पंजाब सीएम भगवंत मान ने एक जुलाई के दिन को पंजाब के लोगों के लिए ऐतिहासिक करार दिया. इस दौरान पंजाब सीएम ने कहा कि एक साल पहले 1 जुलाई 2022 को पंजाब में बिजली क्रांति की शुरुआत हुई और लोगों को 300 यूनिट बिजली हर महीने मिलना शुरू हुई. अब तक 90% परिवारों को ज़ीरो बिजली बिल मिला है. पहली बार धान की बुआई के लिए किसानों को बिजली 8 घंटे से ज्यादा मुहिया करवाई गई, कोई कट नहीं लगा. यहां तक कि किसान ख़ुद वीडियो बना कर शेयर कर रहे हैं.
इसी के साथ भगवंत मान ने कहा कि बिजली बोर्ड की 20200 करोड रुपए की सब्सिडी को चुकता किया और 2015 से बंद कोल माइन शुरू किया गया. पहली बार पंजाब में 43 दिनों का कोयला स्टॉक में मौजूद है. जहां देश में सरकारी अदारे प्राइवेट लोगों को बेचे जा रहे हैं. वहीं पंजाब सरकार एक घाटे में चल रहे प्राइवेट थर्मल प्लांट को खरीदने जा रही है. इंडस्ट्री के लिए मुहैया करवाए जाने वाली बिजली में कोई कट नहीं लगा. पंजाब ग्रीन एनर्जी को और एग्रेसिव ,सोलर और हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट के तहत बिजली उत्पादन बढ़ाने में जोर रहा.
-
NDTV World Summit 2026: Zerodha बंद हो जाए तो क्या करेंगे? निखिल कामत ने बताया ₹10 लाख वाला बिजनेस प्लान -
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी
इसके अलावा सीएम भगवंत मान ने कहा कि पठानकोट में रवि दरिया पर डैम के जरिए 206 MG का हाइड्रो पावर प्रोजेक्ट जल्द होगा शुरू. पाकिस्तान को रवि का लीक हुआ पानी रुकेगा जो कि पंजाब के खेतों में होगा इस्तेमाल. नहरों के नेटवर्क से पंजाब के हर कोने में पहुंचा पानी ट्यूबवेल का इस्तेमाल कम हुआ. जिससे बिजली की खपत हुई कम और भूजल का इस्तेमाल भी घटा. पंजाब को रंगला पंजाब बनाने और देश में नंबर वन राज्य बनाने में हम सब को मिलकर काम करना होगा. पंजाब हमेशा देश में क्रांति का जनक रहा है और आगे भी देश को राह दिखाने में पंजाब ही सबसे आगे रहेगा.
ये भी पढ़ें : दिल्ली : NDLS, न्यू फ्रेंड्स कॉलोनी के बाद LNJP में करंट से मौत, खुले तारों ने ली मजदूर की जान
ये भी पढ़ें : पश्चिम बंगाल के कूचबिहार में फिर हिंसा, राज्यपाल ने लिया हालात का जायजा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं