विज्ञापन

ASI हरजीत सिंह हत्याकांड: पुलिस एनकाउंटर में मुख्य आरोपी ढेर, अंधेरे का फायदा उठाकर भागा दूसरा बदमाश

अमृतसर में ASI हरजीत सिंह हत्याकांड के आरोपी से पुलिस मुठभेड़ में एक हमलावर मारा गया, दूसरा फरार है. पुलिस कमिश्नर ने खुलासा किया कि साजिश के तार पाकिस्तान में बैठे हैंडलर्स से जुड़े हैं.

ASI हरजीत सिंह हत्याकांड: पुलिस एनकाउंटर में मुख्य आरोपी ढेर, अंधेरे का फायदा उठाकर भागा दूसरा बदमाश
ASI हरजीत सिंह हत्याकांड में एक आरोपी का एनकाउंटर हुआ. (Photo: NDTV)
  • ASI हरजीत सिंह हत्याकांड में शामिल एक आरोपी की पुलिस एनकाउंटर में मौत हो गई.
  • स्कूटी सवार बदमाशों ने पुलिस पर 4 राउंड फायरिंग की, जवाब में पुलिस के 6 राउंड फायर की.
  • एनकाउंटर के वक्त दूसरा आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया.
अमृतसर:

पंजाब के अमृतसर में शहीद हुए ASI हरजीत सिंह हत्याकांड में पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है. पिछले दिनों ड्यूटी के दौरान शहीद हुए ASI हरजीत सिंह की हत्या के मुख्य आरोपियों से पुलिस की मुठभेड़ हुई, जिसमें एक आरोपी मारा गया जबकि दूसरा अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया. पुलिस ने इस पूरी साजिश के तार पाकिस्तान से जुड़े होने का खुलासा किया है. शनिवार दोपहर से ही पुलिस ने शहर में रेड अलर्ट जारी कर नाकेबंदी कर रखी थी. पुलिस को इनपुट मिला था कि आरोपी किसी और टारगेट की तलाश में घूम रहे हैं. इसी दौरान तरनतारन/थांदा रोड नाके पर जब पुलिस ने स्कूटी पर सवार दो संदिग्धों को रुकने को कहा तो उन्होंने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी.

पुलिस ने संदिग्धों का पीछा किया तो उन्होंने स्कूटी खड़ी कर फिर गोलियां चलाईं. हमलावरों ने चार गोलियां चलाईं, जिनमें से दो पुलिस की गाड़ी पर लगीं और एक गोली CIA के एक जवान की छाती पर लगी. जवान ने बुलेटप्रूफ जैकेट पहनी हुई थी, इसलिए उसकी जान बच गई.

जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षा में 6 राउंड फायर किए. एक गोली एक हमलावर को लगी, अस्पताल ले जाते वक्त उसकी मौत हो गई. उसकी उम्र करीब 25 से 28 साल बताई जा रही है. दूसरे आरोपी की तलाश के लिए कॉम्बिंग ऑपरेशन जारी है.

ये भी पढ़ें: अमृतसर में देर रात ड्यूटी पर तैनात ASI की गोली मारकर हत्या, आतंकी संगठन ने ली जिम्मेदारी, गरमाई राजनीति

पुलिस ने क्या बताया?

पुलिस कमिश्नर हरमनवीर सिंह गिल ने बताया कि इस हत्या के पीछे पाकिस्तान में बैठे हैंडलर्स का हाथ है. उन्होंने पंजाब के युवाओं को पैसों और नशे का लालच देकर अपने जाल में फंसाया था. पाकिस्तान में बैठे आका युवाओं से वफादारी का सबूत मांगते हैं और इसलिए अकेले पुलिसकर्मियों को टारगेट करवाते हैं.

जांच में यह भी पता चला है कि आरोपियों ने ASI हरजीत सिंह को गोली मारने के बाद दोबारा मौके पर लौटकर 30-40 सेकंड का वीडियो बनाया था. यह वीडियो विदेश में बैठे अपने आकाओं को सबूत के तौर पर भेजना था. यह पूरी घटना CCTV में भी कैद हुई है. पुलिस अब मोबाइल की फॉरेंसिक जांच कर रही है.

ये भी पढ़ें: अमृतसर में पुलिस कार्रवाई के दौरान बड़ा हादसा, ASI को तेज रफ्तार स्कूटी ने रौंदा; वीडियो आया सामने

इस मौके पर पुलिस कमिश्नर ने युवाओं और उनके परिवारों से अपील की. उन्होंने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमारे ही युवा पाकिस्तानी तस्करों के बहकावे में आकर अपनों पर गोली चला रहे हैं. शहीद ASI अपनी मेहनत से सिपाही से ASI बने थे. उनके पीछे दो बेटियां और 15 साल बाद जन्मा एक छोटा बेटा है. उन्होंने अभिभावकों से कहा कि वे अपने बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखें और उन्हें सोशल मीडिया के जरिए नशे के दलदल में फंसने से बचाएं.

(Report- Bharat Sharma)

ये भी पढ़ें: क्या है 'तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान'? जिसने अमृतसर में ASI की हत्या की ली जिम्मेदारी, शहजाद भट्टी से कनेक्शन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Punjab, Amritsar, ASI Murder, Pakistan, Harjeet Singh Murder
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com