे बच्चे थे तो मेले में गए होंगे तब अपने हाथ पर अपना नाम लिखवा दिया मदन राठौड़. दाएं हाथ पर उनका नाम लिखा हुआ था जो अब मिट गया है लेकिन अब भी कुछ काला-काल दिख रहा है.

उन्होंने. बताया कि इमरजेंसी के समय मुझे कहा गया कि भाई आपके नाम का वारंट है, आपको गिरफ्तार कर लिया जाएगा. मुझे आदेश था कि मुझे बाहर रख कर जो लोग जेल में गए उनके परिवार को संभालना. हमें कोई तकलीफ नहीं है. किसी की बेटी की शादी होनी थी और जिस व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया जाता था तो उसके घर शादी रुक जाती थी. ऐसे में उसके परिवार को देखना जरूरी था. 

Latest and Breaking News on NDTV

कैसे हाथ से हटाया गया मदन राठौड़ का नाम

राठौड़ ने कहा कि मुझे बाहर रहने का आदेश था. बाहर रहना है तो बच के रहना है. बच के रहना है तो ऐसे में नाम तो एकदम से ध्यान में दिखता है. नाम से आसानी से पकड़े जा सकते थे. उन्होंने बताया कि उस वक्त एक डॉक्टर थे जो इंटर्नशिप कर रहे थे. उनका नाम था सृष्टि कुमार गर्ग. जोधपुर  से उन्होंने MBBS किया था और इंटर्नशिप के लिए पाली आए थे. राठौड़ ने आगे बताया अभी जो Additional SP से रिटायर हुए हैं चैन सिंह वह RSS के जयपुर के महानगर संघ चालक हैं. वह साथ ही पढ़े थे.

तब उन्होंने मेरा हाथ पकड़ा और डॉक्टर सृष्टि कुमार ने सामान्य ब्लेड से नाम को काटने की कोशिश की. फिर सीधा काटा लेकिन नाम निकला नहीं तो फिर उन्होंने चमड़ी को छील दिया. उस वक्त काफी दर्द हुआ लेकिन मैं दर्द पी गया. चैन सिंह घबरा गए. फिर कटे हुए हिस्से को साधारण सुई धागे से सील दिया गया. नाम छिपाने के लिए काफी दर्द सहना पड़ा, लेकिन इंफेक्शन नहीं हुआ.

मदन राठौड़ ने कहा जुनून था ऐसी बात होती है, ऐसा जज्बा होता है. हमारे संघ पर प्रतिबंध लगा दिया गया था. मैं प्रचारक था और हमारे सर संघ चालक जी को गिरफ्तार कर लिया गया था. जिसके ऊपर गुजरती है उसके मन में हिम्मत आ जाती है. परिस्थितियां हिम्मत दे ही देती हैं.

यह भी पढ़ेंः जयपुर में शेयर मार्केट व्यापारी की हत्या, बारिश होने से सड़क पर जमा पानी

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Madan Rathore, Emergency, Rajasthan BJP President, Jaipur News, Rajasthan News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com