विज्ञापन
This Article is From May 08, 2016

पटना : नकली शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाला क्लोरोफॉर्म स्प्रिट व रंग बरामद, दो गिरफ्तार

पटना : नकली शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाला क्लोरोफॉर्म स्प्रिट व रंग बरामद, दो गिरफ्तार
सांकेतिक तस्वीर
पटना: पटना जिला पुलिस ने नकली विदेशी शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाले क्लोरोफॉर्म स्प्रिट, रंग और रैपर जब्त करते हुए नकली शराब बनाने वाले एक गिरोह के दो सदस्यों को शनिवार को धर दबोचा।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक मनु महाराज ने शनिवार को बताया कि दानापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत मैनपुरा इलाके में क्लोरोफॉर्म स्प्रिट में रंग मिलाकर अवैध नकली विदेश शराब की बिक्री के बारे में शुक्रवार रात गुप्त सूचना मिलने पर उक्त इलाके से पुलिस ने विभिन्न ब्रांडों के अवैध नकली विदेशी शराब की 32 बोतलें जब्त करते हुए इस सिलसिले में रविकांत प्रसाद और विनोद राम को गिरफ्तार किया।

उन्होंने बताया कि ये लोग क्लोरोफॉर्म स्प्रिट में रंग मिलाकर उसे बोतलों में भरकर और रैपर लगाकर यह कहकर शराब बेच रहे थे कि यह आर्मी कैंटीन की है।

मनु महाराज ने बताया कि मैनपुरा निवासी पंचम राय और अवधेश कुमार जिनके मकान में अवैध नकली शराब का यह कारोबार संचालित हो रहा था। उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।

उन्होंने बताया कि इन लोगों के मकान से भारी मात्रा में नकली शराब बनाने में इस्तेमाल होने वाला क्लोरोफॉर्म स्प्रिट, रंग, रैपर और शराब की बोतलें बरामद किए गए हैं।

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
पटना, पुलिस, नकली विदेशी शराब, क्लोरोफॉर्म, स्प्रिट, Liquor, Chloroform Spirit, Patna, Bihar
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com