पंजाब के एन. आर. आई मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल ने कनाडा से जबरन वतन वापसी का सामना कर रहे 700 के करीब विद्यार्थियों का मसला हल करने के लिए विदेश मंत्री एस. जयशंकर को एक पत्र लिखा है. जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री भगवंत मान द्वारा मिले निर्देशों के बाद ये पत्र लिखा गया. दरअसल किसी ठग ट्रैवल एजेंट के द्वारा यह विद्यार्थी कनाडा के गलत कॉलेजों में फंसे हुए हैं और उनकी वतन वापसी रोकने के लिए और इन विद्यार्थियों को कनाडा सरकार से वर्क पर्मिट दिलाने के लिए धालीवाल ने केंद्र सरकार से तुरंत कार्रवाई करने की मांग की है.
उन्होंने बताया कि केंद्रीय विदेश मंत्री को लिखे पत्र में मैंने उनसे मिलने के लिए समय की मांग भी की है जिससे सारा मामला निजी तौर पर केंद्र सरकार के ध्यान में लाया जा सके. कुलदीप सिंह धालीवाल ने यह भी मांग की है कि ठग ट्रैवल एजेंट जो पंजाब से बाहर का निवासी है, को सख़्त सजा दिलाने के लिए देश के गृह मंत्री अमित शाह पंजाब सरकार का साथ दें. धालीवाल ने कहा कि मानवीय तस्करी सम्बन्धी ऐसी घटनाएं न घटें, इसलिए देश के कानून सख़्त होने चाहिए.
-
'एक दिमाग में लाखों आइंस्टाइन से बेहतर है एक हृदय में लाखों बुद्ध',AI के सवाल पर BAPS के ब्रह्मविहारी स्वामीजी -
PM मोदी ने याद दिलाई 12 लाख तक की आय पर टैक्स छूट, बोले- 'जो मिला वो हजम...ऐसे नहीं चलता!' -
NDTV World Summit में PM मोदी का राहुल गांधी पर वार, बोले- "कांग्रेस अपने फेल प्रोडक्ट की..." -
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
NDTV World Summit में पीएम मोदी ने गिनाईं एशियाड की उपलब्धियां, 'सेपकटकरॉ' का भी किया जिक्र -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...!
कुलदीप सिंह धालीवाल ने पंजाब निवासियों से अपील की है कि वे किसी देश में जाने से पहले या विद्यार्थियों को भेजने से पहले सबंधित कॉलेज के विवरण और ट्रैवल एजेंट (यदि किसी एजेंट के द्वारा जा रहे हो) का रिकार्ड ज़रूर चैक करें. धालीवाल ने यह भी बताया कि इंडोनेशिया में फांसी की सज़ा प्राप्त नौजवानों का केस 26 जून से फिर शुरू हो रहा है और उम्मीद है कि इस केस में से दोनों नौजवान बरी होंगे. उन्होंने बताया कि भारत के विदेश मंत्रालय ने इस सम्बन्धी सूचना बीते दिनों हमारे साथ साझा की थी.
ये भी पढ़ें : "हम चर्चा करने के इच्छुक": केंद्र ने पहलवानों को बातचीत के लिए किया आमंत्रित
ये भी पढ़ें : NIA ने पंजाब और हरियाणा में आतंकवादियों के सहयोगियों के ठिकानों पर छापे मारे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं