- पंजाब के लुधियाना के पास एक सिख महिला ने लुटेरों से बचने के लिए तलवार निकालकर बहादुरी दिखाई
- महिला और उसका परिवार गाड़ी से जा रहे थे, तभी कुछ बदमाश लूटने के लिए गाड़ी को रोकने की कोशिश करने लगे
- लुटेरों ने गाड़ी पर अंडे फेंके, जिससे महिला का गुस्सा भड़क उठा और उसने तुरंत तलवार निकाली
दुश्मनों के बीच में भी निडर रहती हूं,शेर की तरह सीने में जिगर रखती हूं.... पंजाब के लुधियाना से जो वीडियो आया है,उसके बाद आप भी इस महिला के लिए यही लाइन कहेंगे. महिला परिवार के साथ कहीं जा रही थी तभी वहां कहीं से उन्हें लूटने की फिराक में कुछ बदमाश गाड़ी को रोकने का प्रयास करने लगे. इसे देख सिख लड़की का मर्दानी रूप जग गया और उसने सीधे तलवार निकाल लिया. देखते ही लुटेरे वहां से भाग खड़े हुए. अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है.
क्या है पूरा मामला?
मामला लुधियाना के डेहलों के पास का है. यहां एक परिवार अपनी गाड़ी से कहीं जा रहा था. तभी अचानक वहां कुछ लुटेरे आ गए और लूटने के इरादे से गाड़ी पर अंडे फेंकने लगे. इसे देख गाड़ी के अंदर बैठी सिख लड़की का जोश हाई हो गया और उसने गुस्से में तलवार निकाल ली. लुटेरे उसे देखकर भाग खड़े हुए. यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है.
लुधियाना: लूटने आए बदमाश तो निकाल ली तलवार, सड़क पर लुटेरों को ललकारा, वीडियो सामने आया
— NDTV India (@ndtvindia) February 21, 2026
पूरी खबर: https://t.co/56LzA9c4EE#ViralVideo pic.twitter.com/JckNvGcytj
वीडियो की हो रही तारीफ
वीडियो में देखा जा सकता है कि किस तरह पीछे बैठा परिवार चिल्ला रहा है कि वह लड़की गाड़ी से ना निकले, लेकिन इस दौरान वह बहादुरी से बाहर निकलती है और लुटेरे लड़की के हाथ में तलवार देखकर भाग खड़े होते हैं.इस दौरान लड़की के परिवार के मेंबर यह बोलते हुए दिखाई देते हैं कि हम बाल-बाल बच गए. यह सुनसान रास्ता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं