विज्ञापन

पंजाब में रवनीत बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता बोले- अंडे-टमाटर तो छोटी बात, कुछ के पास हथियार भी थे

पंजाब में भाजपा नेता रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमले का दावा किया गया है. खुद रवनीत बिट्टू ने आरोप लगाया कि आप के लोगों ने उनके काफिले पर हमला किया. हालांकि आप ने उनके दावे का खंडन किया है.

पंजाब में रवनीत बिट्टू के काफिले पर हमला, BJP नेता बोले- अंडे-टमाटर तो छोटी बात, कुछ के पास हथियार भी थे
रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमले का दावा.
NDTV
अमृतसर:

पंजाब में पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता रवनीत सिंह बिट्टू के काफिले पर हमले की घटना सामने आई है. खुद रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि पठानकोट में पार्टी के एक कार्यक्रम में जाते समय उनके काफिले पर हमला किया गया. बिट्टू ने आम आदमी पार्टी और स्थानीय विधायक शेरी पर साजिश का आरोप लगाया और दावा किया कि पकड़े गए तीन लोग इस घटना से जुड़े थे. हालांकि मामले में पुलिस की प्रतिक्रिया का इंतजार है.

हमले के बाद का एक वीडियो भी सामने आया है. जिसमें रवनीत सिंह बिट्टू के साथ उनके समर्थक एक शख्स को पकड़े दिख रहे हैं. साथ में पुलिस के जवान भी है. बताया गया कि वीडियो में दिखा रहा शख्स हमले का आरोपी है.

ड्रग्स के खिलाफ यात्रा निकाल रहे रवनीत बिट्टू

हमले की घटना पर बाद में मीडिया से बात करते हुए रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा, “आज हमें ड्रग्स के खिलाफ एक यात्रा निकालनी थी क्योंकि आम आदमी पार्टी की सरकार और ड्रग्स के आदी लोग मिले हुए हैं, और वे पिछले साढ़े चार साल से यही कर रहे हैं... वहाँ लगभग 500 लोग थे. मैं अपनी गाड़ी से वहाँ से गुजरा. मेरे पास Z-प्लस सिक्योरिटी है, और मेरे साथ लगभग 100 सुरक्षाकर्मी होते हैं. 

हमलावरों के पास हथियार भी थेः रवनीत सिंह बिट्टू

भाजपा नेता ने आगे कहा कि मेरे साथ सुरक्षा के लिए स्थानीय DSP और SP भी पुलिस के साथ वहाँ मौजूद थे. मुझे नहीं पता कि ये लोग कौन हैं, लेकिन इस समय उनके फोन चालू हैं... वे लगातार कह रहे हैं, ‘उन्हें घेरो, उन्हें मारो, उनकी जान ले लो.' उन्होंने गाड़ियों पर हमला किया और गाड़ियों की खिड़कियाँ तोड़ दीं. अंडे और टमाटर तो छोटी बात है. उनमें से कुछ के पास हथियार भी थे...”

रवनीत बिट्टू के ऑफिस की ओर दी गई जानकारी के अनुसार वे पठानकोट में उस यात्रा में शामिल होने जा रहे थे जिसे आज BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने शुरू किया है, तभी उनके काफिले पर हमला हुआ. उनकी सुरक्षा टीम ने AAP से जुड़े तीन लोगों को पकड़ा है. 

आरोपी बोला- बिट्टू के अपने समर्थकों के जरिए हमें निशाना बनाया

दूसरी ओर आम आदमी पार्टी ने रवनीत बिट्टू के शेयर किए वीडियो में दिख रहे शख्स में बारे में कहा- यह जोबन रंधावा है, जिसका नाम बिट्टू ले रहे हैं. जोबन रंधावा का कहना है कि हमारे कार्यकर्ता चुपचाप विरोध कर रहे थे और बिट्टू ने ही अपने समर्थकों के ज़रिए हमें निशाना बनाया.

यह भी पढ़ें - अमृतसर में देर रात ड्यूटी पर तैनात ASI की गोली मारकर हत्या, आतंकी संगठन ने ली जिम्मेदारी, गरमाई राजनीति 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ravneet Bittu, Ravneet Singh Bittu, Ravneet Singh Bittu Punjab Leader, Punjab Police, Punjab AAP Govt
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com