विज्ञापन

हाईटेक हुईं राजस्थान रोडवेज की बसें, सफर के साथ मनोरंजन भी... नई ब्लू लाइन बसों की जानें खासियत

राजस्थान रोडवेज के बेड़े में 144 नई आधुनिक बीएस-6 बसें शामिल की गई हैं, जिन्हें मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने हरी झंडी दिखाई. पैनिक बटन, सीसीटीवी, जीपीएस और एलइडी स्क्रीन से लैस ये बसें प्रदेश के 23 डिपो में बांटी गई हैं.

हाईटेक हुईं राजस्थान रोडवेज की बसें, सफर के साथ मनोरंजन भी... नई ब्लू लाइन बसों की जानें खासियत
राजस्थान रोडवेज के बेड़े में शामिल हुईं 144 नई ब्लू लाइन बसें

राजस्थान रोडवेज के बेड़े में 144 नई ब्लू लाइन बसें शामिल की गई हैं. इन बसों को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने अजमेर रोड स्थित हीरापुरा बस टर्मिनल से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. रोडवेज प्रशासन ने इन बसों का आवंटन प्रदेश के 23 डिपो को किया है. इस दौरान सीएम ने महिलाओं को हेलमेट वितरित कर सड़क सुरक्षा का संदेश भी दिया. वैशाली नगर डिपो की पांच बसों में यात्रियों के मनोरंजन और जनजागरूकता के उद्देश्य से एलईडी टीवी लगाने की शुरुआत की गई है. इन टीवी के माध्यम से राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया जाएगा. भविष्य में सभी बसों में यह सुविधा उपलब्ध कराने की योजना है.

बीएस-6 बसों का निर्माण केंद्र सरकार के नए बस बॉडी कोड तथा AIS-52 और AIS-153 सुरक्षा मानकों के अनुरूप किया गया है. महिला सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक बस में पैनिक बटन और दो सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिनकी रियल टाइम मॉनिटरिंग की जाएगी. साथ ही अनुबंधित बसों में भी कैमरे लगाना अनिवार्य किया जाएगा. 

हाईटेक हुई राजस्थान रोडवेज बस

नई बसों में आगे और पीछे एलईडी रूट डिस्प्ले, प्रत्येक सीट पर मोबाइल चार्जिंग पॉइंट, व्हीकल लोकेशन ट्रैकिंग डिवाइस (VLTD), इमरजेंसी एग्जिट, फायर डिटेक्शन और अलार्म सिस्टम, उद्घोषणा प्रणाली और चालक की दृश्यता बढ़ाने के लिए क्वार्टर ग्लास विंडो जैसी आधुनिक सुविधाएं दी गई हैं. टीवी लगाने वाली निजी कंपनी इसके बदले रोडवेज को प्रति बस 2300 रुपये प्रतिमाह का भुगतान करेगी. 

किस जिले को कितनी बसें मिलीं

आबूरोड में 2, अनूपगढ़ में 9, बारां में 13, बाड़मेर में 1, ब्यावर में 2, बूंदी में 11, चूरू में 1, डूंगरपुर में 5, हनुमानगढ़ में 11, जैसलमेर में 3, जोधपुर में 7, केकड़ी में 8, कोटा में 19, नागौर में 3, पाली में 3, फलोदी में 3, प्रतापगढ़ में 2, सवाई माधोपुर में 8, सीकर में 11, श्रीमाधोपुर में 7, टोंक में 7, वैशालीनगर में 5 तथा विद्याधरनगर में 3 बसें उपलब्ध कराई गई हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

रोडवेज घाटे में नहीं, फायदे में- सीएम

इस अवसर पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा कि घाटे में चलने वाली रोडवेज अब पहली बार लाभ में आई है. प्रदेश के दूरदराज गांवों, ढाणियों और धार्मिक स्थलों तक रोडवेज की सेवाएं पहुंचाई जा रही हैं और इसे आगे और मजबूत किया जाएगा. हम ने जो वादा किया उसे पूरा किया. आमजन को बेहतर ट्रांसपोर्ट की सुविधा मिले. आज प्रदेश की जनता को 144 नई बसें सौंप दी गई है. अब रोडवेज घाटे में नहीं, फायदे में चल रही है. रोडवेज कर्मियों को समय पर वेतन भी मिल रहा है. 

वहीं, उप मुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने कहा कि यह बसें मुख्यमंत्री की भजन लाल शर्मा की प्रदेश को सौगात है. इसे आम आदमी को लाभ मिलेगा. पिछले ढाई साल में करीब हजार से अधिक बसें रोडवेज के बेड़े में शामिल हुई है. 

यह भी पढे़ं-

पुलिस थाने में CLG सदस्य कौन होते हैं, क्या काम होता है? राजस्थान सरकार के एक फैसले ने छेड़ दी बहस

"105 KM. दूर से पानी ला सकते हैं तो 5 KM. का अतिक्रमण क्यों नहीं हटा रहे", हाई कोर्ट ने सरकार से पूछा सवाल 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajasthan News, Rajasthan Roadways Bus, Rajasthan Roadways New Bus, Rajasthan News Today, Rajasthan CM Bhajan Lal Sharma
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com