विज्ञापन

धौलपुर के मनोज मीणा मर्डर का हुआ खुलासा, पीछे से आए 4 लड़के, ताबड़तोड़ हमला कर मार डाला

धौलपुर के चर्चित मनोज मीणा हत्याकांड का पर्दाफाश हो गया है. पुलिस ने वारदात में शामिल 4 नाबालिग लड़कों को पकड़ा है, जिनसे पूछताछ की जा रही है.

धौलपुर के मनोज मीणा मर्डर का हुआ खुलासा, पीछे से आए 4 लड़के, ताबड़तोड़ हमला कर मार डाला
मनोज की हत्या के बाद ग्रामीणों ने सड़क किया था जाम

राजस्थान के धौलपुर में चर्चित मनोज मीणा हत्याकांड का खुलासा हो गया है. हत्या की वारदात 4 नाबालिग लड़कों ने अंजाम दी थी. पुलिस के अनुसार, मनोज की हत्या एक लड़की के चक्कर में हुई थी. जांच में सामने आया कि वारदात से कुछ दिन पहले एक लड़की को लेकर मनोज का कुछ लड़कों से झगड़ा भी हुआ था. जिस पर उन लोगों ने उसे सबक सिखाने की धमकी भी दी थी. फिलहाल पुलिस ने सभी चारों नाबालिग लड़कों को पकड़ लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है. 

जब मौत नहीं हुई, पीटते रहे

पुलिस के मुताबिक, सदर थाना क्षेत्र के कुहावनी गांव निवासी 16 वर्षीय मनोज मीणा पुत्र मुन्नालाल मीणा 19 जुलाई को पशु चराने के लिए जंगल गया था. पंजाबीपुरा और निधारा गांव के बीच खेतों में पशु चर रहे थे, जबकि मनोज खेत की मेड़ पर बैठा हुआ था. इसी दौरान चार नाबालिग लड़के डंडे लेकर पीछे से पहुंचे और उसके सिर पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया.

आरोपियों ने तब तक हमला जारी रखा, जब तक उसकी मौत नहीं हो गई. हत्या के बाद आरोपी शव को घसीटकर झाड़ियों में ले गए और उसे प्लास्टिक की तिरपाल से ढककर मौके से फरार हो गए. देर शाम तक मनोज के घर नहीं लौटने पर परिजन और ग्रामीण उसकी तलाश में जंगल पहुंचे, जहां काफी खोजबीन के बाद झाड़ियों में उसका शव मिला.

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल टीम ने घटनास्थल से महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए. थाना प्रभारी मोहर सिंह मीणा ने बताया कि हत्या का मामला दर्ज करने के बाद विशेष पुलिस टीम का गठन किया गया. तकनीकी साक्ष्यों, परंपरागत पुलिसिंग और मुखबिर तंत्र के आधार पर पुलिस ने ब्लाइंड मर्डर का सफलतापूर्वक खुलासा कर चारों नाबालिग आरोपियों को निरुद्ध कर लिया. 

Latest and Breaking News on NDTV
19 जुलाई को चारों नाबालिगों ने सुनियोजित तरीके से हत्या की योजना बनाई. एक आरोपी मनोज की गतिविधियों पर नजर रख रहा था. जैसे ही मनोज पशु चराने जंगल पहुंचा, उसने अपने साथियों को सूचना दी. इसके बाद चारों ने मिलकर डंडों से हमला कर उसकी हत्या कर दी.

प्रेस प्रसंग से जुड़ा है मामला

शुरुआती जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा सामने आया है. पुलिस के अनुसार मृतक मनोज मीणा ने हाल ही में 12वीं कक्षा उत्तीर्ण कर बाड़ी राजकीय कॉलेज में प्रवेश लिया था. हत्या से करीब पांच दिन पहले एक युवती को लेकर मनोज का कुछ लड़कों से बाड़ी शहर में विवाद हुआ था. उस दौरान आरोपियों ने उसे सबक सिखाने की धमकी दी थी. 

Latest and Breaking News on NDTV

मनोज मीणा की हत्या के बाद ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया. 19 जुलाई की रात परिजनों और ग्रामीणों ने शव को बाड़ी-बसेड़ी मार्ग पर रखकर करीब 12 घंटे तक जाम लगाया. बाद में पूर्व विधायक गिर्राज सिंह मलिंगा की मौजूदगी में पुलिस और ग्रामीणों के बीच वार्ता हुई, जिसके बाद सहमति बनने पर जाम समाप्त कराया गया. 

यह भी पढे़ं-

राजस्थान के धौलपुर में दर्दनाक हादसों से मची चीख-पुकार, 5 लोगों की मौत; कई घायल

भीषण हादसे ने 2 परिवारों की छीन लीं खुशियां, बाड़मेर से पालनपुर जा रही बस की ट्रक से आमने-सामने टक्कर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajasthan News, Rajasthan Murder, Rajasthan Murder Mystery, Dholpur News, Dholpur Murder
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com