राजस्थान के पाली जिले के सादड़ी क्षेत्र में खेत में काम करने गई एक महिला के साथ एक दिल दहला देनेवाली घटना हुई. महिला खेत में चारा काट रही थी जब अचानक उसके हाथ में एक लंबे अजगर की पूंछ आ गई. यह घटना जाटों की डोरण इलाके में हुई. घटना की जानकारी मिलते ही पूरे गांव में हड़कंप मच गया. आनन-फानन में गांव के लोगों ने वन विभाग को जानकारी दी. इसके बाद रेस्क्यू टीम आई और फिर अजगर को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया गया.
महिला ने बताया क्या हुआ
महिला ने बताया कि जब खेत में चारा काट रही एक महिला के हाथ में अचानक विशाल अजगर की पूंछ आ गई. पहले तो महिला को कुछ समझ नहीं आया, लेकिन जैसे ही उसने पीछे मुड़कर देखा तो सामने करीब 15 फीट लंबा अजगर पड़ा था. यह नजारा देखते ही वह घबरा गई व परिजनों को पूरी घटना बताई, जिसके बाद आसपास के ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए.

वन विभाग की टीम ने अजगर को रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा
Photo Credit: NDTV
अजगर आने की सूचना मिलते ही टाइगर रेस्क्यू टीम के सदस्य रफीक पठान मौके पर पहुंचे। वह कड़ी मशक्कत के बाद लगभग 15 फीट लंबे और करीब 50 किलोग्राम वजनी विशाल अजगर को सुरक्षित पकड़ लिया गया. रेस्क्यू के दौरान वन विभाग के सहायक वनपाल ईश्वर सिंह और अजय दमामी भी मौजूद रहे. अजगर को सुरक्षित रेस्क्यू करने के बाद वन विभाग की मौजूदगी में उसे रणकपुर वन्यजीव अभयारण्य क्षेत्र के सुरक्षित जंगल में छोड़ दिया गया.
वन विभाग की अपील
जानकारी के अनुसार यह विशाल अजगर सादड़ी के जाटों की डोरण निवासी हरीश पुत्र घीसूलाल जाट के खेत में पहुंच गया था. खेत में घनी घास और चारे के बीच छिपे होने के कारण किसी को उसकी मौजूदगी का पता नहीं चला.
रेस्क्यू टीम ने लोगों से अपील की कि बारिश के मौसम में सांप, अजगर और अन्य वन्यजीव खेतों और आबादी के आसपास दिखाई दे सकते हैं. ऐसी स्थिति में उन्हें छेड़ने या पकड़ने का प्रयास न करें, बल्कि तुरंत वन विभाग या रेस्क्यू टीम को सूचना दें.
ये भी पढ़ें-: बांध बरेठा का जलस्तर 26 फीट पार, कभी भी खुल सकते हैं गेट; निचले इलाके में रहने वालों को किया सतर्क
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं