विज्ञापन

मां को थप्पड़ पड़ते देख बिलखती रही मासूम बच्ची, रेस्टोरेंट के बाहर बैठी महिला से बर्बरता

अजमेर के सिलावट मोहल्ले में रेस्टोरेंट के बाहर बैठी महिला को हटने की बात पर एक युवक ने मासूम बच्ची के सामने ताबड़तोड़ थप्पड़ मार दिए. घटना का CCTV वीडियो अब सामने आया है.

मां को थप्पड़ पड़ते देख बिलखती रही मासूम बच्ची, रेस्टोरेंट के बाहर बैठी महिला से बर्बरता
मां को पिटता देख रोने लगी मासूम बच्ची 

राजस्थान के अजमेर जिले से इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने मासूम बच्ची के सामने उसकी मां से सरेआम मारपीट की. घटना सिलावट मोहल्ला क्षेत्र की बताई जा रही है. आरोप है कि फखरुद्दीन नामक युवक ने रेस्टोरेंट के बाहर बैठी महिला को हटने को कहा और उसे लगातार 3-4 थप्पड़ जड़ दिए. अपनी मां को पिटता देख मासूम बच्ची बिलख-बिलख कर रोती रही, लेकिन युवक का दिल नहीं पसीजा. पूरी घटना पास लगे CCTV में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

रेस्टोरेंट के बाहर बैठी थी महिला

घटना 4 अगस्त की दोपहर करीब 4:30 बजे की बताई जा रही है. जानकारी के अनुसार सिलावट मोहल्ला निवासी फखरुद्दीन नामक युवक ने रेस्टोरेंट के बाहर अपनी छोटी बच्ची के साथ बैठी एक महिला को वहां से उठने के लिए कहा. युवक के कहने पर महिला अपनी बच्ची को लेकर वहां से उठ गई. 

आरोप है कि इसके बाद युवक ने महिला से विवादित और अपशब्द कहे. महिला ने जब उसे अपशब्द नहीं कहने की बात कही तो युवक कथित रूप से नाराज हो गया और महिला के साथ मारपीट शुरू कर दी. युवक ने महिला को एक के बाद एक तीन से चार थप्पड़ मारे. 

Latest and Breaking News on NDTV

मां को पिटता देख रोने लगी मासूम बच्ची 

सबसे दर्दनाक तस्वीर उस वक्त सामने आई, जब अपनी मां को पिटता देख मासूम बच्ची की आंखों से आंसू निकल आए. बच्ची रोती रही, लेकिन आरोप है कि युवक ने इसके बावजूद महिला पर हाथ उठाना जारी रखा. पूरी घटना पास के होटल में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है. 

प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित महिला की ओर से फखरुद्दीन के खिलाफ दरगाह थाने में फिलहाल कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है. पुलिस शिकायत मिलने पर मामले की जांच कर सकती है.

यह भी पढे़ं-

खुद की मेहनत से मिलती थी नौकरी, पर ठग कहते हमने दिलाई है, और लगाते थे लाखों का चूना

लेडी डॉन सुमता बिश्नोई को पुलिस ने जाल बिछाकर दबोचा, व्यापारी से 2 करोड़ 45 लाख ठगने का आरोप

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Rajasthan News, Rajasthan Crime, Ajmer News, Ajmer Viral News, Rajasthan Viral News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com