विज्ञापन

अमृतसर में मोमोज खरीदने निकले युवक की मिली लाश, चाकुओं से गोदकर हत्या; परिवार ने खोया इकलौता बेटा

Murder in Amritsar: परिजनों के मुताबिक पवन रात को घर से मोमोज लेने निकला था, लेकिन वापस नहीं लौटा. सुबह पुलिस ने सूचना दी कि एक युवक की लाश मिली है.

अमृतसर में मोमोज खरीदने निकले युवक की मिली लाश, चाकुओं से गोदकर हत्या; परिवार ने खोया इकलौता बेटा

Amritsar Murder News: अमृतसर के शरीफ पुरा इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक 22 साल के युवक की बेरहमी से हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान पवन कुमार के रूप में हुई है, जो एक लोकल सैलून में काम करता था और अपने परिवार का इकलौता बेटा था.

परिजनों के अनुसार, पवन कुमार रात को मोमोज खरीदने के लिए घर से निकला था, लेकिन घर वापस नहीं लौटा. सुबह पुलिस को सूचना मिली कि एक युवक की लाश मिली है. मौके पर पहुंचकर परिवार वालों ने उसकी पहचान पवन के रूप में की.

परिजनों ने की ये मांग

परिवार का आरोप है कि पवन की हत्या बहुत ही बेरहमी से धारदार हथियारों से की गई है. उन्होंने कहा कि इस घटना के पीछे कुछ शरारती तत्वों का हाथ हो सकता है. उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि दोषियों को जल्द गिरफ्तार कर सख्त से सख्त सजा दी जाए, जो लोग इलाके से बाहर से आए हैं उनका पुलिस वेरिफिकेशन किया जाए और पीड़ित परिवार को न्याय दिया जाए.

वहीं, पुलिस अधिकारियों ने कहा कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है. पुलिस का दावा है कि दोषियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

सीसीटीवी में दिखा हत्या का पाल

इस मामले से जुड़ा CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें साफ दिख रहा है कि कई युवक इकट्ठा होकर पवन पर धारदार हथियारों से हमला करते हैं. इस घटना के बाद इलाके में डर और गुस्से का माहौल बन गया है.

ये भी पढ़ें- जालंधर ब्लास्ट केस में बड़ी कामयाबी, IED से धमाका करने वाला आरोपी गिरफ्तार, शहजाद भट्टी गैंग से कनेक्शन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Amritsar Police, Amritsar Murder, Crime News, Punjab News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com