विज्ञापन

दिल्ली में जन्मे बिल मल्होत्रा ने कनाडा में कैसे खड़ा किया दौलत का साम्राज्य?

Bill Malhotra Success Story: भारत के कई सपूत देश से बाहर निकले और अपने काम की बदौलत दूसरे देश के सबसे अमीर लोगों की सूची में शामिल हुए. इन्हीं में से एक प्रमुख नाम है बिल मल्होत्रा का.

दिल्ली में जन्मे बिल मल्होत्रा ने कनाडा में कैसे खड़ा किया दौलत का साम्राज्य?
बिल मल्होत्रा के दो बेटे हैं. (फोटो-एनडीटीवी)
  • बिल मल्होत्रा ने दिल्ली में जन्म लेकर बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस से इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी
  • 1971 में कनाडा जाकर कम पैसे के साथ शुरुआत की और 1974 में प्रोफेशनल इंजीनियर का दर्जा मिला था
  • 1986 में सरकारी नौकरी छोड़कर उन्होंने अपनी रियल एस्टेट कंपनी क्लैरिज होम्स की स्थापना की थी

Bill Malhotra Success Story: बिल मल्होत्रा ने कभी खुद भी नहीं सोचा था कि एक दिन वो कनाडा के रियल स्टेट किंग बन जाएंगे. दिल्ली में जन्मे बिल मल्होत्रा ने अब तक 14,000 से अधिक संपत्तियों का निर्माण किया है. फोर्ब्स के अनुसार, उनकी कुल दौलत 2.2 बिलियन डॉलर है. भारतीय रुपये में ये दौलत 20, 615 करोड़ रुपये से भी अधिक है. अरबों में समझिए तो 200 अरब से भी ज्यादा. सिंपल शब्दों में समझिए तो 2 खरब रुपये से कुछ ज्यादा.

बिल मल्होत्रा कैसे बने अमीर

  1. बिल मल्होत्रा बताते हैं कि उनका जन्म दिल्ली के साधारण परिवार में हुआ था. बचपन में उनके पिता अक्सर नई दिल्ली के लग्जरी होल द क्लैरिज ले जाया करते थे. वहां जाना बिल को बहुत अच्छा लगता था.फिर बिल का एडमिशन राजस्थान के के झुंझुनू जिले में स्थित बिरला इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस (बीआईटीएस) पिलानी में पढ़ने चले गए. क्लैरिज होटल से लगाव और सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई ने बिल मल्होत्रा के सपनों को नई उड़ान दी.  साल 1971 में वो 22 साल की उम्र में कनाडा चले गए. बिल खुद बताते हैं कि जब वो ओटावा पहुंचे तो उनकी जेब में बहुत कम पैसे थे. शुरूआती दिनों में उनकी सालाना कमाई महज 8,000 डॉलर थी. मगर, 1974 आते-आते उन्हें प्रोफेशनल इंजीनियर का कनाडा में दर्जा मिल गया.
  2. 1977 में उन्हें ओटावा शहर की सरकार में नौकरी मिल गई. यहां वो 1986 तक काम करते रहे. सरकारी नौकरी थी, एकदम सेफ जिंदगी. पैसे भी अच्छे खासे मिल रहे थे. 1986 तक चीफ स्ट्रक्चरल इंजीनियर बन गए थे. शबर की बड़ी-बड़ी इमारतों के नक्शे पास करना और उनकी मजबूती देखना बिल का काम था. मगर, बिल के सपनों में वही होटल बार-बार घूमता था. आखिरकार, 1986 में उन्होंने सरकारी नौकरी छोड़ दी और खुद की रियल एस्टेट कंपनी शुरू की. नाम भी उसी होटल पर रखा-क्लैरिज होम्स.
  3. यहां वही किस्सा हुआ, जो लगभग हर इंसान के साथ होता है. उन्होंने अपने दोस्त के साथ मिलकर काम की प्लानिंग की थी. जल्द ही दोनों को एक डील भी मिल गई. ओटावा कैनाल पर एक 6 यूनिट वाली बिल्डिंग बनाने की. कीमत तय हुई 96,000 डॉलर, मगर डील क्लोज होने के ठीक दो सप्ताह पहले ही 50 फीसदी वाला पार्टनर ने काम करने से मना कर दिया. ऐसा ही लगभग लोगों के साथ होता है कि दोस्त पहले तो साथ देता है और अंत में काम शुरू होने से पहले हाथ खड़े कर देता है. ज्यादातर लोग इसके बाद हार मान लेते हैं, मगर बिल ने हार नहीं मानी. उन्होंने अपने घर पर लोन लिया और अकेले ही काम शुरू कर दिया. यही उनकी लाइफ का टर्निंग प्वाइंट बन गया और वो सफलता की सीढ़ियां चढ़ते चले गए.

शादी भी रोमांटिक अंदाज में

दिल्ली के इस पंजाबी पुत्तर की शादी भी रोमांटिक रही. बिल की पत्नी का नाम रोमिना है. बिल बताते हैं कि उन्होंने रोमिना को पहली बार अपने भाई अशोक की शादी में देखा. देखते ही उन्हें प्यार हो गया. इसके बाद 2 जनवरी 1972 को दोनों ने शादी कर ली. इनके दो बेटे हैं. बड़े बेटे का नाम नील है. नील का जन्म 1977 में हुआ. वहीं छोटे बेटे का नाम शॉन है. शॉन का जन्म 1979 में हुआ. बिल बताते हैं कि पूरा जीवन कनाडा में बिताने के बाद भी वो पूरी तरह पंजाबी हैं. ढोल की थाप पर भांगड़ा करना और दोस्तों के साथ समय बिताना उनका फेवरेट है.  

यह भी पढ़ें | भोपाल और इंदौर मेट्रो की हर यात्रा पर 25 प्रतिशत की छूट, 50 रुपये में मिलेगा NCMC स्मार्ट कार्ड

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Success Story, Canada, India
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com