विज्ञापन

अमृतसर में पुलिस कार्रवाई के दौरान बड़ा हादसा, ASI को तेज रफ्तार स्कूटी ने रौंदा; वीडियो आया सामने

अमृतसर के लॉरेंस रोड पर ड्यूटी के दौरान ASI पवन कुमार को कार ने टक्कर मार दी. घायल पुलिस अधिकारी को इलाज के अस्पताल में भर्ती करवाया गया है.

ड्यूटी के दौरान कार ने ASI को मारी टक्कर (Photo: Screengrab)
  • बाइक पकड़ते वक्त पीछे से आई कार ने ASI को टक्कर मारी.
  • ASI पवन कुमार गंभीर घायल, अस्पताल में इलाज जारी.
  • पुलिस CCTV के जरिए आरोपी की तलाश कर रही है.
अमृतसर:

पंजाब में अमृतसर के लॉरेंस रोड पर एएसआई को गाड़ी द्वारा टक्कर मारने का वीडियो सामने आया है. इस हादसे में एएसआई पवन कुमार घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है. घटना से जुड़ा एक वीडियो भी सामने आया है. पूरी घटना एक पुलिस कार्रवाई के दौरान हुई. हादसा इतना अचानक होता है कि कोई कुछ समझ नहीं पाता. हादसे का शिकार हुए पुलिस अधिकारी को भनक भी नहीं लगती कि पीछे से आ रही स्कूटी उनको इस कदर धक्का मारेगी कि वो बेसुध होकर रोड पर गिर जाएंगे. स्कूटी के साथ ही एक कार भी आ गई,  जिससे स्कूटी को जगह नहीं मिली और एएसआई को धक्का लग गया.

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, पुलिस की तरफ से एक मोटरसाइकिल को पकड़ने की कार्रवाई की जा रही थी. इसी दौरान एएसआई पवन कुमार मोटरसाइकिल को पकड़ते हुए आगे बढ़ते हैं. तभी पीछे से आ रही एक गाड़ी उन्हें टक्कर मार देती है. टक्कर लगने के बाद एएसआई सड़क पर गिर जाते हैं.

घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों और पुलिस कर्मचारियों की मदद से एएसआई पवन कुमार को अस्पताल पहुंचाया गया. फिलहाल, हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा है और उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है.

ये भी पढ़ें: एक फ्लाइट कैंसिल, दो हो गईं डायवर्ट... अमृतसर के आसमान में दिखी ड्रोन जैसी चीज

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना का वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. पुलिस वीडियो और घटनास्थल के आसपास की जानकारी के आधार पर हादसे की जांच कर रही है. पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि टक्कर मारने वाली गाड़ी कौन चला रहा था और घटना किस तरह हुई.

पुलिस द्वारा मामले से जुड़े लोगों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं. इसके अलावा घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज की भी जांच की जा सकती है, जिससे घटना की पूरी जानकारी सामने आ सके.

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Punjab, Amritsar, Road Accident, Amritsar Police, Injured
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com