पंजाब में अमृतसर पुलिस के ASI हरजीत सिंह की हत्या का मामला गरमाया हुआ है. इस हत्याकांड के बाद प्रदेश में पुलिसकर्मियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो गए हैं. भाजपा ने आरोप लगाया कि पंजाब पुलिस खुद गैंगस्टरों और गुंडों के डर में जीती दिखाई दे रही है. भाजपा नेता और पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ ने पुलिसकर्मियों पर हुए हमलों के बाद कथित तौर पर जारी पुलिस की सुरक्षा एडवाइजरी पर सवाल उठाए हैं.
दरअसल, पंजाब पुलिस के एएसआई हरजीत सिंह को शुक्रवार 18 सितंबर 2026 को अमृतसर में ड्यूटी के दौरान गोली मार दी गई थी. हमले में उनकी मौत हो गई. वारदात के बाद पुलिसकर्मियों की सुरक्षा को लेकर शासन की चिंता बढ़ गई थी. भाजपा नेता सुनील जाखड़ का आरोप है कि पुलिसकर्मियों पर लगातार हो रहे हमलों के बाद पुलिस के व्हाट्सएप ग्रुप में एक एडवाइजरी जारी की गई. जिसमें निर्देश दिया गया था कि पुलिसकर्मी अकेले यात्रा करने से बचने, दोपहिया वाहनों से यात्रा करने से बचने, आने-जाने के दौरान वर्दी न पहनने और जहां तक संभव हो सार्वजनिक परिवहन का उपयोग करें. चार से पांच पुलिसकर्मियों आवश्यकतानुसार हथियार लेकर एक साथ यात्रा करने का प्रयास करें.
डर में जी रही पुलिस
लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदार पुलिसकर्मियों के ऐसी एडवाइजरी को लेकर जाखड़ ने पंजाब में कानून-व्यवस्था की स्थिति पर सवाल उठाए. उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा- 'पंजाब में अपराधियों को अब पुलिस का डर नहीं रहा, पुलिस खुद गैंगस्टरों-गुंडों के डर में जीती दिखाई दे रही है'. क्या यह वही पंजाब पुलिस है जिसने कभी प्रदेश में आतंकवाद से मुकाबला किया था.
एएसआई हत्याकांड में जांच जारी
इधर, एएसआई हरजीत सिंह की हत्या के मामले में पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है. कथित हमलावरों में से एक को पुलिस ने मुठभेड़ में गोली मार दी, जबकि दूसरा आरोपी फरार हो गया. पुलिस की टीम हमले में शामिल संदिग्धों की तलाश में लगातार जुटी है.
पंजाब से भटक बिहार पहुंचा यह बुजुर्ग, फिर कैसे अपनों से मिला, AI ने सुलझाई 1000km दूर की गुत्थी
सोनीपतः कुख्यात गैंगस्टर काला जठेड़ी पहुंचा अपने गांव, ढोल-नगाड़ों से स्वागत, पुलिस की भारी सुरक्षा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं