विज्ञापन
This Article is From Feb 11, 2017

जालंधर: 2,000 और 500 रुपये के नकली नोट छापकर आधी कीमत में बेचते थे पति-पत्नी, गिरफ्तार

Also Read in
जालंधर: 2,000 और 500 रुपये के नकली नोट छापकर आधी कीमत में बेचते थे पति-पत्नी, गिरफ्तार
पुलिस ने आरोपियों के पास से लगभग डेढ़ लाख रुपये के नकली नोट बरामद किए हैं. (फाइल फोटो)
जालंधर: जालंधर देहात पुलिस ने जिले में दो हजार और पांच सौ रुपये के नकली नोट छापने वाले पति-पत्नी को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने उनके पास से लगभग डेढ़ लाख रुपये के नकली नोट के अलावा अफीम बरामद की हैं.

देहात पुलिस अधीक्षक (जांच) वजीर सिंह ने बताया कि, 'जिले के बिल्गा इलाके में नाकेबंदी के दौरान पुलिस ने एक महिला और पुरुष को रोककर उनकी तलाशी ली तो उनके पास से दो हजार और पांच सौ के नकली नोट बरामद हुए. पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया. बरामद नकली नोटों में 36 दो हजार रुपये के और बाकी पांच सौ के हैं, जिनका मूल्य लगभग डेढ लाख रुपये से अधिक का है'.

उन्होंने बताया कि पकड़े गए आरोपियों की पहचान राजकुमार तथा उसकी पत्नी बलजीत कौर के रूप में की गई है. दोनों के पास से 80 ग्राम अफीम भी बरामद की गई है. वह जिले के गदरां गांव के रहने वाले हैं. मामले का तीसरा आरोपी और राजकुमार का साला जसविंदर फरार हो गया है.

वजीर ने बताया कि दोनों से प्राथमिक पूछताछ में यह पता चला है कि दोनों अपने घर में ही दो हजार और पांच सौ रुपये के नोट स्कैन कर उसका प्रिंट निकालते थे और उसे आधी कीमत पर बेच देते थे. उन्होंने बताया कि दोनों के खिलाफ बिल्गा थाने में मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच जारी है. (इनपुट भाषा से)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
जालंधर, जालंधर देहात, जाली नोट, पंजाब, Jalandhar, Jalandhar Dehat, Fake Notes, Counterfeit Notes, Punjab
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com