विज्ञापन

भीषण हादसे ने 2 परिवारों की छीन लीं खुशियां, बाड़मेर से पालनपुर जा रही बस की ट्रक से आमने-सामने टक्कर

राजस्थान के जालोर में सांचौर-डीसा राष्ट्रीय नेशनल हाईवे पर ट्रक और बस में भीषण टक्कर हो गई. इस हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं. बस बाड़मेर में बेड़िया से गुजरात के पालनपुर जा रही थी.

भीषण हादसे ने 2 परिवारों की छीन लीं खुशियां, बाड़मेर से पालनपुर जा रही बस की ट्रक से आमने-सामने टक्कर
भीषण हादसे ने 2 परिवारों की छीन लीं खुशियां
  • सांचौर-डीसा हाईवे पर बस और ट्रक में टक्कर हुई है.
  • प्राइवेट बस गुजरात के पालनपुर जा रही थी.
  • बस और ट्रक के हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं.

राजस्थान में जालोर जिले के सांचौर में रविवार को हुए भीषण सड़क हादसे ने दो परिवारों की खुशियां छीन लीं. इस हादसे में बस के कंडक्टर और एक शिक्षक की मौत हो गई है. जानकारी के मुताबिक, हादसा उस समय हुआ है,  जब पलादर सरहद में गुजरात की ओर जा रही एक निजी यात्री बस और ट्रक के बीच आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और मौके पर अफरा-तफरी मच गई. बस में सवार यात्रियों की चीख-पुकार से घटनास्थल गूंज उठा. 

सांचौर-डीसा हाईवे पर हुआ हादसा

पुलिस ने बताया कि यह हादसा सांचौर-डीसा राष्ट्रीय राजमार्ग (Sanchore-Deesa National Highway) पर पलादर सीमा क्षेत्र के पास हुआ. हादसे के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया. सूचना मिलते ही सांचौर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घायलों को बस से बाहर निकालकर एंबुलेंस की सहायता से अस्पताल भिजवाया गया. 

अस्पताल में उपचार के दौरान गंभीर रूप से घायल दो यात्रियों ने दम तोड़ दिया, जबकि एक अन्य यात्री की हालत गंभीर बताई जा रही है. इसके अलावा करीब 10 घायल यात्रियों का इलाज अस्पताल में जारी है. डॉक्टरों की टीम घायलों की लगातार निगरानी कर रही है.  घटना की सूचना मिलते ही सांचौर थाना अधिकारी नैनाराम चौधरी पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे.

बाड़मेर के बेड़िया से पालनपुर जा रही थी बस

पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त बस और ट्रक को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया. साथ ही हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है. इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है. हादसे की सूचना मिलते ही घायलों और यात्रियों के परिजन अस्पताल पहुंचने लगे. सांचौर थाना प्रभारी नैणाराम चौधरी ने बताया कि निजी बस बाड़मेर जिले के बेड़िया से गुजरात के पालनपुर जा रही थी. 

टक्कर के बाद बस बुरी तरह से क्षतिग्रस्त

टक्कर के बाद बस बुरी तरह से क्षतिग्रस्त

हादसे में दोनों वाहन का अगला हिस्सा बुरी क्षतिग्रस्त

थाना प्रभारी के अनुसार, प्रारंभिक जांच में क्षेत्र में हो रही हल्की बारिश और बस की तेज रफ्तार को हादसे के संभावित कारणों के रूप में देखा जा रहा है. टक्कर इतनी भीषण थी कि बस और ट्रक, दोनों के अगले हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए. पुलिस के अनुसार, घायलों में सांचौर निवासी शिक्षक हंजाराम मेघवाल (53) और बाड़मेर निवासी बस परिचालक मारू खाना (38) की उपचार के दौरान मौत हो गई.

अधिकारी ने बताया कि घायलों में चार लोगों की हालत गंभीर है जबकि अन्य को मामूली चोटें आई हैं. पुलिस ने बताया कि सभी घायलों का सांचौर के सरकारी और निजी अस्पतालों में उपचार जारी है. पुलिस के मुताबिक, ट्रक चालक, उसके सहायक और बस चालक को हिरासत में लेकर मामले की जांच की जा रही है. 

यह भी पढे़ं-

हाईटेक हुईं राजस्थान रोडवेज की बसें, सफर के साथ मनोरंजन भी... नई ब्लू लाइन बसों की जानें खासियत

400 साल पुरानी, 3.5 टन वजन, इतनी बड़ी ऐतिहासिक तोप कहां गायब? राजस्थान के करौली से 2 गिरफ्तार

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajasthan News, Rajasthan Road Accident News, Rajasthan Road Accident News Today, Jalore News, Jalore Bus Accident
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com