आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) के नेता भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने बुधवार को पंजाब के 17वें मुख्यमंत्री (Punjab 17th Chief Minister) के रूप में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली. शहीद-ए-आज़म भगत सिंह के गांव खटकड़ कलां गांव में आयोजित समारोह में बड़ी संख्या में बसंती पगड़ी और बसंती रंग के ही दुपट्टे पहने लोग शामिल हुए. शपथ ग्रहण समारोह में, दिल्ली चुनाव के दौरान 'मिनी मफलर मैन' के तौर पर पहचान बनाने वाले नन्हे अवयन तोमर हर किसी के आकर्षण का केंद्र रहे. अवयन के पिता राहुल तोमर, AAP के समर्थक हैं. राहुल ने कहा कि यह हमारे लिए गर्व का क्षण है कि हमारा बच्चा इस कार्यक्रम में आमंत्रित हैं. हम मयूर विहार दिल्ली से हैं. अवयन आम तौर पर अरविंद केजरीवाल के रूप में होता है लेकिन चूंकि आज यह पंजाब आया है इसलिए हम इसे केजरीवाल के छोटे भाई भगवंत मान के रूप में लेकर आए हैं. बच्चे की मां ने कहा कि उन्हें खुशी होती है कि हर कोई उनके बच्चे के साथ फोटो खिंचवाना चाहता है.
शपथ ग्रहण समारोह में भगत सिंह से प्रभावित, कई बच्चे पीले रंग की पगड़ी पहने हुए नजर आए. पंजाब में 'आप' सरकार से उम्मीदों के बारे में पूछे जाने पर एक मां ने कहा, 'हम नहीं चाहते कि हमारा बेटा मुझसे दूर नहीं होवे या बाहर जावे. वह पंजाब या देश से बाहर नहीं जाए. मैंने दिल्ली के स्कूलों को देखा है.मैं चाहती हूं कि मेरा बच्चा सरकारी स्कूल में पढ़कर अपना करियर बनाए. ' भगवंत मान के कॉमेडियन दोस्त करमजीत की शपथ समारोह में पूरे जोश के साथ शामिल हुए. भगवंत ने भी स्टेंडअप कॉमेडियन के तौर पर अपना करियर शुरू किया था. करमजीत ने बताया, 'मैं और भगवंत मान वर्ष 1990 से दोस्त हैं. मैंने ही उनसे (भगवंत से) कहा था कि आपका असली फील्ड पॉलिटिक्स है क्योंकि उनमें लोगों पीड़ाओं-समस्याओं को लेकर दिल में दर्द रहता था. सरकार से उम्मीद के बारे में पूछने पर करमजीत ने कहा- बेरोजगारी खत्म हो, एजुकेशन सिस्टम बढ़िया हो स्वास्थ्य सेवामें सुधार हो. इसमें कोई कमी रही तो दोस्त को बताएंगे वैसे यह कमी रहने वाली नहीं है.
- ये भी पढ़ें -
* '"कांग्रेस का 'जी-23' समूह सड़ा हुआ आम है", सामना के संपादकीय में जबरदस्त खिंचाई
* "कांग्रेस अध्यक्ष की इच्छा पर छोड़ा पद": नवजोत सिंह सिद्धू ने दिया PPCC चीफ पद से इस्तीफा
* "लखीमपुर केस : आशीष मिश्रा व UP सरकार को SC का नोटिस, सभी गवाहों को सुरक्षा देने का आदेश
-
परजीवी, बोझ, फेल प्रोडक्ट... NDTV World Summit में PM मोदी ने कांग्रेस को घेरा -
PM Modi in NDTV World Summit : बदलते वर्ल्ड ऑर्डर में भारत की क्या भूमिका? PM मोदी ने बताया -
PM Modi Speech: Rahul Gandhi पर PM मोदी क्या-क्या बोले? | NDTV World Summit 2026 -
फेल प्रोडक्ट लॉन्च कर रही कांग्रेस, इतनी तो लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा से भी नहीं होती; NDTV वर्ल्ड समिट में PM मोदी -
NDTV World Summit के मंच से कौन से नए खेल का जिक्र कर गए मोदी...! -
'मत्स्य न्याय' के उदाहरण से पीएम मोदी ने UN पर क्या कुछ कह दिया? -
तब बड़ी मछली छोटी मछली को निगल जाती है... PM मोदी का NDTV वर्ल्ड समिट से दुनिया को संदेश -
PM Modi Speech: Covid-19 का जिक्र कर PM मोदी ने बताई भारत की ताकत! कही ये बातें | NDTV India -
'मौजूदा चुनौतियों के सामने संयुक्त राष्ट्र की सीमाएं साफ दिख रही हैं', NDTV World Summit में बोले PM मोदी -
भारत क्या पाकिस्तान से अच्छे संबंध चाहता है? NDTV World Summit में जयशंकर का जवाब
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं