विज्ञापन
This Article is From Aug 01, 2016

बिहार टॉपर घोटाले में गिरफ्तार छात्रा रूबी राय को 5 हफ्ते बाद मिली राहत

बिहार टॉपर घोटाले में गिरफ्तार छात्रा रूबी राय को 5 हफ्ते बाद मिली राहत
फाइल फोटो
  • 12वीं की आर्ट्स टॉपर रूबी राय नकल के आरोप में हुई थी गिरफ्तार
  • उसे जुवेनाइल होम में भेजा गया था, दो बार जमानत अर्जी नामंजूर हुई थी
  • इस घोटाले में कई वरिष्ठ शिक्षा अधिकारी समेत 30 लोग गिरफ्तार किए गए थे
पटना: बिहार में 12वीं की परीक्षा में फर्जी तरीके अपनाकर टॉप करने के आरोप में गिरफ्तार छात्रा रूबी राय करीब पांच हफ्ते बाद घर लौटेगी. 18-वर्षीय रूबी को सोमवार को जमानत मिल गई. उसे बिहार पुलिस ने गिरफ्तार किया था, जिस पर काफी विवाद हुआ था. बाद में उसे जुवेनाइल होम में भेज दिया गया और उसकी जमानत याचिका दो बार नामंजूर कर दी गई थी.

जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड ने कहा था कि रूबी राय ने 12वीं की आर्ट्स टॉपर बनने के लिए दूसरे लोगों के साथ मिलकर गंभीर अपराध किया था. रूबी राय की पोल उस वक्त खुली जब टीवी इंटरव्यू में उसने कहा कि राजनीति विज्ञान (पोलिटिकल साइंस) में खाना पकाने के बारे में पढ़ाया जाता है.

इस मामले ने खूब तूल पकड़ा. बाद में कई वरिष्ठ शिक्षा अधिकारी और उस कॉलेज के प्रिंसिपल समेत करीब 30 लोग गिरफ्तार कर लिए गए. री-टेस्‍ट और इंटरव्यू में रूबी एक भी सवाल का जवाब नहीं दे पाई थी.

पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में रूबी ने बताया था कि पिता ने उससे कहा था कि वे 'उसके रिजल्‍ट का ध्‍यान रख लेंगे.' परीक्षा में टॉप करने के लिए रूबी के पिता ने कई अधिकारियों को घूस दी थी. रूबी ने जांचकर्ताओं को बताया था कि 'मैं केवल सेकंड डिवीजन चाहती थी, मैंने कभी सोचा नहीं था कि टॉप करूंगी.'
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
रूबी राय, बिहार टॉपर घोटाला, बिहार शिक्षा बोर्ड, बच्चा राय, लालकेश्वर सिंह, Ruby Rai, Bihar Topper Scam, Bihar Examination Board, Bachcha Rai, Lalkeshwar Singh
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com