विज्ञापन

राजस्थान के सरकारी अस्पताल में परोसी गई 'कीड़े' वाली खिचड़ी, मरीज बोले- बीमारी से नहीं, सिस्टम से मर जाएंगे

अलवर के राजीव गांधी सामान्य चिकित्सालय में मरीजों को दी जा रही खिचड़ी में लंबे-लंबे कीड़े मिले. परिजनों ने इसे स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ बताया. चिकित्सा अधिकारी ने संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश दिए.

राजस्थान के सरकारी अस्पताल में परोसी गई 'कीड़े' वाली खिचड़ी, मरीज बोले- बीमारी से नहीं, सिस्टम से मर जाएंगे
राजीव गांधी सामान्य चिकित्सालय, अलवर में लापरवाही का मामला.

राजस्थान के अलवर में सरकारी हॉस्पिटल में बड़ी लापरवाही सामने आई है. राजीव गांधी सामान्य चिकित्सालय में भर्ती मरीजों को दी गई खिचड़ी में कीड़े नजर आए. इसके बाद मरीज और उनके परिजन काफी आक्रोशित हैं. मरीजों ने खिचड़ी के पैकेट खोले, कीड़े देखकर फेंक दिए और अस्पताल प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई.  स्वास्थ्य विभाग ने संज्ञान लेते हुए जांच के आदेश भी दे दिए हैं. वहीं, परिजनों का कहना है कि वे अपने मरीजों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराते हैं, लेकिन यहां मिलने वाला भोजन ही उनकी सेहत के लिए खतरा बन रहा है.

हॉस्पिटल प्रशासन पर लगाए आरोप

परिजनों ने हॉस्पिटल प्रशासन पर आरोप लगाया कि अगर मरीज अनजाने में इस खिचड़ी को खा लेते तो उनकी तबीयत और बिगड़ सकती थी. मामले को लेकर अस्पताल प्रशासन से शिकायत भी की गई है. 

हॉस्पिटल के फूड पैकेट की स्थिति बताता मरीज.

हॉस्पिटल के फूड पैकेट की स्थिति बताता मरीज.

अधिकारी बोले- लापरवाही बर्दाश्त नहीं

मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला अस्पताल के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी पीसी सैनी ने सख्त निर्देश जारी किए हैं. उन्होंने स्पष्ट कहा कि मरीजों की सेहत के साथ किसी भी प्रकार की लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी.

पीएमओ ने दिए जांच के आदेश

पीएमओ सैनी ने बताया कि पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं और जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने संबंधित स्टाफ को भी चेतावनी देते हुए कहा कि अस्पताल की व्यवस्थाओं में सुधार लाया जाए और मरीजों को गुणवत्तापूर्ण भोजन व उपचार सुनिश्चित किया जाए.  

यह भी पढ़ेंः पंजाब के राज्यपाल की राजस्थान में प्रेस कॉन्फ्रेंस, गुटबाजी पर गुलाब चंद कटारिया बोले- 'मैं जब तक जिंदा हूं...

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Alwar Hospital Scandal, Khichdi Worms In Food, Patient Food Negligence, Rajiv Gandhi Hospital Alwar, Food Safety
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com