विज्ञापन

नशा तस्कर या तो पंजाब से भाग रहे हैं या जेलों में जा रहे हैं : पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा 

चीमा ने कहा कि मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान की सरकार द्वारा नशों के खिलाफ लगातार चलाई जा रही मुहिम को सफलता मिल रही है. नशा तस्कर या तो पंजाब से भाग रहे हैं या फिर जेलों के अंदर जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि जो भी व्यक्ति नशा करते हुए पकड़ा जा रहा है, सरकार उसका इलाज करके उसे ठीक कर रही है.

नशा तस्कर या तो पंजाब से भाग रहे हैं या जेलों में जा रहे हैं : पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा 
  • पंजाब सरकार के नशा विरोधी अभियान में गुरदासपुर के एक आरोपी को श्मशानघाट में नशा करते हुए पकड़ा गया है.
  • पकड़े गए आरोपी का कांग्रेस पार्टी से सीधा संबंध है और उसकी कांग्रेस नेताओं के साथ तस्वीरें सामने आई हैं.
  • वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि पूर्व की सरकारों ने पंजाब में नशे की समस्या को बढ़ावा दिया था.
चंडीगढ़:

पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने आज कहा कि पंजाब सरकार के 'युद्ध नशियां विरूद्ध' अभियान को एक और बड़ी सफलता मिली है, जब गुरदासपुर जिले के कलानौर का रहने वाला गुरकीरत सिंह कथित तौर पर श्मशानघाट के अंदर नशा करते हुए पकड़ा गया. चीमा ने कहा कि इस आरोपी का सीधा संबंध कांग्रेस पार्टी से जुड़ता है और पकड़े गए व्यक्ति की कांग्रेस के विभिन्न बड़े नेताओं के साथ तस्वीरें भी सामने आई हैं.

वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने कहा कि पंजाब जानता है कि जब राज्य में अकाली दल-भाजपा का राज था या कांग्रेस पार्टी का राज रहा, उस समय पंजाब में नशों की बाढ़ बहाई गई. आज लगातार ऐसे कई लोग पकड़े जा रहे हैं जिनका प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से कांग्रेस, अकाली दल और भाजपा से संबंध रहा है. चीमा ने कहा कि पंजाब को बर्बाद करने वाली ये पार्टियां आज बिलबिला रही हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

चीमा ने कहा कि मुख्यमंत्री सरदार भगवंत सिंह मान की सरकार द्वारा नशों के खिलाफ लगातार चलाई जा रही मुहिम को सफलता मिल रही है. नशा तस्कर या तो पंजाब से भाग रहे हैं या फिर जेलों के अंदर जा रहे हैं. उन्होंने कहा कि जो भी व्यक्ति नशा करते हुए पकड़ा जा रहा है, सरकार उसका इलाज करके उसे ठीक कर रही है.

वित्त मंत्री चीमा ने कहा कि हमारी इस सफलता को पंजाब के लोग भरपूर समर्थन दे रहे हैं और यह आज पंजाब में एक जन आंदोलन बन गई है. लाखों लोग पंजाब सरकार और आम आदमी पार्टी से इसलिए जुड़े हुए हैं क्योंकि सरदार भगवंत सिंह मान की सरकार पंजाब से नशों का पूरी तरह खात्मा करने पर लगी हुई है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Punjab News, Harpal Singh Cheema, Campaign Against Drugs, Punjab Government, Bhagwant Mann
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com