विज्ञापन

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया ब्लॉक का 2-8 अक्तूबर तक कैंपेन, 6 को चुनाव आयोग तक मार्च

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इंडिया गठबंधन की बैठक के बाद बताया कि 20 पार्टियां शामिल हुईं और सभी ने लोकतंत्र की रक्षा के लिए मिलकर लड़ने का निर्णय लिया.

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ इंडिया ब्लॉक का 2-8 अक्तूबर तक कैंपेन, 6 को चुनाव आयोग तक मार्च
  • इंडिया गठबंधन ने चुनाव आयोग के खिलाफ 2 अक्टूबर से देशभर में अभियान चलाने और रैलियां निकालने का निर्णय लिया है
  • मल्लिकार्जुन खरगे ने बताया कि 20 पार्टियों ने बैठक में हिस्सा लेकर चुनाव आयोग की गड़बड़ी पर चर्चा की
  • विपक्षी नेता 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग तक मार्च करेंगे

इंडिया गठबंधन की आज हुई बैठक में निर्णय लिया गया है कि चुनाव आयोग के खिलाफ देशभर में 2 अक्‍टूबर से अभियान छेड़ा जाएगा. इस दौरान कई रैलियां निकाली जाएंगी और राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मिलने का समय मांगा जाएगा, ताकि उन तक भी विपक्षी नेताओं की बात पहुंचाई जा सके. कांग्रेस अध्‍यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने इंडिया गठबंधन की बैठक के बाद प्रेस कॉन्‍फ्रेंस कर बताया कि बैठक में 20 पार्टियों ने हिस्‍सा लिया और सभी ने अपने विचार रखे. उद्धव ठाकरे और हेमंत सोरेन ने ऑनलाइन जुड़कर अपनी बात रखी. चर्चा लगभग साढ़े तीन घंटे तक चली. इस बैठक में सभी ने मिलकर निर्णय लिया है कि मजबूती के साथ मिलकर आगे लड़ेंगे. 

6 तरीख को चुनाव आयोग तक मार्च

मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि हम लोकतंत्र और युवाओं के लिए लड़ाई लड़ रहे हैं. मल्लिकार्जुन खरगे ने बताया कि ज्ञानेश कुमार इस समय मोदी सरकार की कठपुतली बने हुए हैं. इसलिए हम देशभर में उनके खिलाफ अभियान चलाएंगे. चुनाव आयोग वोटों की गड़बड़ी में शामिल है. ज्ञानेश कुमार कठपुतली बने हुए हैं. इसके खिलाफ हम 2 से 8 अक्‍टूबर तक हम अभियान चलाएंगे. 6 तरीख को चुनाव आयोग तक मार्च करेंगे. विपक्षी नेता राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मिलेंगे और अपनी बात रखेंगे.  खरगे ने बताया कि हम देशभर में 5 बड़ी रैलियां करेंगे. ये रैलियां अक्‍टूबर और नंवबर के महीने में होंगी. इनका समय और स्‍थान हम जल्‍द बताएंगे. जिला स्‍तर पर भी लोकतंत्र बचाओ अभियान चलाएंगे.      

ज्ञानेश कुमार बने कठपुतली

इंडिया गठबंधन की बैठक के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा, "असल में, चुनाव आयोग के दो-तीन लोग सिर्फ मोहरे हैं, जबकि अमित शाह और मोदी उन्हें कठपुतली की तरह नचा रहे हैं. सभी पार्टियों ने मिलकर यह लड़ाई लड़ने की बात कही है. इंडिया गठबंधन के सदस्य 2 अक्टूबर से 8 अक्टूबर तक डीएम दफ्तरों के सामने विरोध प्रदर्शन करेंगे और 6 अक्टूबर को विपक्ष के सभी सांसद चुनाव आयोग तक मार्च करेंगे. विपक्ष के नेता अक्टूबर के दूसरे हफ्ते में राष्ट्रपति से मिलने का समय मांगेंगे ताकि उन्हें बता सकें कि किस तरह संस्थाओं पर कब्ज़ा किया जा रहा है.

Latest and Breaking News on NDTV

यह भी पढ़ें : इंडिया ब्‍लॉक की बैठक से पहले दिल्ली में किसने लगाया ये पोस्टर? नेताओं पर लिखी गईं चुभने वाली बातें

राहुल गांधी बोले- लोकतंत्र को बर्बाद करने वालों को देंगे सजा

इंडिया गठबंधन की बैठक के बाद कांग्रेस सांसद और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कहा, "हम सभी नेताओं का यह वादा है कि हम यह निश्चित करेंगे कि जिन लोगों ने भारतीय लोकतंत्र को बर्बाद किया है, उन्हें सजा मिले. इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि वे कितने सीनियर हैं या कौन हैं? भारतीय लोकतंत्र इस देश के हर व्यक्ति से बड़ा है. मैं विपक्ष के सभी नेताओं से कहना चाहता हूं कि वे भारतीय संविधान के सामूहिक रक्षक हैं और हमारे लिए साथ मिलकर काम करना सम्मान की बात है. हमें पूरा भरोसा है कि आने वाले कुछ महीनों में हम देश में बड़े बदलाव लाएंगे."

यह भी पढ़ें : CWC मीटिंग में नीतीश कुमार! दिग्विजय बोले- सियासी हालात अलग होते, सोनिया ने कहा- उन्हें जाना ही था

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
INDIA Bloc, Gyanesh Kumar, Mallikarjun Kahrge
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com