विज्ञापन

काजी तौकीर की लगी लॉटरी, भाईजान ने कहा मेरी फिल्म में गाओगे गाना, अरिश्फा से भी किया कमिटमेंट

काजी तौकीर की बिग बॉस 20 में लॉटरी लग गई है. भाईजान सलमान खान उन पर मेहरबान हो गए हैं. यही नहीं, भाईजान ने अरिश्फा से भी कमिटमेंट कर दिया है.

काजी तौकीर की लगी लॉटरी, भाईजान ने कहा मेरी फिल्म में गाओगे गाना, अरिश्फा से भी किया कमिटमेंट
काजी तौकीर की खुली लॉटरी, भाईजान हुए मेहरबान
Instagram
नई दिल्ली:

सलमान खान को बॉलीवुड का भाईजान कहा जाता है. जब वो किसी पर मेहरबान होते हैं तो फिर उसके लिए सबकुछ करते हैं. इस हफ्ते बिग बॉस 20 (Bigg Boss 20) के वीकेंड का वार में सलमान खान (Salman Khan) ने बिग बॉस के दो कंटेस्टेंट के साथ ऐसा वादा कर दिया है कि उनकी जिंदगी जल्द ही बदल सकती है. हम बात कर रहे हैं काजी तौकीर (Qazi Touqeer) और अरिश्फा (Arishfa) की. भाईजान ने इस वीकेंड का वार में दोनों के साथ काम करने का वादा किया है. काजी तौकीर जहां घर में अपने अंदाज के लिए खूब पसंद किए जा रहे हैं तो वहीं अरिश्फा को उनके तीखे तेवर और बोलने के लिए काफी चर्चाएं मिल रही हैं. 

काजी तौकीर गाएंगे गाना

बिग बॉस 20 में काजी तौकीर को अकसर गाने गाते हुए देखा जा सकता है. फेम गुरुकुल जीतने वाले काजी ने शो में जहां अपने मजेदार अंदाज से सबको गुदगुदाया है. वहीं अपने गाने से वो सोने पर सुहागा कर देते हैं. अब कोई टैलेंटेड हो और भाईजान उस पर न्यौछावर ना हों, ऐसा हो ही नहीं सकता. सलमान खान ने काजी से कहा कि काजी तुम मेरी अगली फिल्म में गाना गा रहे हो. बस फिर क्या था, काजी की खुशी का तो कोई ठिकाना ही नहीं रहा.

अरिश्फा से भी वादा

अब बात करें अरिश्फा को तो उन्होंने कहा कि जब वो छोटी थीं तो सलमान खान से शादी करना चाहती थीं. वह सलमान खान बहुत बड़ी फैन थीं. अब अरिश्फा बोलती बहुत है. तो उसने तुरंत कह दिया कि मैं कभी आपके साथ काम करना चाहूंगी. बस फिर क्या था, भाईजान ने कहा कि हां बिल्कुल हम काम करेंगे. इस तरह भाईजान ने उनका भी दिल जीत लिया. 

सोशल मीडिया स्टार काजी तौकीर और अभिनेत्री-इन्फ्लुएंसर अरिश्फा खान युवाओं के बीच काफी लोकप्रिय हैं. काजी तौकीर अपने रील्स, मॉडलिंग और डिजिटल कंटेंट के लिए जाने जाते हैं, जबकि अरिश्फा ने बाल कलाकार के रूप में टीवी इंडस्ट्री में पहचान बनाई और बाद में सोशल मीडिया पर बड़ी फैन फॉलोइंग हासिल की. वैसे तो रियलिटी शो में वादे कई किए जाते हैं. लेकिन वादे पूरे करने वाले कम ही होते हैं. लेकिन भाईजान जो कहते हैं वो डेफिनेटली करते हैं. इससे पहले वो शहनाज गिल और गौतम गुलाटी जैसे कंटेस्टेंट्स को भी मौका दे चुके हैं.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bigg Boss 20, Qazi Touqeer, Salman Khan, Arishfa Khan, Entertainment
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com