भारतीय फैंस को एशियन गेम्स 2026 के सेमी फाइनल मुकाबले में अभिषेक शर्मा से काफी उम्मीदें थी. मगर वह उन उम्मीदों पर कुछ खास खरे उतरने में नाकामयाब रहे हैं. विपक्षी टीम की तरफ से पहले बल्लेबाजी करने का न्यौता मिलने के बाद पारी का आगाज करने क्रीज पर आए 26 वर्षीय बल्लेबाज ने छक्का लगाकर तो सबको उम्मीद जताई. मगर अगली ही गेंद पर आउट हो गए. अभिषेक शर्मा जिस गेंद पर आउट हुए. उनके उम्मीद के मुताबिक वो गेंद नहीं रही. अभिषेक को लगा कि गेंद फुल लेंथ की है और उन्होंने जगह बनाकर ऑफसाइड में मारने का प्रयास किया. मगर वह नाकामयाब रहे. परिणाम यह रहा कि गेंद उनके बल्ले का मोटा किनारा लेते हुए शॉर्ट थर्ड की दिशा में चली गई. जहां सिनेथ जयवर्धना ने उनका शानदार कैच लपकते हुए उन्हें पवेलियन जाने पर मजबूर कर दिया.
सेमी फाइनल में केवल सात रन बना पाए अभिषेक
एशियन गेम्स 2026 के सेमी फाइनल मुकाबले में अभिषेक शर्मा से लोगों को काफी उम्मीदें थी. मगर वह उन उम्मीदों पर बिल्कुल खरे नहीं उतर पाए. टीम के लिए पारी का आगाज करते हुए उन्होंने कुल तीन गेंदों का सामना किया. इस बीच वह 233.33 की स्ट्राइक रेट से सात रन ही बना पाए. इस दौरान क्रिकेट प्रेमियों को उनके बल्ले से एक छक्का देखने को मिला.
ABHISHEK SHARMA FALLS AFTER A QUICK FIRE! 💥🇱🇰
— Anil Bansal (@dilseanilbansal) October 1, 2026
Drama in the very 2nd over of the #AsianGames2026 Semifinal! Abhishek Sharma showcases his intent instantly, smashing a HUGE SIX, but holes out on the next ball!
Sri Lanka's spin strategy claims a massive scalp early. The dangerous… https://t.co/7sArPTeK1o pic.twitter.com/vLHGn9YGDW
अभिषेक शर्मा का टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट करियर
बात करें अभिषेक शर्मा के टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट करियर के बारे में तो उन्होंने खबर लिखे जाने तक भारत की तरफ से कुल 61 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं. इस बीच उनके बल्ले से 60 पारियों में 32.16 की औसत से 1865 रन निकले हैं. जिसमें तीन शतक और 12 अर्धशतक दर्ज है. 135 रनों की खेली गई शतकीय पारी उनकी एक मैच में खेली गई सर्वोच्च शतकीय पारी है.
यह भी पढ़ें- किस कीमत पर वैभव, अभिषेक और सैमसन को प्लेइंग इलेवन में मिला मौका? सेमीफाइनल में श्रेयस का चौंकाने वाला फैसला
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं