विज्ञापन

खाना बन रहा खतरा! WHO रिपोर्ट में खुलासा, हर साल 15 लाख मौतें, छोटे बच्चे सबसे ज्यादा प्रभावित

unsafeWHO रिपोर्ट के मुताबिक असुरक्षित खाना हर साल 15 लाख लोगों की जान ले रहा है, जिसका सबसे ज्यादा खतरा छोटे बच्चों और अफ्रीका-साउथ एशिया क्षेत्रों में है.

खाना बन रहा खतरा! WHO रिपोर्ट में खुलासा, हर साल 15 लाख मौतें, छोटे बच्चे सबसे ज्यादा प्रभावित
असुरक्षित खाने से 15 लाख मौतें: WHO

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने चेतावनी दी है कि बैक्टीरिया, वायरस, परजीवी या हानिकारक रसायनों से दूषित खाना हर साल दुनिया भर में करीब 15 लाख लोगों की जान लेता है, जिसका सबसे ज़्यादा असर छोटे बच्चों पर पड़ता है. विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने साल 2000 से 2021 के बीच 194 देशों का डेटा देखा.

रिपोर्ट में पता चला कि हर साल करीब 88 करोड़ लोग खराब या असुरक्षित खाना खाने की वजह से बीमार हो जाते हैं, जिसमें 5 साल से छोटे बच्चों को यह खतरा बड़ों के मुकाबले लगभग तीन गुना ज़्यादा होता है.

डॉ. टेड्रोस एडनोम घेब्रेयेसस का कहना है, कि खाद्य सुरक्षा यानी फूड सेफ्टी कोई छोटी बात नहीं है. यह हमारे हर खाने, हर परिवार और रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ा हुआ एक अहम मुद्दा है.

रिपोर्ट में क्या पाया गया?

रिपोर्ट के मुताबिक, साल 2000 के बाद से खराब खाने से होने वाली बीमारियों में कुछ कमी ज़रूर आई है, लेकिन अलग-अलग जगहों में अब भी बड़ा फ़र्क देखने को मिलता है.

अफ्रीका व दक्षिण-पूर्व एशिया में सबसे ज्यादा असर 

अफ्रीका और दक्षिण-पूर्व एशिया में खाने से जुड़ी बीमारियों के लगभग तीन-चौथाई मामले सामने आते हैं, वहीं, दुनिया भर में होने वाली 60 प्रतिशत मौतें भी इन्हीं क्षेत्रों में दर्ज की जाती हैं.

साल 2021 में करीब 86 करोड़ लोग बैक्टीरिया और वायरस लगे हुए खाने की वजह से बीमार पड़े। वहीं, केमिकल लगे खाने से होने वाली मौतों की संख्या भी काफी ज्यादा थी. इसमें आर्सेनिक और सीसा जैसे जहरीले तत्व सबसे बड़ा कारण रहे.

WHO के फूड सेफ्टी विशेषज्ञ का क्या कहना है?

WHO के फूड सेफ्टी एक्सपर्ट युकी मिनाटो के मुताबिक, खराब खाने से होने वाली बीमारियां आज भी बड़ी समस्या हैं. जलवायु बदलने की वजह से खाने के खराब होने का खतरा बढ़ रहा है, साथ ही, कई बीमारियों पर दवाएं अब कम असर कर रही हैं, जिससे उनका इलाज करना और भी मुश्किल हो गया है.

रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि इन बीमारियों का असर सिर्फ स्वास्थ्य पर ही नहीं पड़ता, बल्कि अर्थव्यवस्था पर भी पड़ता है. अनुमान के मुताबिक, साल 2021 में खाने से होने वाली बीमारियों के कारण दुनिया की अर्थव्यवस्था को लगभग 647 अरब डॉलर का नुकसान हुआ.

इसे भी पढ़ें: ऑफिस में हुआ प्यार, फिर ब्रेकअप का दर्द… जानें पायल ने कैसे खुद को संभाला

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
WHO, Contaminated Food, Unsafe Food, Food Safety, WHO Report
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com