विज्ञापन
This Article is From Jul 03, 2024

पठानकोट में आर्मी यूनिफॉर्म में घूमते दिखे तीन संदिग्ध, जांच में जुटी पुलिस

सूत्रों के मुताबिक पुलिस बीते कुछ दिनों से इन तीनों संदिग्धों की तलाश कर रही है लेकिन अभी तक ये उनके हाथ नहीं आए हैं. तीनों संदिग्ध आर्मी यूनिफॉर्म में घूम रहे हैं और इस तरह से वो पुलिस और आर्मी को चकमा दे रहे हैं. 

पठानकोट में आर्मी यूनिफॉर्म में घूमते दिखे तीन संदिग्ध, जांच में जुटी पुलिस
तीनों संदिग्ध नंगलपुर इलाके में आर्मी यूनिफॉर्म में घूमते हुए नजर आए थे.
पठानकोट:

पंजाब के पठानकोट में 3 संदिग्ध लोगों की फोटो वायरल हो रही है. ये तीनों संदिग्ध नंगलपुर इलाके में देखे गए थे. तीनों संदिग्ध आर्मी यूनिफॉर्म में नजर आए थे. जानकारी के मुताबिक तीनों की वायरल हो रही तस्वीर 29 या 30 जून की बताई जा रही है. फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच में कर रही है. साथ ही पुलिस ने लोगों से अपील की है कि उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है. 

Latest and Breaking News on NDTV

सूत्रों के मुताबिक पुलिस बीते कुछ दिनों से इन तीनों संदिग्धों की तलाश कर रही है लेकिन अभी तक ये उनके हाथ नहीं आए हैं. तीनों संदिग्ध आर्मी यूनिफॉर्म में घूम रहे हैं और इस तरह से वो पुलिस और आर्मी को चकमा दे रहे हैं. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Terrorist In Pathankot, Punjab Crime, Pathankot News, Punjab News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com