सलमान खान को राहत या सजा, फैसला पांच अप्रैल को.
- सलमान खान को राहत या सजा, फैसला पांच अप्रैल को.
- यह मामला पिछले 19 वर्षों से चल रहा है.
- अंतिम सुनवाई के बाद मजिस्ट्रेट ने अपना फैसला सुरक्षित कर लिया.
Black Buck Case: जोधपुर की एक अदालत 1998 के काला हिरण शिकार मामले में फंसे अभिनेता सलमान खान के मामले में 5 अप्रैल को फैसला सुनाएगी. मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट (जोधपुर ग्रामीण) की अदालत में यह मामला पिछले 19 वर्षों से चल रहा है, यहां मामले की अंतिम सुनवाई के बाद मजिस्ट्रेट देव कुमार खत्री ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था. इसे खान तथा एक स्थानीय व्यक्ति समेत अन्य अरोपियों की मौजूदगी में 5 अप्रैल को सुनाया जाएगा. आइए जानते हैं किस स्थिति में सलमान को उसी वक्त जेल जाना पड़ सकता है...
काला हिरण शिकार मामला: सलमान खान को राहत या सजा, फैसला पांच अप्रैल को

अगर ऐसा हुआ तो नहीं मिलेगी उसी वक्त बेल, होगी जेल
जानकार बताते हैं कि 5 अप्रैल को अगर सलमान खान के खिलाफ फैसला सुनाया जाता है और उन्हें 3 साल की जेल की सजा सुनाई जाती है तो उन्हें उसी वक्त बेल मिल जाएगी. अगर उन्हें 5 साल की सजा होती है तो उन्हें कम से कम 1 दिन के लिए जेल में रहना पड़ सकता है. गौरतलब है कि 1 दिन के बाद ही शनिवार और रविवार है. संभव है कि उन्हें ये दोनों दिन भी जेल में बिताने पड़ें. ऐसी स्थिति में उन्हें तीन दिन जेल में बिताने पड़ सकते हैं.
सलमान खान को चुनौती देने वाला बिश्नोई समाज जो चिंकारा को बचाने के लिए 'शहीद' भी हो जाता है
सलमान के वकील एचएम सारस्वत ने कहा, ‘‘ 23 अक्तूबर को अभियोजन की बहस पूरी होने के बाद हमने पिछले वर्ष 28 अक्तूबर को अपनी बहस शुरू की और चार फरवरी को इसे पूरा कर लिया.’’ गौरतलब है कि सलमान पर‘ हम साथ साथ हैं’ फिल्म की शूटिंग के दौरान दो अक्तूबर 1998 को कनकानी गांव में दो काले हिरणों का शिकार करने के आरोप हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं
Black Buck Case, Salman Khan, Black Buck Case Verdict, Jodhpur Court