विज्ञापन

जालंधर ब्लास्ट केस में बड़ी कामयाबी, IED से धमाका करने वाला आरोपी गिरफ्तार, शहजाद भट्टी गैंग से कनेक्शन

जालंधर BSF कैंप के बाहर हुए IED ब्लास्ट के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. उसने सिम कार्ड लगाकर कॉल से ब्लास्ट किया था. मास्टरमाइंड पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी बताया जा रहा है. इसके साथ ही पुलिस विस्फोटक सप्लायर की तलाश में जुटी है.

जालंधर ब्लास्ट केस में बड़ी कामयाबी, IED से धमाका करने वाला आरोपी गिरफ्तार, शहजाद भट्टी गैंग से कनेक्शन
नई दिल्ली:

पंजाब के जालंधर में BSF कैंप के बाहर हुए IED ब्लास्ट मामले में सुरक्षा एजेंसियों को बड़ी सफलता मिली है. इस हमले को अंजाम देने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. सूत्रों के मुताबिक आरोपी पंजाब का ही रहने वाला है और उससे पूछताछ जारी है.

चौंकाने वाला तरीका: कॉल से किया ब्लास्ट

जांच में सामने आया है कि आरोपी ने बेहद हैरान करने वाला तरीका अपनाया. IED में अपना ही सिम कार्ड लगाया गया था. आरोपी ने उसी नंबर पर फोन कॉल किया. कॉल मिलते ही IED में विस्फोट हुआ. इस तकनीक ने एजेंसियों को भी चौंका दिया है और इसे सुनियोजित साजिश का हिस्सा माना जा रहा है.

पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी मास्टरमाइंड

सूत्रों के मुताबिक इस पूरे ब्लास्ट का मास्टरमाइंड पाकिस्तानी आतंकी शहजाद भट्टी बताया जा रहा है. ISI के लिंक की भी जांच की जा रही है और साथ ही आरोपी के विदेश कनेक्शन खंगाले जा रहे हैं. 

यह भी पढ़ें- जालंधर की सब्जी मंडी में चली गोलियां, दो लोग घायल, घटना का सीसीटीवी आया सामने 

बॉर्डर एरिया से मिला विस्फोटक

जांच में यह भी खुलासा हुआ है कि IED बनाने के लिए इस्तेमाल विस्फोटक आरोपी को सीमा से सटे इलाके में मौजूद एक शख्स ने उपलब्ध कराया था. इस सप्लायर की भी पहचान कर ली गई है. उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है.

जांच जारी, और खुलासों की उम्मीद

एजेंसियां इस पूरे नेटवर्क को खंगाल रही हैं और यह पता लगाने की कोशिश कर रही हैं कि इस मॉड्यूल में और कौन‑कौन शामिल है. शुरुआती जांच से संकेत मिल रहे हैं कि यह सीमा पार प्रायोजित साजिश का हिस्सा हो सकता है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Jalandhar Blast, Jalandhar BSF Blast, BSF Camp Blast, BSF Camp Attack
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com