विज्ञापन

पंजाब सरकार ने सांसद राघव चड्ढा से वापस ली Z+ सिक्योरिटी, AAP ने किया केंद्र से सुरक्षा मिलने का दावा

Punjab News: आप नेता सौरभ भारद्वाज ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा था की केंद्र सरकार राघव चड्ढा को सिक्योरिटी देने जा रही है. हालांकि राघव चड्ढा के करीबियों के इस खबर को झूठ बताया है.

पंजाब सरकार ने सांसद राघव चड्ढा से वापस ली Z+ सिक्योरिटी, AAP ने किया केंद्र से सुरक्षा मिलने का दावा
  • पंजाब सरकार ने आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा की Z+ सुरक्षा वापस ले ली है
  • राघव चड्ढा को हाल ही में पार्टी के उपनेता पद से हटाकर डॉ. अशोक मित्तल को जिम्मेदारी सौंपी गई थी
  • सिक्योरिटी वापस लेने का फैसला उनके पार्टी के साथ बढ़ते मतभेदों के बीच लिया गया है
चंडीगढ़:

पंजाब सरकार ने आम आदमी पार्टी के सांसद राघव चड्ढा की सिक्योरिटी वापस ले ली है. आम आदमी पार्टी ने हालही में संगठनात्मक स्तर पर बड़ा बदलाव करते हुए राज्यसभा में अपने सांसद राघव चड्ढा को पार्टी के उपनेता पद से हटा दिया था. उनकी जगह डॉ. अशोक मित्तल को यह जिम्मेदारी सौंपी थी. अब उनकी सिक्योरिटी भी वापस ले ली गई है. सूत्रों ने NDTV को यह जानकारी दी है. इस दौरान आम आदमी पार्टी ने दावा किया कि राघव को केंद्र सरकार सिक्योरिटी देने जा रही है.

आप नेता सौरभ भारद्वाज ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा था की केंद्र सरकार राघव चड्ढा को सिक्योरिटी देने जा रही है. हालांकि राघव चड्ढा के करीबियों के इस खबर को झूठ बताया है.

राघव चड्ढा की Z+ वापस ली गई

राघव चड्ढा को Z+ कैटेगरी की सुरक्षा दी गई थी, जिसे पंजाब पुलिस ने वापस ले लिया है. राघव के आम आदमी पार्टी संग बढ़ते मतभेदों के बीच ये कदम उठाया गया है. बता दें कि AAP सांसद राघव को पंजाब सरकार ने Z+ सिक्योरिटी दी थी. सूत्रों के मुताबिक, राघव चड्ढा की सुरक्षा में तैनात पंजाब पुलिस के अधिकारियों और कर्मियों को तुरंत मुख्यालय में रिपोर्ट करने के लिए कहा गया है.

ये भी पढ़ें- मैंने पंजाब के मुद्दे हमेशा उठाए हैं- राघव चड्ढा, देखें VIDEO

पंजाब सरकार ने वापस ली राघव की सुरक्षा

आम आदमी पार्टी ने राघव चड्ढा को राज्यसभा में उपनेता पद से हटाने के दौरान संसद में पंजाब से जुड़े अहम मुद्दों को उठाने में कथित तौर पर विफल रहने का आरोप लगाया था. पार्टी ने उनकी आलोचना करते हुए कहा कि उनकी ‘निष्क्रियता' पार्टी के सिद्धांतों के खिलाफ है. जिस पर पलटवार कर राघव ने कहा था 'ननकाना साहिब कॉरिडोर', 'बठिंडा ट्रेन' से जुड़े मामले जो राज्‍यसभा में उठाए, उससे जुड़ा वीडियो भी उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर किया था.

ये भी पढ़ें-राघव चड्ढा ने की धुरंधर 2 के चौधरी असल की तारीफ, फोटो शेयर कर कहा- इस प्यार के पूरे हकदार हैं आप

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Raghav Chadda AAP, Raghav Chadda Security, Punjab Governement, Raghav Chaddha, Aam Admi Party (AAP)
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com