- अमृतसर में ASI की हत्या में तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान' का नाम सामने आया है.
- तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान' एक आतंकी संगठन है, जिसका कनेक्शन शहजाद भट्टी से है.
- शहजाद भट्टी ही इसे प्रॉक्सी नेटवर्क की तरह पाकिस्तान से संचालित करता है.
पंजाब में एक बड़ी घटना सामने आई है. जहां अमृतसर में असिस्टेंट सब-इनस्पेक्टर (ASI) हरजीत सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई. घटना की जानकारी सामने आते ही पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया. इस घटना को आतंकी संगठन तहरीक ए तालिबान हिंदुस्तान (TTH) ने अंजाम दिया है. हरजीत सिंह जब सुबह गश्त पर थे, सुबह जब वह भगतांवाला दाना मंडी के पास थे, तब 2.30 से 3 बजे के बीच अचानक पहुंचे 2 आतंकियों ने उन पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी. ASI ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया. ऐसे में अब सवाल उठ रहा है कि आतंकी संगठन तहरीक ए तालिबान हिंदुस्तान क्या है और इसके किन बड़े संगठनों से कनेक्शन हैं.
क्या है तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान
अमृतसर में पुलिस अफसर हरजीत सिंह की हत्या के बाद तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान के नाम के पोस्टर पंजाब में दिखे हैं. यह संगठन पहले भी पंजाब में हुए कई मामलों में शामिल रहा है. बताया जाता है कि यह कोई स्वतंत्र या स्थापित आतंकी संगठन नहीं है. बल्कि यह पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई (ISI) का एक प्रॉक्सी यानि छद्म नेटवर्क बताया जाता है. जिसे पंजाब और दिल्ली एनसीआर में दहशत फैलाने के नाम पर इस्तेमाल किया जाता है. 2026 की शुरुआत में ही इस संगठन का नाम पंजाब में हुई टारगेट किलिंग्स में भी सामने आया था. गुरदासपुर जिला के अधियां गांव 23 फरवरी 2026 को एक युवक की घर में घुसकर हत्या की गई थी, तब भी इसी संगठन ने हत्या की जिम्मेदारी ली थी.
अमृतसर के मजीठा इलाके में ही एएसआई जोगा सिंह की हत्या में भी इसी संगठन का नाम सामने आया था. इसके अलावा इस संगठन की तरफ से राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ ने भी हत्या की जिम्मेदारी ली थी. इसके अलावा 11 सितंबर को अमृतसर के अजनाला में भी एक एएसआई पर हमला हुआ था. ऐसे में यह पंजाब हुई यह घटनाएं चर्चा में रही हैं.
शहजाद भट्टी से भी जुड़ा नाम
तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान (TTH) का असली मास्टरमाइंड आतंकी शहजाद भट्टी बताया जा रहा है. जो पाकिस्तान बैठकर पूरे नेटवर्क को चलाता है. शहजाद भट्टी ही सीमा पार से ड्रोन के जरिए हथियार और ड्रग्स भेजकर पंजाब के स्थानीय अपराधियों और युवाओं को पैसों का लालच दिए जाने की बात सामने आई है. इसके बाद वह उनसे पुलिसकर्मियों पर हमले करवाता है और इंटरनेट पर TTH नाम के विंग 'अल-बुरक स्क्वाड' के जरिए इन घटनाओं का प्रचार करवाता है. ताकि यह लगे की यह पूरा संगठन अलग काम कर रहा है.
ये वीडियो भी देखिए
पंजाब पुलिस एक्टिव
तहरीक-ए-तालिबान हिंदुस्तान कोई आधिकार एक्टिव संगठन नहीं है, बल्कि शहजाद भट्टी ही इसे अलग-अलग तरीकों से ऑपरेट कर रहा है. ऐसे में पंजाब पुलिस ने अब पूरा नेटवर्क को लेकर एक्टिव है. फिलहाल ASI हरजीत सिंह की हत्या के बाद बॉर्डर इलाकों में अलर्ट बढ़ाया गया है. सीएम भगवंत मान ने उनके परिवार को 1 करोड़ रुपए की राशि देने का ऐलान किया है.
वहीं पंजाब पुलिस के महानिदेशक ने इस घटना के बाद एक हाईलेवल मीटिंग बुलाई है, जिसमें पूरे मामले की जांच की जाएगी. पुलिस और खुफिया अधिकारियों का कहना है कि वे इस तथाकथित आतंकी संगठन के दावों की तकनीकी रूप से पुष्टि कर रहे हैं, लेकिन प्राथमिक तौर पर यह पाकिस्तान प्रायोजित सीमा पार आतंकवाद का ही हिस्सा माना जा रहा है.
ये भी पढ़ेंः अमृतसर में देर रात ड्यूटी पर तैनात ASI की गोली मारकर हत्या, आतंकी संगठन ने ली जिम्मेदारी, गरमाई राजनीति
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं