विज्ञापन
This Article is From May 04, 2016

तीन दिन पहले अगवा हुए नाबालिग का शव बरामद, सिर पर गंभीर चोटें

तीन दिन पहले अगवा हुए नाबालिग का शव बरामद, सिर पर गंभीर चोटें
पटना: तीन दिन पहले अगवा हुए 15 साल के लड़के का शव बिहार के जहानाबाद जिले से बरामद हुआ है। सिर पर गंभीर चोटों के निशान हैं। इस मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

क्रिकेट खेलने गया था
किशोर नालंदा जिले के एक मिल मालिक का बेटा था। वह रविवार शाम 6 बजे के आसपास क्रिकेट खेलने के दौरान गायब हो गया था।

गिरफ्तार लोगों की निशानदेही के आधार पर शव बरामद
परिवार ने इनकार किया है कि 50 लाख फिरौती की मांग की थी, लेकिन पुलिस कहा कहना है कि अपहरणकर्ता कथित तौर पर नाबालिग को जानते थे और उन्हीं की निशानदेही पर लड़के का शव बरामद किया गया।

बदकिस्मती से हम उसे बचा न सके
पटना के डीआईजी शालीन ने कहा, नाबालिग के अपहरण में तीन लोग शामिल हैं, जिनमें से दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसमें से एक फरार है। लड़के को पहले ही दिन मार दिया गया था। बदकिस्मती से हम उसे बचा नहीं सके।
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
बिहार, शव बरामद, Bihar, Teen Found Dead, लड़के का अपहरण
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com