विज्ञापन

डकैत पप्पू गुर्जर को एक और मामले में हुई सजा, दौसा की जेल में बंद है जगन गुर्जर का भाई

जेल में बंद डकैत जगन गुर्जर के भाई पप्पू गुर्जर को 18 साल पुराने मामले में 10 साल की कठोर कारावास की सजा मिली है.

डकैत पप्पू गुर्जर को एक और मामले में हुई सजा, दौसा की जेल में बंद है जगन गुर्जर का भाई
डकैत पप्पू गुर्जर को एक और मामले में हुई सजा
NDTV

चंबल के खूंखार डकैत रहे जगन गुर्जर के भाई पप्पू गुर्जर को एक मामले में कोर्ट से 10 साल की कठोर कारावास की सजा मिली है. यह करीब 18 साल पुराना मामला है, जो पुलिस पर जानलेवा हमले से जुड़ा हुआ है. जानकारी के मुताबिक, डकैत पप्पू गुर्जर ने 2008 में पुलिस पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की थी. फिलहाल कोर्ट से पप्पू गुर्जर को 10 साल की जेल और 10 हजार रुपये का जुर्माना लगा है. 

जगन गुर्जर गैंग ने की थी फायरिंग

सरकारी वकील सतीश शर्मा ने बताया कि यह घटना 25 जुलाई 2008 की है. उस समय सरमथुरा थाने के तत्कालीन निरीक्षक विजय सिंह ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग के संबंध में मामला दर्ज कराया था. एफआईआर के अनुसार, कुख्यात जगन गुर्जर की गैंग ने दोहरी माटी स्थित भैरव बाबा मंदिर के पास पुलिस पार्टी पर जानलेवा हमला करते हुए गोलीबारी की थी. 

लंबी सुनवाई के बाद डकैत पप्पू गुर्जर दोषी करार

गैंग में शामिल जगन गुर्जर के छोटे भाई पप्पू गुर्जर ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग की थी. एफआईआर के बाद मामला कोर्ट तक पहुंचा और लंबी सुनवाई के दौरान कोर्ट में कई गवाह और सबूत पेश किए गए. इसके बाद कोर्ट ने सभी गवाहों और सबूतों का विश्लेषण किया और मामले में जगन गुर्जर के भाई डकैत पप्पू गुर्जर को दोषी करार दिया. साथ ही कोर्ट ने कठोर कारावास की सजा सुनाई है. 

दौसा जेल में बंद है डकैत पप्पू गुर्जर

डकैत पप्पू गुर्जर फिलहाल राजस्थान की दौसा जेल में बंद है. हाल ही में डकैत पप्पू गुर्जर के बड़े भाई जगन गुर्जर की अजमेर हाई सिक्योरिटी जेल में गला घोटकर हत्या की गई थी. जगन की हत्या के मामले ने प्रदेश में भारी तूल पकड़ा था. परिजनों की मांग पर डकैत पप्पू गुर्जर को अजमेर से दौसा जेल में शिफ्ट किया गया है. शुक्रवार को पुलिस पर हमला करने के मामले में डकैत पप्पू गुर्जर को 10 साल की सजा सुनाई है.

यह भी पढे़ं-

कौन है डकैत जगन गुर्जर की हत्या करने वाला विष्णु जाट, गैंगस्‍टर कुलदीप जघीना की हत्‍या के बाद चर्चा में आया

सुबह बैरक की सफाई की, लूडो खेला... डकैत जगन गुर्जर की अजमेर जेल में किसने और कैसे की हत्या?

जगन गुर्जर की हत्या करने वाले आरोपी विष्णु जाट ने प्यार के लिए हाथ में गुदवाया है 'VP', बताई अपनी अधूरी प्रेम कहानी

चंबल के खूंखार डकैत जगन गुर्जर की कहानी, जिसे 3 राज्यों की पुलिस नहीं पकड़ पाई; जेल में गर्लफ्रेंड संग रहने की रखी थी शर्त

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajasthan News, Pappu Gurjar Jagan Gurjar, Jagan Gurjar, Jagan Gurjar Dakait, Jagan Gurjar History
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com