- पंजाब के फतेहगढ़ साहिब जिले के बस्सी पठाना के पास एक बस दुर्घटनाग्रस्त होकर अब तक 8 लोगों की मौत
- हादसे के बाद पुलिस और राहत टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती किया गया
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने इस दर्दनाक हादसे पर गहरा दुख जताया
पंजाब का फतेहगढ़ आज एक दर्दनाक सड़क हादसे से दहल उठा. हादसा बस्सी पठाना के पास हुआ, जहां एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई. हादसे में अब तक 8 लोगों की मौत की सूचना है, जबकि 15 से अधिक यात्री घायल बताए जा रहे हैं. घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है. हादसे पर प्रधानमंत्री मोदी और सीएम भगवंत मान ने भी दुख जताया है.
बस का एक्सीडेंट, 8 की मौत
एनडीटीवी को मिली जानकारी के अनुसार, फतेहगढ़ साहिब जिले के बस्सी पठाना के पास आज एक बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई. हादसा काफी भीषण था जिसके बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई. सूचना मिलते ही पुलिस और राहत टीम मौके पर पहुंच गई और बचाव कार्य शुरू किया. हादसे में अब तक 8 लोगों की मौत की सूचना है, जबकि 15 से अधिक यात्री घायल बताए जा रहे हैं. एसडीएम बस्सी पठाना हरवीर कौर भी फतेहगढ़ साहिब में हुए हादसे वाली जगह का जायजा लेने आईं थीं पर लोगों ने की नारेबाजी के बाद एसडीएम वापस चली गईं.
ਸ੍ਰੀ ਅਨੰਦਪੁਰ ਸਾਹਿਬ ਤੋਂ ਦਰਸ਼ਨ ਕਰਕੇ ਪਰਤ ਰਹੇ ਸ਼ਰਧਾਲੂਆਂ ਦੀ ਬੱਸ ਪਿੰਡ ਪੈਨ ਮਾਜਰੀ ਨੇੜੇ ਪਲਟਣ ਦੀ ਬੇਹੱਦ ਦੁਖਦਾਈ ਖ਼ਬਰ ਮਿਲੀ। ਇਸ ਭਿਆਨਕ ਹਾਦਸੇ ਵਿੱਚ 6 ਸ਼ਰਧਾਲੂਆਂ ਦੀ ਜਾਨ ਚਲੇ ਜਾਣ ਦਾ ਸੁਣ ਕੇ ਮਨ ਨੂੰ ਬਹੁਤ ਡੂੰਘੀ ਠੇਸ ਪਹੁੰਚੀ ਹੈ। ਪਰਮਾਤਮਾ ਵਿਛੜੀਆਂ ਰੂਹਾਂ ਨੂੰ ਆਪਣੇ ਚਰਨਾਂ ਵਿੱਚ ਨਿਵਾਸ ਬਖਸ਼ੇ ਅਤੇ ਪਿੱਛੇ ਪਰਿਵਾਰਾਂ ਨੂੰ…
— Bhagwant Mann (@BhagwantMann) April 15, 2026
पीएम,सीएम ने जताया दुख
प्रधानमंत्री मोदी ने पंजाब बस हादसे पर दुख जताते हुए लिखा कि पंजाब के फतेहगढ़ साहिब जिले में हुए हादसे के बारे में सुनकर मुझे गहरा दुख हुआ है.जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मैं अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं. मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं.
सीएम भगवंत मान ने लिखा कि आनंदपुर साहिब में दर्शन करके लौट रहे श्रद्धालुओं से भरी एक बस के पैन माजरा गांव के पास पलट जाने की बेहद दुखद खबर हमें मिली है. इस भयानक हादसे में छह श्रद्धालुओं की मौत से मुझे बहुत गहरा दुख हुआ है. ईश्वर से प्रार्थना है कि वह दिवंगत आत्माओं को शांति दें और शोक संतप्त परिवारों को इस बड़े दुख को सहने की शक्ति दें.प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि घायलों के इलाज में किसी भी तरह की कोई लापरवाही न हो.इस मुश्किल समय में घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाने वाले स्थानीय लोगों का मैं दिल से धन्यवाद करता हूं. इस दुख की घड़ी में पंजाब सरकार प्रभावित परिवारों के साथ मजबूती से खड़ी है. वाहेगुरु अपनी कृपा बनाए रखें.
ਪੰਜਾਬ ਦੇ ਫ਼ਤਿਹਗੜ੍ਹ ਸਾਹਿਬ ਜ਼ਿਲ੍ਹੇ ਵਿੱਚ ਹੋਏ ਹਾਦਸੇ ਬਾਰੇ ਸੁਣ ਕੇ ਬਹੁਤ ਦੁੱਖ ਹੋਇਆ। ਜਿਨ੍ਹਾਂ ਲੋਕਾਂ ਨੇ ਆਪਣੇ ਅਜ਼ੀਜ਼ਾਂ ਨੂੰ ਗੁਆ ਦਿੱਤਾ ਹੈ, ਮੈਂ ਉਨ੍ਹਾਂ ਪ੍ਰਤੀ ਆਪਣੀ ਸੰਵੇਦਨਾ ਪ੍ਰਗਟ ਕਰਦਾ ਹਾਂ। ਜ਼ਖ਼ਮੀਆਂ ਦੇ ਛੇਤੀ ਤੰਦਰੁਸਤ ਹੋਣ ਦੀ ਪ੍ਰਾਰਥਨਾ ਕਰਦਾ ਹਾਂ: ਪੀਐੱਮ @narendramodi
— PMO India (@PMOIndia) April 15, 2026
हादसे में मारे गए लोगों की लिस्ट
➔रणजीत कौर पत्नी बलजीत सिंह
➔जगविंदर सिंह पुत्र जरनैल सिंह
➔ग्रंथि इकबाल सिंह (गाड़ी चला रहे थे)
➔लखवीर सिंह पुत्र चरमेल सिंह
➔हरवीर सिंह पुत्र चरमेल सिंह
➔प्रदीप कौर पत्नी गुरसेवक सिंह
➔कुलविंदर सिंह पुत्र करनैल सिंह निवासी कज्जल माजरा
यह भी पढ़ें- पंजाब सरकार ने सांसद राघव चड्ढा से वापस ली Z+ सिक्योरिटी, AAP ने किया केंद्र से सुरक्षा मिलने का दावा
यह भी पढ़ें- आप के राज्यसभा सांसद अशोक मित्तल के घर पर ईडी रेड, लवली यूनिवर्सिटी पर भी छापेमारी
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं