विज्ञापन

CM भजनलाल ने रोडशो में कांग्रेस पर किए हमले, गहलोत बोले- 'मुख्यमंत्री भले घूम लें, जनता माहौल बना चुकी है'

राजस्थान में निकाय चुनावों के दूसरे चरण के प्रचार के अंतिम दिन मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर में रोडशो किया.

CM भजनलाल ने रोडशो में कांग्रेस पर किए हमले, गहलोत बोले- 'मुख्यमंत्री भले घूम लें, जनता माहौल बना चुकी है'
अशोक गहलोत ने सीएम भजनलाल शर्मा के रोडशो पर तंज कसा
NDTV/IANS

राजस्थान में आज निकाय चुनावों के पहले चरण के मतदान के साथ दूसरे चरण के लिए प्रचार का भी अंतिम दिन था. बुधवार, 9 सितंबर को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने जयपुर में रोड शो किया. मुख्यमंत्री का रोड शो दोपहर में सांगानेरी गेट से शुरू हुआ और जौहरी बाजार तथा बड़ी चौपड़ से होते हुए त्रिपोलिया गेट पर खत्म हुआ. खुली जीप में सवार शर्मा के साथ भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव और राजस्थान निकाय चुनाव प्रभारी हरीश द्विवेदी, प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़, जयपुर की सांसद मंजू शर्मा और विधायक बालमुकुंद आचार्य भी मौजूद थे. मुख्यमंत्री ने अपने रोडशो में 'लव जिहाद' का नाम लिया और मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस पर तीखा हमला बोला. वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अशोक गहलोत ने भी मुख्यमंत्री और भारतीय जनता पार्टी पर पलटवार किया है.

मुख्यमंत्री ने अपने रोड शो में दावा किया कि उनकी सरकार ने जयपुर समेत पूरे राजस्थान से 'लव जिहाद' की समस्या को खत्म कर दिया है. उन्होंने कहा, "लव जिहाद नहीं चलेगा. हमने धर्मांतरणविरोधी कानून लाकर इसका स्थाई समाधान कर लिया है. निकाय चुनाव प्रचार के अंतिम दिन मुख्यमंत्री का यह बयान राजनीतिक रूप से अहम माना जा रहा है.

कांग्रेस पर हमला

सीएम भजनलाल ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि ढाई साल में भाजपा सरकार ने जो काम किए हैं, उससे कांग्रेस को दर्द होने लगा है. उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को चुनौती दी और कहा कि उन्हें भाजपा सरकार पर सवाल उठाने से पहले अपनी गिरेबान में भी झांकना चाहिए. कांग्रेस सरकार के समय पेपर लीक हुए कई बेरोजगारों के सपनों को तोड़ा गया. जनता निकाय चुनाव में कांग्रेस के आरोपों का जवाब देगी.

गहलोत का पलटवार

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत नगर निकाय चुनाव प्रचार के अंतिम दिन अपने गृहनगर जोधपुर पहुंचे. गहलोत ने नगर निकाय चुनाव को लेकर अपनी बात रखते हुए कहा कि पूरे प्रदेश के अंदर कांग्रेस का माहौल बन चुका है और ऐसी नौबत आ गई है कि पहली बार इतिहास में कोई मुख्यमंत्री निकाय चुनाव में घूम रहा है. अशोक गहलोत ने कहा,"आप सिंबॉलिक मीटिंग कर लो वह अलग बात है, लेकिन आप पूरे प्रदेश में घूम रहे हो,और मेरा यह मानना है कि मुख्यमंत्री भले चाहे कितना ही घूम लें, जनता माहौल बन चुकी है." 

गहलोत ने कांग्रेस के बड़े नेताओं के कैम्पेन से दूर रहने के बारे में कहा कि यह लोकल चुनाव है, और हमारी पार्टी के लोकल नेता योग्य होते हैं.

ये भी पढ़ें-: जब भरतपुर में सीएम के घर वोट मांगने पहुंचीं कांग्रेस प्रत्‍याशी, तो भजनलाल के प‍िता ने द‍िया सीधा जवाब 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajasthan News, Bhajanlal Sharma, Rajasthan Nikay Chunav 2026, Ashok Gehllot
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com