विज्ञापन

Bihar Board 10th Result: बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में फेल होने पर क्या करें? जान लें विकल्प, बच जाएगा 1 साल

अगर किस छात्र को लगता है कि उसका पेपर अच्छा गया था और उसके हिसाब से अंक नहीं आए हैं, तो स्क्रूटिनी (Scrutiny/Re-evaluation) की मदद से वो अपनी आंसर शीट की दोबारा जांच करवा सकता है.

Bihar Board 10th Result: बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में फेल होने पर क्या करें? जान लें विकल्प, बच जाएगा 1 साल
अगर आप एक या दो विषयों में फेल होते है, तो आप कंपार्टमेंटल परीक्षा दे सकते है. 

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (बीएसईबी) की और से इस साल कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षाएं 17 से 25 फरवरी तक आयोजित की गई थी. पूरे राज्य में कुल 15,12,687 छात्र इन परीक्षाओं में शामिल हुए थे. वहीं अब कुछ ही दिनों में 10वीं बोर्ड परीक्षा का रिजल्ट जारी होने की उम्मीद है. बोर्ड अपने पटना मुख्यालय में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से रिजल्ट को जारी करेगा. जिसके बाद ऑनलाइन जाकर आप नतीजे चेक कर सकेंगे. वहीं परीक्षा में अगर कोई बच्चा फेल हो जाता है तो उसे घबराने की जरूरत नहीं है. बोर्ड छात्रों को अपना साल बचाने के लिए कई विकल्प देता है. इन विकल्पों की मदद से छात्र अपना एक साल बचा सकते हैं. लेकिन ये जानने से पहले आपको बता दें कि आप कैसे घर बैठे आसानी से 10वीं कक्षा का रिजल्ट चेक कर सकते हैं.

बिहार बोर्ड 10वीं का रिजल्ट 2026 कहाँ देखें?

रिजल्ट जारी होने के बाद उसे नीचे बताई गई आधिकारिक वेबसाइटों पर देख सकते हैं:

biharboardonline.bihar.gov.in
biharboardonline.com
results.biharboardonline.com

बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट में फेल होने पर क्या करें?

कंपार्टमेंटल परीक्षा (कम्पार्टमेंटल परीक्षा)

अगर आप एक या दो विषयों में फेल होते है, तो आप कंपार्टमेंटल परीक्षा दे सकते है. इसे पास करने से आपका एक साल बच जाएगा और कक्षा (11वीं) में एडमिशन मिल जाएगा. रिजल्ट जारी होने के कुछ महीनों बाद ही ये परीक्षा आयोजित की जाती है. यह परीक्षा आमतौर पर मई 2026 में आयोजित की जाती है.

ग्रेस मार्क्स (Grace Marks Policy)

ग्रेस मार्क्स (Grace Marks Policy) की मदद से भी एक साल बचाया जा सकता है.  नियमों के अनुसार, अगर कोई छात्र किसी एक विषय में 8% या दो विषयों में 4-4% नंबरों से फेल हो जाचा है, तो बोर्ड उसे ग्रेस मार्क्स देकर पास कर सकता है.

इसके अलावा अगर किस छात्र को लगता है कि उसका पेपर अच्छा गया था और उसके हिसाब से अंक नहीं आए हैं, तो स्क्रूटिनी (Scrutiny/Re-evaluation) की मदद से वो अपनी आंसर शीट की दोबारा जांच करवा सकता है, इसके लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट biharboardonline.bihar.gov.in पर ऑनलाइन आवेदन करना होगा. साथ ही शुल्क का भुगतान भी करना होगा.

लेखक के बारे में
img
रितु शर्मा
सीनियर सब एडिटर
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Bihar Board Matriculation Exam, What To Do If You Fail Pape, Fail Class 10 In Bihar, Bihar Compartmental Examination
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com