विज्ञापन
This Article is From May 17, 2020

पंजाब ने लॉकडाउन 31 मई तक बढ़ाया, 18 मई से कर्फ्यू समाप्त

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने शनिवार शाम को कहा कि राज्य में लागू कोविड-19 लॉकडाउन 31 मई तक जारी रहेगा, लेकिन सरकार कर्फ्यू वाली पाबंदियां हटा लेगी.

पंजाब ने लॉकडाउन 31 मई तक बढ़ाया, 18 मई से कर्फ्यू समाप्त
पंजाब में लागू कोविड-19 लॉकडाउन 31 मई तक जारी रहेगा.
चंडीगढ़:

पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने शनिवार शाम को कहा कि राज्य में लागू कोविड-19 लॉकडाउन 31 मई तक जारी रहेगा, लेकिन सरकार कर्फ्यू वाली पाबंदियां हटा लेगी. मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘18 मई से राज्य मे कर्फ्यू नहीं होगा. लेकिन लॉकडाउन 31 मई तक जारी रहेगा.'' उन्होंने संकेत दिया कि 18 मई से कुछ हद तक सार्वजनिक परिवहन भी चलने लगेंगे. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार 18 मई से और ढील की घोषणा करेगी, लेकिन साथ ही उन्होंने राज्य में कोविड-19 को फैलने से रोकने के लिए लोगों की मदद मांगी.

सिंह ने कहा, ‘‘मैं 18 मई से ज्यादातर दुकानों और छोटे उद्योगों को खोलने की अनुमति दूंगा.'' मुख्यमंत्री ने कहा कि इस दौरान शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे. साथ ही उन्होंने कहा, ‘‘निजी स्कूलों की फीस में इस साल कोई वृद्धि नहीं होगी.''
 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Punjab, Captain Amrinder Singh, Lockdown
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com