विज्ञापन

अमेरिका में पिज्जा डिलीवरी कर रहे पंजाब के युवक की गोली मारकर हत्या, कर्ज लेकर गया था विदेश

Punjab Man killed in US: कपूरथला के गांव जब्बोवाल का 28 वर्षीय गुरदीप सिंह 13 साल पहले बेहतर भविष्य की तलाश में अमेरिका गया था. मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया है.

अमेरिका में पिज्जा डिलीवरी कर रहे पंजाब के युवक की गोली मारकर हत्या, कर्ज लेकर गया था विदेश

कपूरथला/न्यूयॉर्क. बेहतर भविष्य और परिवार के अच्छे दिनों की आस में अमेरिका गए पंजाब के एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. मृतक की पहचान कपूरथला जिले के कस्बा बेगोवाल (गांव जब्बोवाल) निवासी 28 वर्षीय गुरदीप सिंह के रूप में हुई है. घटना के बाद से परिवार सदमे में है. पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है.

पिज्जा डिलीवरी के दौरान हुई वारदात

जानकारी के मुताबिक, घटना न्यूयॉर्क सिटी के रिचमंड स्ट्रीट इलाके की है. गुरदीप बीती रात पिज्जा डिलीवरी के लिए निकला था. इसी दौरान रास्ते में एक अज्ञात हथियारबंद शख्स ने उसे गोली मार दी, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई. परिवार के सदस्यों का आशंका है कि हमलावर ने लूटपाट के इरादे से वारदात को अंजाम दिया. हालांकि, हत्या की असली वजह अमेरिकी पुलिस की जांच पूरी होने के बाद ही साफ हो पाएगी.

कर्ज लेकर गया था विदेश, दिन-रात कर रहा था मेहनत

मृतक के पिता प्यारा लाल ने नम आंखों से बताया कि उनका बेटा 13 साल पहले परिवार की आर्थिक स्थिति सुधारने के लिए भारी कर्ज लेकर अमेरिका गया था. वहां पहुंचने के बाद गुरदीप ने कई मुश्किलों का सामना किया, लेकिन वह परिवार को अच्छे दिन दिखाने के लिए दिन-रात मेहनत कर रहा था.

गुरदीप अभी अविवाहित था. पंजाब में उसके पिता और भाई डीजे का काम करके किसी तरह घर का खर्च चलाते हैं. जवान बेटे की अचानक मौत की खबर से परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है. 

Punjabi kapurthala Youth Shot Dead in US During Pizza Delivery

सरकार से शव वापस लाने की गुहार

इस दुखद घटना के बाद पीड़ित परिवार ने पंजाब और केंद्र सरकार से भावुक अपील की है. उन्होंने मांग की है कि गुरदीप का शव जल्द से जल्द भारत लाने के लिए जरूरी इंतजाम किए जाएं. इसके साथ ही परिवार ने अमेरिकी प्रशासन से संपर्क कर हत्यारे को जल्द गिरफ्तार करने और उसे कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग भी की है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Crime News Punjab, Murder In US, Kapurthala News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com