विज्ञापन

पहले बेची, फिर चुराया, बाद में गिरवी रख दी; अंबाला में नशेड़ी दोस्तों की कार वाली कहानी दिमाग घुमा देगी

अंबाला के दो नशे के आदी दोस्तों ने अपनी जरूरतों तो पूरी करने के लिए पहले अपनी हुंडई वरना कार राजन नाम के शख्स को बेच दी. एक साल बाद दोनों को न जाने क्या सनक चढ़ी,उसी बेची हुई कार को दोनों दोस्तों ने चोरी भी कर ली.

पहले बेची, फिर चुराया, बाद में गिरवी रख दी; अंबाला में नशेड़ी दोस्तों की कार वाली कहानी दिमाग घुमा देगी
  • अंबाला में दो युवकों ने नशे की जरूरत पूरी करने के लिए अपनी हुंडई कार पहले बेच दी थी
  • दोनों युवकों ने एक साल बाद उसी बेची हुई कार को चोरी कर वापस ले लिया था
  • चोरी की गई कार को राहुल ने पचास हजार रुपये में गिरवी रखकर नशे का सामान खरीदा था
क्या हमारी AI समरी आपके लिए उपयोगी रही?
हमें बताएं।
अंबाला:

नशे की लत इंसान को किस हद तक गिरा देती है,इसका चौंकाने वाला मामला अंबाला से सामने आया है.यहां दो युवकों ने नशे की जरूरत पूरी करने के लिए पहले अपनी ही हुंडई कार बेच दी. बात यहीं खत्म हो जाती तो क्या था.इसके बाद बेची हुई कार चुराई और उसे 50 हजार में गिरवी रखकर नशे का इंतजाम किया. हालांकि दोनों नेशड़ी दोस्तों को पुलिस ने अपने शिकंजे में ले लिया है और कार भी बरामद हो गई है. 

क्या है पूरी घटना?

घटना की डिटेल में जाते हैं. अंबाला के दो नशे के आदी दोस्तों ने अपनी जरूरतों तो पूरी करने के लिए पहले अपनी हुंडई वरना कार राजन नाम के शख्स को बेच दी. एक साल बाद दोनों को न जाने क्या सनक चढ़ी,उसी बेची हुई कार को दोनों दोस्तों ने चोरी भी कर ली. हैरानी की बात ये कि चोरी की गई कार को राहुल ने मात्र 50 हजार रुपये में गिरवी रखकर नशे का सामान खरीद लिया. पुलिस ने मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए कार बरामद कर ली है और दोनों आरोपियों सचिन और राहुल  को गिरफ्तार कर लिया है

चोरी हुई कार कैसे मिली?

चोरी हुई कार का जब कार मालिक राजन बत्रा को चोरी का पता चला तो उसने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई. मामले की गंभीरता को देखते हुए लाल कुर्ती थाना पुलिस हरकत में आई और जांच शुरू की. पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए ना केवल चोरी हुई कार को बरामद कर लिया,बल्कि वारदात को अंजाम देने वाले दोनों नशेड़ियों को भी गिरफ्तार कर लिया.फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की जांच जारी है.
 

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com